WWDC 2026: जाने कैसे देखें लाइव स्ट्रीम, Apple के इस इवेंट में होगी ये घोषणाएं

Apple आज सोमवार को अपना एनुअल वर्ल्डवाइड डेवलपर कॉन्फ्रेंस (WWDC) 2026 आयोजित करने जा रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 8 जून 2026 13:04 IST
ख़ास बातें
  • Apple आज एनुअल वर्ल्डवाइड डेवलपर कॉन्फ्रेंस 2026 आयोजित कर रहा है।
  • Apple अपने सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म्स में कई अहम घोषणाएं और पेशकश करेगा।
  • WWDC 2026 में दुनिया भर के डेवलपर्स और Apple के फैंस को इंतजार है।

WWDC 2026 में सिरी का नया वर्जन मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगा।

Photo Credit: Apple

Apple आज सोमवार को अपना एनुअल वर्ल्डवाइड डेवलपर कॉन्फ्रेंस (WWDC) 2026 आयोजित करने जा रहा है। आज से शुरू होने वाले इस इवेंट में Apple अपने सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म्स में कई अहम घोषणाएं और पेशकश करेगा। इस आयोजन में दुनिया भर के डेवलपर्स और Apple के फैंस को इंतजार है कि iOS, iPadOS, macOS, watchOS, tvOS और visionOS में कौन-कौन से नए फीचर्स पेश किए जाएंगे और डिजाइन में कैसे बदलाव होंगे। 12 जून तक चलने वाले इस इवेंट की शुरुआत Apple के सीईओ टिम कुक के भाषण के साथ होगी। इसके अलावा Apple Park में चुनिंदा डेवलपर्स के लिए एक स्पेशल आयोजन भी होगा। आइए WWDC 2026 के बारे में विस्तार से जानते हैं।

WWDC 2026: लाइव स्ट्रीम कैसे देखें

WWDC 2026 की लाइवस्ट्रीमिंग एप्पल की आधिकारिक साइट, Apple TV ऐप और YouTube पर होगी। बाद में इसे ऑन-डिमांड भी देखा जा सकेगा। Apple इस दिन एप्पल पार्क में 1,000 से ज्यादा डेवलपर्स और स्टूडेंट्स के लिए एक स्पेशल इन पर्सन सेलिब्रेशन का आयोजन करेगा। एप्पल 8 जून को सुबह 10 बजे PT भारतीय समयानुसार रात 10:30 बजे पर अपने प्लेटफॉर्म स्टेट ऑफ द यूनियन का प्रेजेंटेशन देगा, जिसमें डेवलपर्स को एप्पल के सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध नए टूल्स और टेक्नोलॉजी के बारे में जानकारी दी जाएगी। स्विफ्ट स्टूडेंट चैलेंज से 50 विनर्स को सम्मानित किया जाएगा, जिन्हें स्पेशल थ्री डे एक्सपीरियंस के लिए Apple पार्क जाने का मौका मिलेगा।

WWDC 2026 में क्या पेश होने की है उम्मीद

बदल जाएगा सिरी

इस इवेंट में सिरी का नया वर्जन मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगा और इसके अलावा प्राइवेसी से संबंधित चीजों पर भी जोर रहेगा। इंटरनल तौर पर कैम्पो के नाम से जानी जाने वाली नई सिरी, वॉयस रिमोट के बजाय एक रियल एसिस्टेंट के तौर पर काम करने के लिए तैयार की गई है। यह यूजर्स के iPhone के सभी डेटा, नोट्स, कैलेंडर, कॉन्टैक्ट, पुराने ईमेल को ड्राफ्ट ईमेल या शेड्यूलिंग रिप्लाई में ऐड कर सकती है। अगर आप कुछ बुक करने से पहले पूछते हैं कि क्या आप सोमवार को फ्री हैं तो सिरी इसकी जांच कर लेगी। यूजर्स एक ही सवाल में कई कमांड जैसे मौसम, कैलेंडर इवेंट, मैसेज आदि ऐड कर सकते हैं। 

Advertisement


नया सर्च या आस्क पैनल

iPhone को टॉप सेंटर से नीचे की ओर स्वाइप करने पर यूजर्स को सर्च या आस्क मिलेगा। यह टाइपिंग पर बेस्ड एक AI इंटरफेस है जो ऐप्स लॉन्च कर सकता है, शॉर्टकट रन कर सकता है, वेब सर्च कर सकता है या क्वेरी को चैटबॉट को पहुंचा सकता है। नोटिफिकेशन अब ऊपरी बाएं स्वाइप पर नजर आएंगे। यूजर्स इस पैनल के अंदर चैटजीपीटी, क्लाउड और जेमिनी के बीच स्विच कर सकेंगे। iPhone, iPad और Mac के लिए एक स्टैंडअलोन सिरी ऐप भी आ रहा है, जिसमें चैट-थ्रेड लेआउट, iCloud सिंक, फोटो अटैचमेंट और बातचीत को ऑटो-डिलीट करने की सुविधा होगी। Apple सिरी के अंदर अपना खुद का वेब सर्च इंजन भी तैयार कर रहा है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  3. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  4. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  5. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  6. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.