Amazon Great Indian Festival Extra Happiness Days Sale में वॉटर हीटर और बड़े अप्लायंसेज पर 57% तक डिस्काउंट!

V-Guard Zenora वाटर प्यूरिफायर इस सेल में 39% तक सस्ता मिल रहा है।

विज्ञापन
सिद्धांत चंद्रा, अपडेटेड: 20 अक्टूबर 2022 15:53 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Robot Vacuum Mop 2 Pro पर सेल में 35% डिस्काउंट मिल रहा है।
  • V-Guard Zenora वाटर प्यूरिफायर इस सेल में 39% तक सस्ता मिल रहा है।
  • LG 190L Single Door Refrigerator सेल में 33 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ है।

Samsung, LG, Bajaj जैसे ब्रैंडस के प्रोडक्ट्स पर इस सेल में भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है।

Amazon Great Indian Festival 2022 सेल में अब Extra Happiness Days Sale चल रही है। सेल की इस खास अवधि में ICICI Bank, Axis Bank, और Citi Bank के कस्टमर्स को 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है। इसके साथ ही एक्सचेंज ऑफर और नो कॉस्ट ईएमआई ऑफर्स भी हैं। बड़े होम अप्लायंसेज पर हमने आपके लिए बेस्ट डील्स की एक लिस्ट तैयार की है। Samsung, LG, Bajaj जैसे ब्रैंडस के प्रोडक्ट्स पर इस सेल में भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। ऑफर्स की पूरी जानकारी नीचे दी जा रही है। 
 

Amazon Great Indian Festival Extra Happiness Days Sale: Best offers on large appliances

LG 190L Single Door Refrigerator (Rs. 15,990)
Advertisement
LG 190L Single Door Refrigerator इस सेल में 33 प्रतिशत डिस्काउंट के साथ है। इसमें 190 लीटर की कैपिसिटी है। यह एक 4 स्टार रेफ्रिजिरेटर है। इसके अंदर 2 टफ ग्लास शेल्फ मौजूद हैं। 22.5 लीटर कैपिसिटी वाला फ्रिजर भी इसमें दिया गया है। पुराने फ्रिज से एक्सचेंज करवाने पर इसे 12000 रुपये और ज्यादा सस्ता खरीदा जा सकता है। 

अभी खरीदें: Rs. 15,990 (MRP Rs. 23,899)

LG FHM1207SDL Front Load Washing Machine (Rs. 28,990)
LG FHM1207SDL फुल ऑटोमेटिक फ्रंट लोडिंग वॉशिंग मशीन है। सेल में इस पर 38 प्रतिशत का डिस्काउंट मिल रहा है। एक्सचेंज ऑफर लगाकर इसे 6,510 रुपये और अधिक सस्ती खरीदा जा सकता है। इस मशीन की कैपिसिटी 7kg है और इसमें 5 स्टार एनर्जी एफिशिएंसी रेटिंग दी गई है। कपड़ों के लिए इसमें 10 तरह के वॉश प्रोग्राम दिए गए हैं। 

अभी खरीदें: Rs. 28,990) (MRP Rs. 46,990)
Advertisement

Xiaomi Robot Vacuum Mop 2 Pro (Rs. 25,999)
Xiaomi Robot Vacuum Mop 2 Pro पर सेल में 35% डिस्काउंट मिल रहा है। यह झाडू लगाने और पोछा लगाने, दोनों तरह के कामों के लिए डिजाइन किया गया है। इस मॉप में LDS लेजर नेविगेशन सिस्टम दिया गया है जो 10 मीटर तक के एरिया को स्कैन करके अच्छी तरह से सफाई कर सकता है। मॉप में 5,200mAh बैटरी दी गई है। यह सिंगल चार्ज में 185 सक्वायर मीटर की सफाई कर सकता है। 
Advertisement

अभी खरीदें: Rs. 25,999 (MRP Rs. 39,999)
Advertisement

Samsung 28L SlimFry Convection Microwave Oven (Rs. 11,590)
Samsung 28L SlimFry Convection Microwave Oven को Amazon Great Indian Festival 2022 सेल में 11,590 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसका खास फीचर है कि इसमें आप अपना खाना बेहद कम तेल इस्तेमाल के साथ बना सकते हैं। इसमें कंपनी ने तंदूर तकनीक दी है जो कि एक असली तंदूर की तरह इसे 200 डिग्री सेल्सियस तक गर्म कर सकती है। भारतीय रेसिपी के हिसाब से इसमें ऑटो कुक मेन्यु भी दिया गया है जिसमें कई तरह के प्रीसेट मिलते हैं। 

अभी खरीदें: Rs. 11,590 (MRP Rs. 16,990)

Bajaj New Shakti Neo 15L Water Heater (Rs. 5,799)
Bajaj New Shakti Neo 15L वॉटर हीटर पर सेल में 57% का डिस्काउंट मिल रहा है। इसमें 4 स्टार एनर्जी रेटिंग है। हीटर में कॉपर बार लगे हैं जिससे कि यह लम्बे समय तक टिकाऊ बन जाता है। इसके अलावा इसमें टैंक में अंदरूनी कोटिंग भी दी गई है ताकि इसमें जल्दी से जंग आदि न लगे। यह 8 बार तक का प्रेशर झेल सकता है जिससे कि यह ऊंची ईमारतों में लगाने के लिए भी काफी उपयुक्त बन जाता है। 

अभी खरीदें: Rs. 5,799 (MRP Rs. 13,150)

V-Guard Zenora RO+UF+MB Water Purifier (Rs. 7,899)
V-Guard Zenora वाटर प्यूरिफायर इस सेल में 39% तक सस्ता मिल रहा है। इसमें 7 स्टेज का प्यूरिफिकेशन सिस्टम है। इसके फिल्टर्स में लम्बे समय तक चलने वाली RO मेंब्रेन है और एक बहुत पतली UF मेंब्रेन है। पानी के pH लेवल को बनाए रखने के लिए इसमें मिनरल बैलेंसर भी दिया गया है। 

अभी खरीदें: Rs. 7,899 (MRP Rs. 13,049)

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Jio लाया छोटा डिवाइस Pico Small Cell, बिल्डिंग के अंदर भी मिलेगा तेज 5G इंटरनेट, मिलेगी 1Gbps की स्पीड
#ताज़ा ख़बरें
  1. Airtel ने दी अंबानी के Jio को इंटरनेट स्पीड में मात, सरकारी कंपनी BSNL भी रही पीछे
  2. 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन मिल रहा 6 हजार से ज्यादा डिस्काउंट पर
  3. Oppo Reno 17 में मिल सकता है Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट
  4. Samsung Galaxy S27+ जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  5. BGMI Air: Android के बाद Apple यूजर्स के लिए भी प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें गेम में क्या होगा खास
  6. Vivo X500 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, रेड कलर का हो सकता है ऑप्शन
  7. बिना एक्स्ट्रा चार्ज मिलेगी 500Mbps तक स्पीड, ACT Fibernet के ऑफर का ऐसे उठाएं फायदा
  8. कौन-सा Room Heater है आपके लिए बेस्ट? खरीदने से पहले जान लें 7 जरूरी बातें
  9. Infinix Xpad 30 हुआ 7200mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  10. Auto Expo 2027: भारत दिखाएगा दुनिया को अपनी ताकत, कार, बाइक से लेकर फ्यूचर मोबिलिटी तक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.