Apple कर रहा आईफोन एंटी स्नैचिंग फीचर पर काम, चोरी होने पर होगा अपने आप लॉक, जानें सबकुछ

Apple iPhone के लिए एक नए सिक्योरिटी फीचर पर काम कर रहा है जो यूजर्स के हाथ से फोन छीने जाने का पता चलने पर उसे ऑटोमैटिक लॉक कर देगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 27 मई 2026 17:01 IST
ख़ास बातें
  • Apple iPhone के लिए एक नए सिक्योरिटी फीचर पर काम कर रहा है।
  • यह फीचर आईफोन छीने जाने का पता चलने पर उसे ऑटोमैटिक लॉक कर देगा।
  • iPhone अनलॉक होने पर अचानक जोरदार हलचल पर यह एक्टिव होगा।

Apple iPhone के लिए एक नए सिक्योरिटी फीचर पर काम कर रहा है।

Photo Credit: Apple

Apple iPhone के लिए एक नए सिक्योरिटी फीचर पर काम कर रहा है जो यूजर्स के हाथ से फोन छीने जाने का पता चलने पर उसे ऑटोमैटिक लॉक कर देगा। इस फीचर को उन स्थितियों में खतरे को कम करने के लिए डिजाइन किया गया है जहां आईफोन अनलॉक होते हुए हुए चोरी हो जाता है। इससे सिक्योरिटी प्रोटेक्शन पूरी तरह एक्टिव होने से पहले ही चोरी करने वालों को तुरंत एक्सेस मिल जाता है। आइए आईफोन एंटी स्नैचिंग फीचर के बारे में विस्तार से जानते हैं।

आईफोन एंटी स्नैचिंग फीचर कब होगा उपलब्ध

आईफोन एंटी स्नैचिंग फीचर के रिलीज के बारे में अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई रिलीज समय सीमा जारी नहीं की गई है। हालांकि, सिस्टम के इंटरनल कोड में मिले रेफ्रेंस से पता चला है कि इस फीचर पर एक्टिव तौर पर काम चल रहा है।

आईफोन एंटी स्नैचिंग फीचर की खासियतें

9to5Mac की रिपोर्ट के अनुसार, Apple पहले से ही Find My, Activation Lock और Stolen Device Protection जैसे सिक्योरिटी प्रोटेक्शन प्रदान करता है, लेकिन एक्टिव तौर पर उपयोग में होने पर डिवाइस चोरी होने पर ये सिस्टम कम प्रभावी होते हैं। क्योंकि एप्पल आईडी बदलाव के लिए देरी के बावजूद चोर चोरी के बाद थोड़े समय में ही निजी डाटा तक पहुंच सकते है।

Advertisement

कैसे पता लगाता है चोरी हुई है
यह फीचर अचानक चोरी जैसी गतिविधि का पता लगाने और डिवाइस पर मौजूद सेंसर का उपयोग करके डिवाइस को तुरंत लॉक करने के लिए डिजाइन किया गया है। यह छीनकर भागने जैसी स्थिति से मेल खाने वाले गतिविधि पैटर्न की पहचान करने पर फोकस करता है। यह सिस्टम एंड्रॉयड में चोरी का पता लगाने वाले फीचर के जैसा है। हालांकि, Apple का वर्जन Apple Watch पेयरिंग और ट्रस्टेड लोकेशन अवेयरनेस जैसे इकोसिस्टम सिग्नल पर ज्यादा निर्भर होने की उम्मीद है।

इन पहचान सिग्नल पर करता है काम
iPhone अनलॉक होने पर अचानक जोरदार हलचल पर यह एक्टिव होगा। झपटने जैसी हरकत पर यह काम करेगा। यूजर्स के हाथ से तुरंत डिवाइस हटने पर चालू होगा। एक बार डिटेक्ट होने पर डिवाइस अपने आप लॉक हो जाता है जिससे ऐप्स और डाटा तक एक्सेस रुक जाता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  5. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  7. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  8. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  9. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  10. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.