मुंबई में 2 महीने में तीसरी CNG बस में लगी आग, BEST ने 400 बसों को सड़कों से हटाया

भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए आवश्यक उपाय किए जाने तक BEST ने लेटेस्ट आग लगने की घटना के तुरंत बाद अपनी 400 सीएनजी बसों को सकड़ों से हटाए जाने की घोषणा की।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 24 फरवरी 2023 14:58 IST
ख़ास बातें
  • मुंबई में CNG बस में आग लगने की एक और घटना हुई
  • यह पिछले 2 महीनों में तीसरी CNG बस थी
  • घटना से पहले ही सभी यात्री बस से सुरक्षित रूप से उतर गए थे

BEST के बेड़े में 1,900 CNG बस हैं

मुंबई में CNG बस में आग लगने की एक और घटना हुई, जिसके बाद कथित तौर पर बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति एवं यातायात (BEST), मुंबई ने सभी 400 CNG बसों को सकड़ों से हटाने की घोषणा की है। लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आग लगने की यह तीसरी घटना है, जो बीते बुधवार, शाम करीब 6:55 बजे हुई। बस कुछ ही मिनटों में जलकर खाक हो गई। अच्छी बात यह है कि आग लगने से पहले सभी यात्री सुरक्षित रूप से बस से बाहर निकल गए थे।

NDTV के अनुसार, बुधवार को BEST की CNG बस में आग लगने की तीसरी घटना रिपोर्ट की गई, जिसके बाद BEST ने सभी 400 CNG बसों को रोड से हटाने का फैसला लिया है। लेटेस्ट घटना तब हुई, जब यात्री सीप्ज से अंधेरी (पूर्व) के रूट की इस खचाखच भरी बस से आखिरी स्टॉप पर उतर रहे थे। आग लगने के बाद बस कुछ ही मिनटों में जलकर खाक हो गई। आग लगने की वजह कोई तकनीकी खराबी बताई जा रही है।

भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए आवश्यक उपाय किए जाने तक BEST ने लेटेस्ट आग लगने की घटना के तुरंत बाद अपनी 400 सीएनजी बसों को सकड़ों से हटाए जाने की घोषणा की।

रिपोर्ट बताती है कि इस साल 25 जनवरी और 11 फरवरी को दो अन्य CNG बसों में आग लगी थी, जिसमें समान ऑपरेटर द्वारा संचालित टाटा सीएनजी बसें शामिल थीं। 
Advertisement

बेस्ट के महाप्रबंधक लोकेश चंद्र के अनुसार, BEST के बेड़े में कुल 1900 CNG बस हैं, जिनमें से 400 बसें वेट लीज (Wet Lease) मॉडल पर चलती हैं और नियमित रूप से खराब होती हैं।
Advertisement

नागरिक परिवहन निकाय ने कथित तौर पर कहा कि इस कदम से यात्रियों को असुविधा हो सकती है, लेकिन "सार्वजनिक सुरक्षा का अत्यधिक महत्व है" जिससे समझौता नहीं किया जा सकता है। बेस्ट ने अब 400 सीएनजी बसों को वापस लेने से प्रभावित विशेष रूट पर 297 बसें तैनात करने की घोषणा भी की है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: BEST, BEST mumbai, CNG buses, CNG Bus Fire
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी
  3. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  4. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  6. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  4. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  9. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  10. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.