30W आउटपुट के साथ 10,000mAh पावरबैंक Anker ने किया लॉन्च, जानें कीमत

Qi2 फीचर के चलते यह 15W की वायरलैस चार्जिंग भी सपोर्ट करता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 28 मई 2026 09:52 IST
ख़ास बातें
  • डिवाइस 15mm की मोटाई के साथ आता है। इसका वजन 215 ग्राम है।
  • यह चार्जिंग के लिए यूएसबी-सी पोर्ट के साथ आता है।
  • Qi2 फीचर के चलते यह 15W की वायरलैस चार्जिंग भी सपोर्ट करता है।

Anker 10,000mAh 30W पावर बैंक में 10 हजार एमएएच की बैटरी लगी है।

Photo Credit: Anker

Anker ने अपना नया पावरबैंक लॉन्च किया है। यह कंपनी का नया नैनो पावरबैंक है जो 10 हजार mAh बैटरी के साथ आता है। इसमें 30W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिल जाता है। इसके अलावा पावरबैंक में Qi2 सर्टिफिकेशन भी दिया गया है। चार्जिंग डिवाइस 15mm की मोटाई के साथ आता है। इसका वजन 215 ग्राम है। Qi2 फीचर के चलते यह 15W की वायरलैस चार्जिंग भी सपोर्ट करता है। पावरबैंक में ATL सैल लगे हैं और यह अग्निरोधक चेसी के साथ आता है। चार्जिंग के दौरान डिवाइस को गर्म होने से बचाने के लिए इसमें एल्युमीनियम एलॉय से बनी हीट डिसीपेशन परत मिलती है। इसके साथ ही हाई डेंसिटी ग्राफीन इसमें लगा है। यह चार्जिंग के लिए यूएसबी-सी पोर्ट के साथ आता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में। 

Anker 10,000mAh 30W Powerbank Price

Anker 10,000mAh 30W पावरबैंक की कीमत 11,990 जापानी येन (लगभग 7,000 रुपये) है। इसे कंपनी की जापानी वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। इसके लिए प्री-ऑर्डर जल्द ही शुरू होने वाले हैं। वहीं, सेल जून के अंत तक शुरू होने की बात कही गई है। 

Advertisement

Anker 10,000mAh 30W Powerbank Features

Anker 10,000mAh 30W पावर बैंक में 10 हजार एमएएच की बैटरी लगी है। यह चार्जिंग डिवाइस 15mm की मोटाई के साथ आता है। इसका वजन 215 ग्राम है। पावरबैंक में ATL सैल लगे हैं और यह अग्निरोधक चेसी के साथ आता है। चार्जिंग के दौरान डिवाइस को गर्म होने से बचाने के लिए इसमें एल्युमीनियम एलॉय से बनी हीट डिसीपेशन परत मिलती है। इसके साथ ही हाई डेंसिटी ग्राफीन इसमें लगा है। Qi2 फीचर के चलते यह 15W की वायरलैस चार्जिंग भी सपोर्ट करता है। कंपनी के अनुसार, यह iPhone 12 और उससे ऊपर के डिवाइसेज के साथ कम्पैटिबल है। हां लेकिन, कुछ मॉडल्स को बाहर रखा गया है। 

चार्जिंग के लिए पावरबैंक में USB-C पोर्ट का सपोर्ट है जो बॉटम में मिलता है। यह 30W तक आउटपुट को सपोर्ट करता है। यह एकसाथ दो डिवाइसेज को चार्ज कर सकता है जिसके लिए यह प्रत्येक डिवाइस को 12W की आउटपुट दे सकता है। वहीं वायरलैस के लिए 5W की आउटपुट दे सकता है। कंपनी ने इसमें लिथियम-आयन बैटरी का इस्तेमाल किया है। दावा है कि चार्जिंग के समय या हीट होकर आग न पकड़ने के लिए इसमें आग रोधी चेसिस का इस्तेमाल किया गया है। इसे कंपनी की मोबाइल ऐप से फोन के माध्यम से कनेक्ट किया जा सकता है, और बैटरी हेल्थ को चेक किया जा सकता है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
  2. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  3. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  4. 8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू
  5. Blackview Zeno 6 Pro टैबलेट लॉन्च, 12GB रैम, 13MP कैमरा के साथ, जानें डिटेल
  6. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: नया आईफोन खरीदने से पहले जानें पुराने से किन चीजों में है बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
  2. ₹74,990 में iPhone 17 Pro Max, Pro मॉडल पर भी जबरदस्त बेनिफिट्स! यहां चेक करें पूरा ऑफर
  3. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: नया आईफोन खरीदने से पहले जानें पुराने से किन चीजों में है बेहतर?
  4. 8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू
  5. Mivi One 5G: आ रहा है Mivi का सस्ता 5G फोन, कीमत से लेकर स्पेसिफिकेशन्स तक जानें सब कुछ
  6. Blackview Zeno 6 Pro टैबलेट लॉन्च, 12GB रैम, 13MP कैमरा के साथ, जानें डिटेल
  7. Ganesh Chaturthi WhatsApp Stickers: ऐसे डाउनलोड करें और भेजें गणपति बप्पा के स्टिकर
  8. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
  9. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  10. Xiaomi का ये छोटा सा सॉकेट पुराने पंखे-लैंप को बना देगा स्मार्ट, फोन से होगा कंट्रोल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.