Flipkart Big Saving Days vs Amazon Summer Sale 2022 : सेल में कैसे मिलेगा हजारों का डिस्काउंट

SBI क्रेडिट कार्ड ग्राहक क्रेडिट कार्ड या ईएमआई ट्रांजेक्शन पर 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं। SBI क्रेडिट कार्ड ग्राहक क्रेडिट कार्ड या ईएमआई ट्रांजेक्शन पर 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 2 मई 2022 13:17 IST
ख़ास बातें
  • ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट और अमेजन पर सेल का आयोजन हो रहा है।
  • प्लस मेंबर्स के लिए बिग सेविंग डेज (Big Saving Days) सेल शुरू हो गई।
  • अमेजन समर सेल (Amazon Summer Sale) 4 मई से शुरू होगी।

Amazon और Flipkart पर सेल का आयोजन हो रहा है।

Photo Credit: Flipkart

ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट (Flipkart) और अमेजन (Amazon) पर सेल का आयोजन हो रहा है। जहां फ्लिपकार्ट पर प्लस मेंबर्स के लिए आज से बिग सेविंग डेज (Big Saving Days) सेल शुरू हो गई है और अन्य यूजर्स के लिए कल यानी कि 3 मई से शुरू होकर 8 मई तक चलेगी। अगर अमेजन की बात करें तो अमेजन समर सेल (Amazon Summer Sale) 4 मई से शुरू होगी और कब तक रहेगी इसकी कोई जानकारी नहीं है। इन दोनों सेल के दौरान आप लेटेस्ट स्मार्टफोन, स्मार्ट टीवी, लैपटॉप, होम एप्लायंसेज जैसे फ्रिज, एसी और ईयरबड्स आदि समेत अन्य गैजेट्स को डिस्काउंट में खरीद सकते हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं कि अमेजन और फ्लिपकार्ट में से कौन सी वेबसाइट अपने यूजर्स को अधिक बैंक ऑफर्स और लाभ प्रदान कर रही है।
 

अमेजन समर सेल (Amazon Summer Sale) में बैंक ऑफर


Advertisement
बैंक ऑफर के तौर पर अमेजन समर सेल में ग्राहक ICICI बैंक, Kotak बैंक और RBL क्रेडिट/डेबिट कार्ड, क्रेडिट/डेबिट ईएमआई ट्रांजेक्शन पर अतिरिक्त 10 प्रतिशत इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट से बचत कर सकते हैं। इसके अलावा यूजर्स को डेबिट और क्रेडिट कार्ड और बजाज फिनसर्व पर नो-कॉस्ट ईएमआई का भी लाभ मिलेगा। ग्राहक एक्सचेंज ऑफर के साथ अन्य प्रमुख क्रेडिट/डेबिट कार्ड से शानदार लाभ भी ले सकते हैं।
 

फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज सेल (Flipkart Axis Bank Card)


बैंक ऑफर की बात की जाए तो फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज सेल में SBI क्रेडिट कार्ड ग्राहक क्रेडिट कार्ड या ईएमआई ट्रांजेक्शन पर 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं। SBI क्रेडिट कार्ड ग्राहक क्रेडिट कार्ड या ईएमआई ट्रांजेक्शन पर 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं। फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज सेल में Flipkart Axis Bank Card के जरिए भुगतान पर 5 प्रतिशत का अनलिमिटेड कैशबैक पा सकते हैं। ग्राहक अपने पुरानी या मौजूदा डिवाइस को एक्सेंज करने पर भी कीमत कीमत छूट पा सकते हैं।
Advertisement

अगर आप फ्लिपकार्ट प्लस मेंबर हैं तो आज ही सेल की शुरुआत में अपने लिए खरीदारी कर सकते हैं और ज्यादा से ज्यादा लाभ ले सकते हैं, वहीं सामान्य यूजर्स के लिए कल से फायदे का सौदा शुरू होगा। अगर आप अमेजन सेल का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए यह 4 मई को शुरू होने वाली है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. भारत में गिरी स्मार्टफोन की बिक्री, फोन महंगे होने से 26% हुई कम शिपमेंट, जानें टॉप 5 में कौन रहा आगे
  3. दिवाली पर सस्ता खरीदें iQOO का 6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला फोन, Amazon सेल में मौका
  4. Poco X8s लॉन्च हुआ 6300mAh बैटरी फीचर, IP68 रेटिंग के साथ
  5. Oppo की पहला वाइड फोन लॉन्च करने की तैयारी! 8000mAh बैटरी
  6. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor WIN Turbo2 लॉन्च: 12070mAh बैटरी, 50MP कैमरा से लैस, जानें सबकुछ
  2. Redmi K100 में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. Oppo की पहला वाइड फोन लॉन्च करने की तैयारी! 8000mAh बैटरी
  4. भारत में गिरी स्मार्टफोन की बिक्री, फोन महंगे होने से 26% हुई कम शिपमेंट, जानें टॉप 5 में कौन रहा आगे
  5. ₹15000 में खरीदना है नया 5G फोन: Mivi One 5G vs HMD Vibe 2 5G vs Samsung Galaxy F16 5G में कौन सा रहेगा बेस्ट
  6. Honor Win 2 सीरीज का लॉन्च आज, 12070mAh बैटरी, 200MP कैमरा जैसे धांसू फीचर्स
  7. Lava Aura Curve 5G: 6000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें सबकुछ
  8. बदलने जा रहा है OTP, जानें क्या है TRAI का प्लान, यूजर्स की सेफ्टी और सिक्योरिटी बढ़ेगी
  9. अमेरिकी कंपनी लाई AI रोबोट, घर की सफाई करेगा, पौधों में पानी भी देगा!
  10. ₹20 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन Amazon सेल में मिल रहे सस्ते, देखें बेस्ट ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.