BenQ MOBIUZ EX271QZ गेमिंग मॉनिटर लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

BenQ ने आज नया गेमिंग मॉनिटर MOBIUZ EX271QZ लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 4 मई 2026 15:09 IST
ख़ास बातें
  • BenQ MOBIUZ EX271QZ में 27 इंच की QD-OLED डिस्प्ले दी गई है।
  • BenQ MOBIUZ EX271QZ में VESA DisplayHDR True Black 500 सर्टिफिकेशन है।
  • BenQ MOBIUZ EX271QZ की कीमत 84,998 रुपये है।

BenQ MOBIUZ EX271QZ में 27 इंच की QD-OLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: BenQ

BenQ ने आज नया गेमिंग मॉनिटर MOBIUZ EX271QZ लॉन्च कर दिया है। यह नेक्स्ट जेन 27 इंच QHD 500Hz QD-OLED गेमिंग मॉनिटर है। इस मॉनिटर को क्रिएटर्स के लिए फास्ट रिस्पॉन्स प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है। इमर्सिव गेमर्स, कंसोल प्लेयर्स और हाई-परफॉर्मेंस पीसी लवर्स के लिए तैयार किया गया EX271QZ अपनी एडवांस QD-OLED पैनल के जरिए दमदार अनुभव प्रदान करता है। यहां हम आपको BenQ MOBIUZ EX271QZ के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

BenQ MOBIUZ EX271QZ Price

कीमत की बात की जाए तो BenQ MOBIUZ EX271QZ की कीमत 84,998 रुपये है। यह मॉनिटर बिक्री के लिए प्रमुख ऑनलाइन और रिटेल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा। 

BenQ MOBIUZ EX271QZ Features & Specifications

BenQ MOBIUZ EX271QZ में 27 इंच की QD-OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका QHD रेजोल्यूशन और 500Hz रिफ्रेश रेट है। डिस्प्ले 0-निट का ब्लैक और एफिक्टिवली इनफिनिट कंट्रास्ट प्रदान करती है। इसके अलावा VESA DisplayHDR True Black 500 सर्टिफिकेशन आता है। 99% DCI-P3 कलर कवरेज के साथ 1000 निट्स तक अधिकतम HDR ब्राइटनेस मिलती है। हाई स्पीड गेमप्ले के दौरान शार्प मोशन क्लैरिटी मिलती है। कॉम्पिटेटिव FPS गेम्स में मोशन ब्लर में कमी मिलती है। फास्ट कैमरा मूवमेंट वाले एक्यूरेसी में बेहतर ट्रैकिंग मिलती है।

यह मॉनिटर फुल एंटरटेनमेंट सेटअप के लिए डिजाइन किया गया है। सिनेमैटिक गेमिंग सपोर्ट करने के लिए EX271QZ में eARC सपोर्ट के साथ HDMI 2.1 कनेक्टिविटी, लॉसलेस मल्टी-चैनल ऑडियो कम्पैटिबिलिटी (डॉल्बी एटमॉस / DTS:X), डेस्कटॉप पर इंटीग्रेशन के लिए साउंडबार-फ्रेंडली स्टैंड डिजाइन है। लंबे समय तक उपयोग के लिए एडवांस OLED प्रोटेक्शन है। BenQ ने OLED प्रोटेक्शन सूट में ग्राफीन थर्मल फिल्म कूलिंग, पिक्सेल रिफ्रेश मेंटेनेंस सिस्टम, आइडल डिमर ब्राइटनेस कंट्रोल, स्टैटिक UI प्रोटेक्शन के लिए लोगो डिमिंग और पिक्सेल शिफ्ट बर्न-इन प्रीवेंशन टेक्नोलॉजी शामिल है। ये फीचर्स पैनल के परफॉर्मेंस को बरकरार रखने के लिए बैकग्राउंड काम करती हैं।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Pad X10 Pro Max टैबलेट हुआ लॉन्च, 10,100 mAh बैटरी, फ्रंट में हैं दो कैमरा!
  2. Upcoming Smartphones: 10,000mAh बैटरी के साथ Vivo, Oppo, Xiaomi के ये अपकमिंग स्मार्टफोन मचाएंगे तहलका!
#ताज़ा ख़बरें
  1. ChatGPT आपका दिमाग 'खराब' कर देगा! रिसर्च में हुआ गंभीर खुलासा
  2. Upcoming Smartphones: 10,000mAh बैटरी के साथ Vivo, Oppo, Xiaomi के ये अपकमिंग स्मार्टफोन मचाएंगे तहलका!
  3. 11 हजार सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन, 6500mAh बैटरी, 50MP तीन कैमरा
  4. Tesla ने  रिकॉल किए 29 लाख EVs, सेफ्टी का है कारण 
  5. BMW लाई भारत में सस्ती लग्जरी कार X1 LWB, कीमत ₹49.90 लाख से शुरू, जानें फीचर्स
  6. Apple Jobs Cuts: 200 लोगों की Apple से छुट्टी, Siri, Vision Pro और सॉफ्टवेयर टीम से छंटनी
  7. Honor Pad X10 Pro Max टैबलेट हुआ लॉन्च, 10,100 mAh बैटरी, फ्रंट में हैं दो कैमरा!
  8. मोबाइल मार्केट में 'मेक इन इंडिया' की धूम! 99% से ज्यादा मोबाइल फोन भारत खुद बना रहा
  9. चाइनीज कंपनी Unitree के 'सुपरमैन' रोबोट ने तोड़े रिकॉर्ड, 46 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ा, वीडियो वायरल
  10. 32, 43 इंच बजट TV जल्द हो सकते हैं महंगे! Hisense India सीईओ ने चेताया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.