रोबोटैक्‍सी के बिजनेस में उतरेगी ‘एमेजॉन’, कैलिफोर्निया में सेल्‍फ ड्राइविंग टैक्‍सी को टेस्‍ट करने की तैयारी

कंपनी कैलिफोर्निया में टेस्ट-ड्राइव करना चाहती है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 20 जुलाई 2022 20:12 IST

जूक्स इस साल अपने कर्मचारियों की संख्या बढ़ाकर 2,000 कर देगा, जो साल की शुरुआत में 1,400 थी।

Photo Credit: Zoox

इलेक्ट्रिक व्‍हीकल्‍स की तरह ही सेल्‍फ ड्राइविंग टेक्‍नॉलजी एक उभरता हुआ क्षेत्र है। अमेरिका समेत तमाम देशों में इसे कमर्शल ट्रांसपोर्टेशन से जोड़ने पर काम शुरू हो गया है। प्राइवेट फर्मों के इस फील्‍ड में उतरने से कॉम्पिटिशन ज्‍यादा तेज है। अब Amazon.com इंक के मालिकाना हक वाली एक सेल्फ-ड्राइविंग टेक्‍नॉलजी फर्म ज़ूक्स (Zoox) ने कहा है कि वह अपने रोबोटैक्सी बिजनेस को लॉन्च करने के लिए कमर कस रही है। कंपनी ने बताया है कि बिना पैडल या स्टीयरिंग व्हील वाला उसका व्‍हीकल अमेरिकी फेडरल रेगुलेशंस को पूरा करता है और वह परमिट के लिए आवेदन कर रही है। 

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी कैलिफोर्निया में टेस्ट-ड्राइव करना चाहती है। जूक्स के को-फाउंडर और चीफ टेक्‍नॉलजी ऑफ‍िसर जेसी लेविसन ने कहा कि हमने व्‍हीकल को तैयार करने में अपना एक्‍स्‍ट्रा वक्‍त और संसाधन लगाए हैं। जेसी लेविसन ने कहा है कि मौजूदा आर्थिक मंदी का कंपनी पर कोई असर नहीं पड़ा है और जूक्स इस साल अपने कर्मचारियों की संख्या बढ़ाकर 2,000 कर देगा, जो साल की शुरुआत में 1,400 थी। 

इस व्‍हीकल का नाम VH6 बताया जाता है, जिसमें 4 यात्रियों को बैठाया जा सकता है। इनमें से दो आमने-सामने होंगे। इस व्‍हीकल का लेआउट क्रूज के व्‍हीकल से मिलता-जुलता है, जिसे पिछले साल जनवरी में अनवील किया गया था। 

खास बात यह है कि जूक्‍स के VH6 व्‍हीकल का निर्माण कैलिफोर्निया की उस फैक्‍ट्री में किया जाता है, जहां टेस्‍ला कार भी तैयार की जाती हैं। कंपनी ने बताया है कि उसकी दर्जनों कारें तैयार हो चुकी हैं और मौजूदा फैक्‍ट्री में कई हजार व्‍हीकल तैयार किए जा सकते हैं। 
Advertisement

आमतौर पर बिना स्टीयरिंग व्हील या पैडल वाले व्‍हीकल्‍स की कंपनियों ने ‘छूट' के लिए यू.एस. नेशनल हाईवे ट्रैफिक सेफ्टी एडमिनिस्ट्रेशन (NHTSA) में आवेदन किया है। लेविंसन ने बताया कि उनकी कंपनी ने फेडरल मोटर व्‍हीकल सेफ्टी स्‍टैंडर्ड्स के अनुसार सेल्‍फ-सर्टिफाई करने का विकल्‍प चुना। उन्‍होंने कहा कि यह जूक्‍स के व्‍हीकल्‍स को पैसेंजर्स की सेफ्टी के लिए उत्तरदायी बनाता है। यहां ध्‍यान देने वाली बात यह है कि NHTSA से छूट मिलने पर व्‍हीकल्‍स की संख्‍या को लिमिट किया जा सकता है। जूक्‍स के मुकाबले क्रूज ने NHTSA से मिलने वाली छूट के तहत आवेदन किया है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  4. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  2. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  3. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  4. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  5. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  6. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
  7. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
  8. स्पेस में भी शुरू हुई सैन्य ताकत बढ़ाने की रेस, अमेरिका ने तैनात किया 'ऑन-ऑर्बिट' वेपन
  9. Xiaomi 18 Pro लॉन्च सितंबर में कंफर्म, 2 डिस्प्ले के साथ, 8000mAh बैटरी! आई पहली झलक
  10. Samsung Galaxy Tab S12 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 3 मॉडल हो सकते हैं शामिल 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.