Apple ने शुरू किया Back to School Offer, स्टूडेंट्स को फ्री मिल रहे ये डिवाइस

Apple ने भारत में अपना वार्षिक बैक टू स्कूल ऑफर शुरू कर दिया है, जो 17 जून से शुरू होकर 30 सितंबर, 2025 तक जारी रहेगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 18 जून 2025 11:45 IST
ख़ास बातें
  • Apple ने भारत में अपना वार्षिक बैक टू स्कूल ऑफर शुरू कर दिया है।
  • Apple के सभी ऑफलाइन स्टोर, एप्पल वेबसाइट और ऐप के जरिए ऑनलाइन उपलब्ध है।
  • MacBook Air या MacBook Pro खरीदते हैं तो फ्री एक्सेसरीज मिलेगी।

Apple Back to School Offer 2025: टैबलेट और लैपटॉप पर छूट मिल रही है।

Photo Credit: Apple

Apple Back to School Offer 2025: Apple ने भारत में अपना वार्षिक बैक टू स्कूल ऑफर शुरू कर दिया है, जो 17 जून से शुरू होकर 30 सितंबर, 2025 तक जारी रहेगा। यह नई सेल कॉलेज के स्टूडेंट और अध्यापकों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। नए ऑफर में Mac या iPad की खरीद पर फ्री एक्सेसरीज दी जा रही हैं, लेकिन इसमें कुछ बातों का ध्यान भी देना है, जिसके बारे में पता होना चाहिए। आइए Apple Back to School Offer के बारे में विस्तार से जानते हैं।


क्या है पूरा ऑफर


अगर MacBook या iPad खरीदते हैं, तो Apple चुनिंदा लिस्ट में से आपकी पसंद की एक फ्री एक्सेसरीज दे रहा है। अगर आप MacBook Air या MacBook Pro खरीदते हैं, तो आप Magic Mouse, Magic Trackpad, Magic Keyboard या ANC वाले लेटेस्ट AirPods (4th gen) में से कोई एक पा सकते हैं। वहीं आप iPad Air या iPad Pro खरीदते हैं तो आप नए Apple Pencil Pro या उसी AirPods 4 में से चयन कर सकते हैं। इस खरीदारी में हर ग्राहक सिर्फ एक iPad और एक Mac पर यह लाभ पा सकते हैं। यह iPad mini, iPad 10th Gen, Mac mini, Mac Pro, Mac Studio या किसी भी रिफर्बिश्ड यूनिट जैसे बजट मॉडल पर लागू नहीं होता है।


कहां से मिलेगा ऑफर


यह ऑफर भारत में Apple के सभी ऑफलाइन स्टोर, एप्पल स्टोर वेबसाइट और एप्पल स्टोर ऐप के जरिए ऑनलाइन उपलब्ध है। स्टूडेंट को इस डील के लिए लाभ पाने के लिए अपने एजुकेश स्टेटस को वेरिफाई करना होगा।

एक्सेसरीज के अलावा Apple अपने हार्डवेयर को स्टडी टूल के तौर पर पेश कर रहा है जो सिर्फ नोट लेने से कहीं बढ़कर है। MacBook Air और Pro मॉडल में लेटेस्ट M4 चिप के साथ, स्टूडेंट कोडिंग, वीडियो एडिटिंग और AI मॉडल चलाने जैसे टास्क के लिए हाई परफॉर्मेंस की उम्मीद कर सकते हैं, ये सब लैपटॉप एक बार चार्ज होकर 24 घंटे तक चल सकते हैं।
Advertisement

iPad यूजर्स के लिए Apple Pencil सपोर्ट, ऑडियो ट्रांसक्रिप्शन, स्प्लिट-स्क्रीन मल्टीटास्किंग और हैंड रिटन इक्वेशन ठीक करने जैसे फीचर्स टैबलेट को डिजिटल नोटबुक-मीट-क्रिएटिव स्टूडियो में बदलने सकता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  4. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  2. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  3. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  4. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  5. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  6. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  7. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  8. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  9. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  10. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.