Amazon Freedom Sale में कई स्मार्टफोन पर मिल रही है छूट, और भी हैं ऑफर

Amazon Freedom Sale में मोबाइल, नोटबुक, होम एंटरटेनमेंट गैजेट और ऑडियो एक्सेसरीज पर शानदार ऑफर्स. अमेजन फ्रीडम सेल में Samsung Galaxy Note 8 पर मिल रहा है 18,790 रुपये का डिस्काउंट.

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 9 अगस्त 2018 12:44 IST
ख़ास बातें
  • Amazon Freedom Sale में स्मार्टफोन और लैपटॉप पर बंपर डिस्काउंट
  • एसबीआई कार्ड से भुगतान पर 10 प्रतिशत डिस्काउंट
  • Samsung Galaxy Note 8 पर 18,790 रुपये की छूट
Amazon Freedom Sale आज 9 अगस्त से शुरू हो गई है। अमेजन फ्रीडम सेल 12 अगस्त की मध्यरात्रि तक चलेगी। Amazon Sale में मोबाइल, नोटबुक, होम एंटरटेनमेंट गैजेट और ऑडियो एक्सेसरीज पर शानदार ऑफर्स दिए जाएंगे। Honor 7X की एमआरपी 16,999 रुपये है लेकिन यह हैंडसेट 10,999 रुपये में बेचा जा रहा है। इस कीमत में 4जीबी/ 64 जीबी वेरिएंट मिलेगा। पुराना स्मार्टफोन एक्सचेंज करने पर 7,600 रुपये तक की छूट मिलेगी। Honor View 10 की एमआरपी 35,999 रुपये है लेकिन हैंडसेट 24,999 रुपये में बेचा जा रहा है। Samsung Galaxy Note 8 की एमआरपी 74,690 रुपये है, लेकिन अभी सेल में आप इसे 55,900 रुपये में खरीद सकते हैं।

10.or G का 3 जीबी वेरिएंट 5,999 रुपये में बेचा जा रहा है। 10.or G के 4 जीबी वेरिएंट की एमआरपी 13,999 रुपये है लेकिन सेल में यह हैंडसेट डिस्काउंट के बाद 6,999 रुपये में उपलब्ध है। Huawei P20 Lite डिस्काउंट के बाद 16,999 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध है। अमेजन सेल में एक्सचेंज ऑफर और कैशबैक ऑफर भी मिलेगा। भारतीय स्टेट बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से भुगतान पर 10 प्रतिशत, अमेजन पे पर यूपीआई, नेट बैकिंग तथा किसी अन्य तरीके से भुगतान करने पर 5 प्रतिशत कैशबैक दिया जाएगा।

Acer Nitro AN515-51 लैपटॉप की एमआरपी 1,09,999 है लेकिन डिस्काउंट के बाद यह 72,900 रुपये में बेचा जा रहा है। इस लैपटॉप में 15.6 इंच की स्क्रीन, इंटेल आई7 प्रोसेसर, 16जीबी रैम और विंडोज 10 मौजूद है। अमेजन प्राइम मेंबर्स को अमेजन फायर टीवी स्टिक पर एक्सक्लूसिव डील मिलेगी। अमेजन फ्रीडम सेल में Amazon Fire TV Stick 3,199 रुपये में उपलब्ध है। स्मार्टफोन के अलावा एलईडी टीवी के चुनिंदा मॉडल पर 40 प्रतिशत तक, डीएसएलआर कैमरे पर 55 प्रतिशत तक का डिस्काउंट मिलेगा। पेन ड्राइव पर 50 प्रतिशत तक का डिस्काउंट ग्राहक को दिया जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  4. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  5. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  6. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  7. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  8. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  9. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  10. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.