10km चलने में 30 मिनट! बेंगलुरू बना दुनिया का दूसरा सबसे धीमा शहर! पहले नम्बर पर इस शहर का नाम

इस लिस्ट में भारत के और भी शहरों के नाम दिए गए हैं। जिसमें पुणे को 6ठवां नम्बर मिला है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 16 फरवरी 2023 09:02 IST
ख़ास बातें
  • ड्राइविंग में होने वाले खर्च के हिसाब से नॉर्थ कैरोलीना सबसे सस्ता शहर
  • पुणे भारत का दूसरा सबसे धीमा शहर
  • जियोलोकेशन टेक्नोलॉजी स्पेशलिस्ट TomTom की ओर से किया गया सर्वे

भारत के बड़े शहरों जैसे दिल्ली, बेंगलुरू में अक्सर ट्रैफिक जाम की समस्या सामने आती रहती है।

ट्रैफिक जाम की समस्या दुनिया के बड़े शहरों में अक्सर देखने को मिलती है। ट्रफिक जाम के चलते अक्सर ऐसा होता है कि कुछ किलोमीटर का सफर भी घंटों में पूरा होता है। इसी संबंध में एक ताजा सर्वे भारत के शहरों के बारे में चौंकाने वाला खुलासा करता है। व्हीकल ट्रैकिंग टेक्नोलॉजी के जरिए जियोलोकेशन टेक्नोलॉजी स्पेशलिस्ट ने एक ताजा सर्वे जारी किया है जिसमें बेंगलुरू को दुनिया का दूसरा सबसे धीमा शहर बताया गया है। इस लिस्ट में नम्बर 1 पर भारत का शहर नहीं है। क्या कहता है ये सर्वे! आइए आपको बताते हैं। 

जियोलोकेशन टेक्नोलॉजी स्पेशलिस्ट TomTom की ओर से एक ताजा सर्वे किया गया है। इसमें ट्रैफिक जाम के मामले में लंदन दुनिया का सबसे धीमा शहर बताया गया है। यहां पर 10 किलोमीटर चलने में 36 मिनट 20 सेकंड का समय लग जाता है। इसके साथ ही इसके बारे में एक और जानकारी दी गई है कि ड्राइव करने में होने वाले खर्च के हिसाब से यह दुनिया का दूसरा सबसे महंगा शहर है। वहीं बेंगलुरू इस मामले में दूसरे नम्बर पर आया है। यहां 10 किलोमीटर की दूरी तय करने में 29 मिनट और 10 सेकंड लगते हैं। सर्वे में इसका खुलासा किया गया है। यानि कि बेंगलुरू में अगर आप एक प्वॉइंट A से प्वॉइंट B तक जाते हैं तो आपको इसमें कम से कम आधे घंटे का समय खर्च करना पड़ता है। ट्रैफिक जाम के लिए बेंगलुरू अक्सर खबरों में बना रहता है। 

इस लिस्ट में भारत के और भी शहरों के नाम दिए गए हैं। जिसमें पुणे को 6ठवां नम्बर मिला है। इस लिहाज से पुणे भारत का दूसरा सबसे धीमा शहर बन जाता है। यहां पर 10 किलोमीटर की दूरी तय करने में 20 मिनट और 20 सेकंड का समय लगता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि सबसे धीमे शहरों में वे शहर शामिल हैं जिनमें रोड नेटवर्क का बड़ा जाल बिछा हुआ है। लंदन के बाद इन शहरों में पेरिस, डबलिन, रोम, मिनला और बुकारेस्ट जैसे शहरों का नाम दिया गया है, जो दुनिया में सबसे धीमे हैं। 

व्हीकल ड्राइविंग में होने वाले खर्च को देखें तो अमेरिका में नॉर्थ कैरोलीना सबसे सस्ता शहर बताया गया है। यहां पेट्रोल वाहन चलाने में सबसे कम खर्च आता है। वहीं डीजल वाहनों के लिए स्थिति दूसरी है। सर्वे कहता है कि डीजल वाहनों के लिए टक्सन, एरिजोना अमेरिका में सबसे सस्ते शहर हैं। यह स्टडी काफी हैरान करने वाली है। विकसित शहरों को जहां रफ्तार के मामले में तेज होना चाहिए, वहीं स्थिति उसके उलट नजर आती है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , TomTom, TomTom traffic index 2023, TomTom traffic index

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. बैन के बाद Telegram के मालिक का Reliance पर बड़ा आरोप, कहा- हो रही इंटरनेट हाइजैकिंग
  2. Redmi Turbo 5 vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस में तुलना
  3. फोन नहीं, ट्यूबलाइट! 10,000 निट्स के साथ सबसे चमकदार होगा Honor X80 Pro Max, 22 जून को है लॉन्च
  4. Lenovo Tab Plus Gen 2 का इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Telegram Ban पर भड़के उसके मालिक, बोले- 15 करोड़ यूजर्स को सजा देकर नहीं रुकेगा पेपर लीक!
  2. Specs AR Glasses लॉन्च, 20 घंटे चलेगी बैटरी, AI फीचर्स के साथ गजब के फायदे, जानें कीमत
  3. बैन के बाद Telegram के मालिक का Reliance पर बड़ा आरोप, कहा- हो रही इंटरनेट हाइजैकिंग
  4. फोन नहीं, ट्यूबलाइट! 10,000 निट्स के साथ सबसे चमकदार होगा Honor X80 Pro Max, 22 जून को है लॉन्च
  5. अब WhatsApp पर भेज सकेंगे सीक्रेट टेक्स्ट, पढ़ने के बाद खुद गायब होगा मैसेज!
  6. एंड्रॉयड 17 हुआ जारी,पहले पिक्सल स्मार्टफोन को मिल रहा अपडेट, जानें क्या बदलने वाला है?
  7. Google Wear OS 7 का रोलआउट शुरू, नए AI फीचर्स के साथ मिलेगी लंबी बैटरी! जानें सबकुछ
  8. Google Pixel 9a पर बंपर डिस्काउंट, 12 हजार रुपये सस्ता खरीदें 50MP कैमरा वाला फोन
  9. Microsoft Surface Pro लैपटॉप लॉन्च, 15 इंच OLED डिस्प्ले, 16GB रैम से लैस, जानें कीमत
  10. Redmi Turbo 5 vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस में तुलना
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.