Android 16 जल्द होगा पेश, मिलेंगे स्प्लिट स्क्रीन मोड जैसे फीचर्स

गूगल जल्द ही Android 16 पेश करने वाला है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 20 जनवरी 2025 16:49 IST
ख़ास बातें
  • गूगल जल्द ही Android 16 पेश करने वाला है।
  • Android 16 फिलहाल डेवलपर प्रीव्यू स्टेज में है।
  • एंड्रॉइड 16 यूजर्स टैबलेट पर एक साथ तीन ऐप ओपन कर सकते हैं।

Android 16 में नए फीचर्स मिलेंगे।

Photo Credit: Android Developer

गूगल जल्द ही Android 16 पेश करने वाला है। फिलहाल Android 16 डेवलपर प्रीव्यू स्टेज में है। ठीक एक महीने पहले Google ने नए ऑपरेटिंग सिस्टम का दूसरा डेवलपर प्रीव्यू जारी किया। इसके कोड के अंदर एक ऐसा फीचर है जो टैबलेट और बड़े स्क्रीन वाले यूजर्स के लिए बेहतर हो सकता है। यहां हम आपको एंड्रॉयड 16 के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

एंड्रॉइड अथॉरिटी की एक रिपोर्ट के अनुसार, ऑपरेटिंग सिस्टम के नए डेवलपर प्रीव्यू में OnePlus के Open Canvas पर बेस्ड एक मल्टीटास्किंग सिस्टम शामिल है। यह बड़ी स्क्रीन वाले डिवाइसेज और फोल्डेबल के लिए एक बड़ा अपग्रेड होगा, क्योंकि OnePlus के ओपन कैनवस को बड़े स्तर पर सबसे अच्छा मल्टीटास्किंग टूल और स्प्लिट-स्क्रीन फंक्शनेलिटी के लिए ज्यादा बेहतर माना जाता है।

एंड्रॉइड 16 यूजर्स को टैबलेट पर एक साथ तीन ऐप ओपन करने सुविधा प्रदान कर सकता है। वनप्लस के सिस्टम में दो ऐप्स स्क्रीन का 90 प्रतिशत हिस्सा लेते हैं, जबकि तीसरा ऐप शेष 10 प्रतिशत में नजर आता है। छोटी विंडो पर एक आसान टैप इसे फोकस में लाता है, जिससे लेआउट आसानी से बदल जाता है। ऐसा लग रहा है कि गूगल एंड्रॉयड 16 में एक समान फीचर की टेस्टिंग कर रहा है।

एंड्रॉइड 16 DP2 में देखा गया कोड एक इन-डेवलपमेंट फ्लेक्सिबिलिटी स्प्लिट-स्क्रीन मोड का खुलासा करता है। एंड्रॉइड अथॉरिटी के मिशाल रहमान इस फीचर को अपने पिक्सल डिवाइस पर उपयोग करने में कामयाब रहे। हालांकि, उन्होंने साफ किया है कि यह अभी तैयार नहीं है और वर्तमान में ऐप्स को ठीक से स्प्लिट नहीं करता है।
Advertisement

Google अभी भी इस फीचर की टेस्टिंग कर रहा है और यह साफ नहीं है कि यह फाइलन Android 16 रिलीज के लिए तैयार होगा या नहीं। अगर समय पर पूरा हो जाता है तो इसे सभी एंड्रॉइड फोन और टैबलेट पर पेश किया जा सकता है। सैमसंग जैसी कंपनियां खासतौर पर अपने बुक स्टाइल फोल्डेबल के लिए इन फीचर का उपयोग कर सकते हैं। एंड्रॉइड 16 के इस साल की पहली छमाही में प्लेटफॉर्म स्टेबिलिटी तक पहुंचने सकता है और साल के आखिर में फाइनल तौर पर पेश हो सकता है। अगर इस फीचर को फाइनल दिया जाता है तो यूजर्स इसे मैन्युफैक्चरर अपडेट के जरिए पा सकते हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Android 16, Android 16 Features, Google, OnePlus

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  3. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.