‘41 लाख’ रुपये में बिक रहा Apple का जूता, 90 के दशक में बना था, कई कारों से भी महंगा

Apple sneakers : स्‍नीकर्स में ऐपल लिखा है, जिसके ठीक पास रंग-बिरंगा लोगो है। सफेद रंग के स्‍नीकर्स को ऐपल ने अपने कर्मचारियों को गिफ्ट के तौर पर पेश किया था।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 28 जुलाई 2023 20:26 IST
ख़ास बातें
  • ऐपल के दुर्लभ स्‍नीकर्स सेल पर उपलब्‍ध हैं
  • इनकी कीमत 50 हजार डॉलर है
  • 1990 के दशक में कर्मचारियों के लिए बनाए गए थे जूते

आम पब्लिक के हाथ ये स्‍नीकर्स नहीं आए और डिमांड में बने रहे।

Photo Credit: sothebys.com

टेक दिग्‍गज ‘ऐपल' (Apple) को आईफोन और दूसरे ऐपल गैजेट्स के लिए पहचाना जाता है, लेकिन कई साल पहले कंपनी ‘फैशन इंडस्‍ट्री' में भी अपना दबदबा बना चुकी है। एक रिपोर्ट के अनुसार, 1990 के दशक में ऐपल ने अपने कर्मचारियों के लिए खास स्नीकर्स (sneakers) का प्रोडक्‍शन किया था। इतने साल बाद ये स्‍नीकर्स sothebys.com नाम की एक वेबसाइट पर नीलामी के लिए लाए गए हैं। स्‍नीकर्स की कीमत चौंकाने वाली है। इन्‍हें 50 हजार डॉलर यानी करीब 41 लाख रुपये में नीलाम किया जा रहा है। यानी ये जूते कई महंगी कारों से भी कीमती हैं। 

जूतों की कीमत वर्तमान के हर ऐपल गैजट्स से ज्‍यादा है। एक रिपोर्ट के अनुसार, ऐपल ने इन जूतों को अपने कर्मचारियों के लिए बनाया था और 1990 के दशक में एक नेशनल सेल कॉन्‍फ्रेंस में सिर्फ एक बार दिया था। स्‍नीकर्स में ऐपल लिखा है, जिसके ठीक पास रंग-बिरंगा लोगो है। सफेद रंग के स्‍नीकर्स को ऐपल ने अपने कर्मचारियों को गिफ्ट के तौर पर पेश किया था। 
यही वजह है कि आम पब्लिक के हाथ ये स्‍नीकर्स नहीं आए और डिमांड में बने रहे। आप सोच रहे होंगे कि ऐपल ने जूते क्‍यों बनाए थे। जूते ही नहीं, 90 के दशक में कंपनी ने कई तरह के परिधान पेश किए थे। उसने छाता, बैकपैक्‍स, की-चेन भी तैयार की थीं और लोगों ने उन्‍हें हाथोंहाथ लिया था। रिपोर्ट के अनुसार, 1985 में ऐपल यूजर्स ने ऐपल के 22 हजार से ज्‍यादा कपड़े और एक्‍सेसरीज खरीदी थीं। 

ऐपल के स्‍नीकर्स बेहद दुर्लभ हैं। हमारे लिए यह कीमत अव‍िश्‍वसनीय है, लेकिन स्‍नीकर्स के खरीदारों की कमी नहीं है। माना जाना चाहिए कि स्‍नीकर्स को जल्‍द उसका खरीदार मिल जाएगा। नीलामी को लेकर बताया गया है कि ये जूते कभी भी पब्लिक के लिए सेल में नहीं आए, इसी वजह से इनकी कीमत बहुत अधिक है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  3. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  4. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  5. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  6. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
  7. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.