Amazon ने खोला अपना पहला फैशन स्मार्ट-स्टोर, जहां एल्गोरिदम बताएगा क्या करना चाहिए आपको ट्राई

Amazon स्टोर का नाम "Amazon Style" है, जो कि लॉस एंजिल्स में स्थित है। इस स्टोर में आपको हर आइटम QR कोड के साथ प्राप्त होगा। अपने पसंदीदा कपड़ों के QR कोड को आपको अपने Amazon मोबाइल ऐप में स्कैन करना होगा।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 21 जनवरी 2022 14:07 IST
ख़ास बातें
  • Amazon स्टोर का नाम "Amazon Style" है
  • फैशन स्टोर "Amazon Style" लॉस एंजिल्स में ओपन किया है
  • इस स्टोर में आपको हर आइटम QR कोड के साथ प्राप्त होगा
ई-कॉमर्स साइट Amazon ने अपने बिजनेस को आगे बढ़ाते हुए गुरुवार को अपना पहला फैशन स्टोर "Amazon Style" लॉस एंजिल्स में ओपन किया है। इसे कंपनी का स्मार्ट-स्टोर भी कहा जा सकता है। दरअसल, कंपनी ने इस स्टोर में कई टेक फीचर्स प्रदान किए हैं, जो कि आपको अन्य रिटेल स्टोर्स पर प्राप्त नहीं होंगे। शॉपिंग के दौरान आप अपने पसंदीदा आइटम को स्मार्टफोन में मौजूद Amazon मोबाइल ऐप पर स्कैन करके अपने पसंदीदा रंग और साइज़ में ट्राई करने के लिए सिलेक्ट कर सकते हैं। सभी आइटम्स को सिलेक्ट करने के बाद आप प्राइवेटली ट्रायल रूम में जाकर उन कपड़ों को ट्राई कर सकते हैं।



Amazon स्टोर का नाम "Amazon Style" है, जो कि लॉस एंजिल्स में स्थित है। इस स्टोर में आपको हर आइटम QR कोड के साथ प्राप्त होगा। अपने पसंदीदा कपड़ों के QR कोड को आपको अपने Amazon मोबाइल ऐप में स्कैन करना है। खास बात यह है कि इस स्टोर में आपको कपड़े ट्राई करने के लिए न तो ट्रायल-रूम के बाहर असल लाइन नहीं लगानी होगा और न ही उन कपड़ों को उठाकर अपने साथ ट्रायल रूप तक ले जाना होगा।

QR कोड स्कैन करते ही आप वर्चुअल लाइन का हिस्सा बन जाएंगे और अपना नंबर आते ही आप ट्राई रूम में जाकर उन कपड़ो को ट्राई कर सकते है, जिन्हें वहां के स्टाफ द्वारा आपके आने से पहले रख दिया गया होगा।
Advertisement

इस स्टोर की अन्य खास बात इसके ट्रायल रूम में है, जहां से बाहर निकले बिना आप अन्य कपड़े भी ट्राई कर सकते हैं। इस स्टोर के हर ट्रायल रूम में ग्राहकों को टचस्क्रीन प्राप्त होगी, जहां से वह और कपड़े ट्रायल के लिए मंगवा सकते हैं। इन कपड़ों को वहां का स्टाफ ट्रायल रूम तक ग्राहक के पास पहुंचाते हैं। यह टच स्क्रीन एल्गोरिदम के जरिए ग्राहकों को अन्य कपड़ों के सुझाव भी उनकी पसंद के अनुसार सुझाता है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Amazon, Amazon Style
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix GT 50 Pro vs Vivo V80 vs OnePlus 15R: खरीदने से पहले देखें कंपेरिजन
  2. Flipkart दिवाली सेल में iPhone 18 Pro Max पर ऑफर, मिल रहा डिस्काउंट
  3. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max की सेल शुरू, फ्लिपकार्ट पर सीधे ₹30 हजार का डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा, जल्द लॉन्च की तैयारी
  2. Huawei ने लॉन्च किया 5700mAh बैटरी वाला Pura 90 Plus, गेमिंग के लिए मिलेगा 300Hz टच सैंपलिंग रेट
  3. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max की सेल शुरू, फ्लिपकार्ट पर सीधे ₹30 हजार का डिस्काउंट
  4. Karbonn फिर से कर रहा भारतीय स्मार्टफोन बाजार में एंट्री, Gen-Z यूजर्स को करेगा टार्गेट, जानें सबकुछ
  5. Infinix GT 50 Pro vs Vivo V80 vs OnePlus 15R: खरीदने से पहले देखें कंपेरिजन
  6. Samsung Galaxy Buds On: कान के बाहर होंगे फिट, दमदार साउंड, बैटरी चलेगी 38 घंटे तक
  7. Apple ने भारत में नया MacBook Pro PROLED XDR किया लॉन्च, 6 लाख 70 हजार तक है कीमत
  8. ट्रेन में मोबाइल नहीं कर पाएंगे रात में चार्ज, रेलवे का बड़ा फैसला, जानें क्या है वजह
  9. ₹12 हजार से भी सस्ता खरीदें 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन, दिवाली पर आई तगड़ी डील
  10. iQOO ने 9020mAh बैटरी वाला Pad Pro 8.8 किया लॉन्च, कॉम्पैक्ट साइज में फ्लैगशिप फीचर्स से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.