AI Voice Scam! भतीजे की आवाज बनाकर की बात, लूट लिए 1.4 लाख रुपये, आप भी हो जाएं सावधान

एक कॉलर ने कनाडा में रहने वाले उनके भतीजे की आवाज की नकल करते हुए एक दुखभरी कहानी सुनाई और महिला से मदद के नाम पर पैसे मांगे।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 17 नवंबर 2023 20:21 IST
ख़ास बातें
  • एक कॉलर ने एक महिला के कनाडा में रहने वाले भतीजे की आवाज की नकल की
  • इसके लिए AI Voice टूल का इस्तेमाल किया गया
  • बेवकूफ बनाकर महिला से ऑनलइन 1.4 लाख रुपये लूटे
एडवांस होती टेक्नोलॉजी का सहारा लेते हुए लोगों की महनत की कमाई लूटने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। साइबर धोखाधड़ी के ये मामले लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले कुछ समय से स्कैम के वो मामले सुर्खियों में आ रहे हैं, जहां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से लैस टूल्स का इस्तेमाल करके आवाज को बदलकर स्कैमर्स लोगों का पैसा लूट रहे हैं। लेटेस्ट घटना भी इसी से संबंधित है, जहां एक 59 साल की महिला से उसके भतीजे की आवाज की नकल करके बात की गई करीब और 1.4 लाख रुपये लूट लिए गए।

TOI के मुताबिक, एक कॉलर ने कनाडा में रहने वाले उनके भतीजे की आवाज की नकल करते हुए एक दुखभरी कहानी सुनाई और महिला से मदद के नाम पर पैसे मांगे। कॉल देर रात किया गया था और महिला का कहना है कि उस शख्स की आवाज बिल्कुल उसके भतीजे के समान थी। स्कैमर का बात करने का अंदाज भी उनके भतीजे की तरह ही था।

स्कैमर ने अपनी कहानी में बताया कि उसका एक्सिडेंट हो गया है और कानूनी परेशानी होने के कारण उसे जल्द से जल्द पैसों की जरूरत है। ऐसा सुनते ही आनन फानन में महिला ने स्कैमर द्वारा बताए गए अकाउंट में 1.4 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए।

पिछले कुछ समय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस इन वॉयस चेंजर टूल्स का उपयोग बड़ी संख्या में किया जा रहा है। पश्चिमी देशों में चल रहे तनाव ने इन घटनाओं को और बढ़ा दिया है। स्कैमर्स इन देशों में फंसे रिश्तेदारों की आड़ में लोगों का फायदा उठा रहे हैं। रिपोर्ट बताती है कि  दिल्ली के ‘सेंटर फॉर रिसर्च ऑन साइबर इंटेलिजेंस एंड डिजिटल फोरेंसिक्स (CRCIDF) के निदेशक प्रसाद पटिबंदला का कहना है कि “AI वॉइस की नकल करने वाले टूल्स पब्लिक डोमेन में उपलब्ध डेटा का इस्तेमाल करते हुए किसी भी व्यक्ति की आवाज की सटीक नकल कर सकते हैं। बाहरी देशों में परेशानी वाली स्थिति में फंस जाने जैसी स्थिति दिखाकर ये स्कैम्स और भी प्रभावी बन जाते हैं।”
Advertisement

इसी साल अगस्त में, दिल्ली में स्कैमर्स ने गृह मंत्रालय के एक पूर्व अधिकारी की बेटी बनने का नाटक किया औैर एक सेवानिवृत्त सरकारी अधिकारी से 48 लाख रुपये लूट लिए। आरोपियों ने अधिकारी के बैचमेट की बेटी होने का नाटक किया और दावा किया कि उसकी मां बिहार में अस्पताल में भर्ती है और उसे पैसों की मदद चाहिए।
Advertisement

लड़की की आवाज के लिए उन्होंने Magic Call नाम के एक ऐप का इस्तेमाल किया, जो वॉयस मॉड्यूलेशन के जरिए आवाज को बदलने का काम करता है। आपराधी ने बैकग्राउंड में नॉयस जोड़ी, जिससे अधिकारी को आवाज पहचानने में दिक्कत हो और साथ ही उसे लगे की लड़की सच में अस्पताल में है। 

वहीं, ऐसा ही एक मामला केरल में भी हुआ था, जहां एक व्यक्ति ने एक सीमा शुल्क अधिकारी बनकर वीडियो कॉल पर एक अधिकारी की तरह पेश होने के बाद पीड़ित को पैसे ट्रांसफर करने के लिए मना लिया।
Advertisement

ऐसे में हम आपको हमेशा पहले शांति से स्थिति को समझने और उसके बाद कोई एक्शन लेने की सलाह देंगे। इसके अलावा, कॉल पर किसी अज्ञात को अपनी फाइनेंशियल डिटेल्स या OTP आदि शेयर करने से बचना चाहिए।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: AI Voice Changer, Voice Changer, AI Voice Scam
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. पहले Zomato बनाया, अब आपके दिमाग को भी ट्रैक करेंगे दीपिंदर गोयल! Temple ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी
  3. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  5. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  6. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  8. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  9. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  11. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  12. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  13. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  14. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  15. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.