Aero India 2023 : 98 देश, 809 कंपनियां, एशिया का सबसे बड़ा एयरो शो बंगलूरू में PM मोदी ने किया शुरू, जानें खास बातें

Aero India 2023 : कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि एयरो इंडिया भारत की नई ताकत और आकांक्षाओं को दर्शाता है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 13 फरवरी 2023 12:13 IST
ख़ास बातें
  • बंगलूरू में शुरू हुआ एयरो इंंडिया 2023
  • 98 देश, 809 कंपनियां ले रही हैं भाग
  • एशिया का सबसे बड़ा एयरो शो है यह

Aero India 2023 : एयरो इंडिया 2023 में विभिन्न भारतीय और विदेशी रक्षा कंपनियों के बीच 75 हजार करोड़ रुपये के अनुमानित निवेश वाले 251 समझौतों पर हस्ताक्षर किए जाने की संभावना है।

कर्नाटक के बंगलूरू में एशिया के सबसे बड़े एयरो शो ‘एयरो इंडिया 2023' (Aero India 2023) का आगाज हो गया है। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एयरो शो का उद्घाटन किया। यह इस इवेंट का 14वां एडिशन है, जिसके जरिए भारत अपने उपकरणों और तकनीकों का प्रदर्शन करेगा, ताकि विदेशी कंपनियों के साथ साझेदारी की जा सके। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि एयरो इंडिया भारत की नई ताकत और आकांक्षाओं को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि भारत में बने तेजस विमान और आईएनएस विक्रांत हमारी क्षमता के उदाहरण हैं।

हमारी सहयोगी वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, एयरो इंडिया 2023 में एरोबेटिक्स के साथ-साथ एयरोस्पेस और रक्षा कंपनियों की एक बड़ी प्रदर्शनी और ट्रेड फेयर आयोजित हो रहा है। एयरो इंडिया 2023 में 98 देशों की लगभग 809 कंपनियां हिस्सा ले रही हैं। इस बार की थीम ‘द रनवे टू ए बिलियन अपॉर्चुनिटीज' है।

रिपोर्ट के अनुसार, हालांकि यह आयोजन सैन्य-वर्चस्व वाला होगा, लेकिन इसमें भारत की कई खास तकनीकों का प्रदर्शन भी किया जाएगा। मोदी सरकार ‘मेक इन इंडिया' पॉलिसी के तहत, लॉकहीड मार्टिन, बोइंग और एयरबस जैसे मैन्‍युफैक्‍चरर्स पर फोकस कर रही है। एयरो इंडिया 2023 में विभिन्न भारतीय और विदेशी रक्षा कंपनियों के बीच 75 हजार करोड़ रुपये के अनुमानित निवेश वाले 251 समझौतों पर हस्ताक्षर किए जाने की संभावना है।

इस शो में एयर इंडिया की ओर से भी बड़ा ऐलान हो सकता है। वह 100 अरब डॉलर से अधिक मूल्य के एयरबस SE और बोइंग कंपनी से लगभग 500 जेट खरीदने के संभावित रिकॉर्ड सौदे की घोषणा कर सकती है। उद्घाटन समारोह में वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने मेगा एयर शो के गुरुकुल फॉर्मेशन को लीड किया। 

इस एयरो शो में अमेरिका की राजदूत एलिजाबेथ जोन्स भी शामिल हो रही हैं। वह अब तक के सबसे बड़े अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल को लीड कर रही हैं। 5 दिनों तक चलने वाला यह इवेंट 17 फरवरी को समाप्‍त होगा। इस इवेंट के शुरुआती तीन दिन बिजनेस डे के रूप में मनाए जाएंगे। आखिरी दो दिन जनता इस एयरो शो को देखने के लिए पहुंचेगी। अनुमान है कि एयरो शो में लगभग 5 लाख दर्शक शामिल हो सकते हैं। टीवी और इंटरनेट के जरिए भी लाखों लोग एयरो शो से जुड़ेंगे। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  2. 40W आउटपुट, लालटेन जैसा डिजाइन, JBL का नया ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च, IP68 रेटिंग
  3. Amazon Great Freedom Sale का आखिरी दिन, 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी वाला iQOO फोन मिल रहा ₹1750 सस्ता
  4. Vivo S2 की सेल आज से लाइव, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹4,500 का डिस्काउंट
  5. iQOO Z11 में मिलेगा 6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले, 40,000 रुपये से कम होगा प्राइस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Freedom Sale: 20000mAh पावर बैंक पर गजब डिस्काउंट, मात्र ₹1,149 से शुरू कीमत
  2. Flipkart Freedom Sale: ₹3250 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी वाला Realme फोन
  3. Amazon Great Freedom Sale का आखिरी दिन, 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी वाला iQOO फोन मिल रहा ₹1750 सस्ता
  4. Surya Grahan 2026 Live: आज इतने बजे लगेगा सूर्य पर ग्रहण! भारत में क्या होगा समय, जानें सबकुछ
  5. 40W आउटपुट, लालटेन जैसा डिजाइन, JBL का नया ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च, IP68 रेटिंग
  6. iQOO Z11 में मिलेगा 6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले, 40,000 रुपये से कम होगा प्राइस
  7. Redmi K100 Pro सीरीज हुई लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  9. Google के AI पर खुद DeepMind को नहीं भरोसा? नौकरी के लिए जारी किया खास अलर्ट
  10. Samsung Galaxy S26 FE में मिल सकती है 6.7 इंच AMOLED स्क्रीन, Exynos 2500 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.