ACT ने भारत में लॉन्च किया नाइट विज़न वाला सिक्योरिटी कैमरा, 2,249 रुपये में सुरक्षित होगा घर!

यह घर की सुरक्षा में एक अतिरिक्त परत का काम करता है। कैमरा इन्स्टॉल करने में आसान है और वाई-फाई पर काम करता है। इससे कहीं पर भी बैठे हुए घर की लाइव फुटेज देखी जा सकती है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 15 अप्रैल 2021 19:26 IST
ख़ास बातें
  • एक से अधिक कैमरे की सारी फुटेज एक ऐप पर ही दिखेगी
  • Night Vision Infrared lens रात में भी 30 फीट तक रिकॉर्ड करने में सक्षम
  • 2 मेगापिक्सल के एचडी कैमरे में होती है 1080p की रिकॉर्डिंग

ACT HomeCam से किसी भी जगह से देख सकते हैं घर की लाइव फुटेज

ACT HomeCam की तरफ से सर्विलांस सीसीटीवी कैमरा लॉन्च किया गया है। यह घर की सुरक्षा में एक और परत का काम करता है। कैमरा इन्स्टॉल करने में आसान है। वाई-फाई पर काम करता है और काफी वाजिब दाम में आता है। यह कैमरा गूगल प्ले स्टोर की TP-Link Tapo ऐप से पेयर होता है। इससे यूजर को कहीं भी बैठे हुए ही घर की लाइव फुटेज प्राप्त होती रहती है। यहां पर ध्यान देने योग्य बात ये है कि ACT HomeCam केवल ACT नेटवर्क के साथ ही काम करता है। यूजर्स घर में होम-कैम की एक से ज्यादा यूनिट भी लगा सकते हैं और सभी फुटेज को एक ही ऐप पर देख सकते हैं।

ACT Homecam price in India, availability

ACT HomeCam बिना सब्सक्रिप्शन प्लान के 2,249 रुपये की कीमत के साथ आता है। होम सर्विलान्स सिस्टम कैमरा 200 रुपये प्रतिमाह के मासिक सब्सक्रिप्शन पर भी आता है। वहीं 500 रुपये सिक्योरिटी डिपोजिट के तौर पर लिये जाते हैं। यह डिवाइस केवल ACT फाइबरनेट उपभोक्ताओं के लिए ही उनकी अधिकारिक वेबसाइट और ऐप के जरिये उपलब्ध है।

ACT HomeCam features

ACT Fibernet ने TP-Link के साथ साझेदारी करके इस होमकैम को लॉन्च किया है। इसमें 2 मेगापिक्सल का एचडी कैमरा है जिसमें 1080p की रिकॉर्डिंग होती है। साथ ही 110 डिग्री का वाइड एंगल व्यू मिलता है। इसमें Night Vision Infrared lens भी है जो रात के समय में 30 फीट तक की दूरी पर साफ दृष्य दिखा सकता है। यह मोशन को समझ सकता है और किसी भी अजीबोगरीब घटना को भांपकर अलर्ट करता है। इसमें एक microSD कार्ड स्लॉट है जो 24 दिनों तक 128 जीबी तक की फुटेज स्टोरेज को स्पोर्ट करता है। यूजर्स अपनी सुविधा के अनुसार इसमें रिकॉर्डिंग और वीडियो प्लेबैक का शेड्यूल निर्धारित कर सकते हैं. इसी के साथ इस होमकैम में एक प्राइवेसी मोड भी है जो जरूरत होने पर रिकॉर्डिंग को रोक भी सकता है।

इस सिक्योरिटी कैमरा के घर में एक से अधिक ACT HomeCam यूनिट भी लगाये जा सकते हैं। Tapo ऐप के माध्यम से रिकॉर्डिंग के अलग अलग व्यू एक ही समय पर देखे जा सकते हैं. यह दो तरफ बातचीत को सपोर्ट करता है। ऐसा कैमरा और पैन टिल्ट जूम (PTZ) फीचर को शुरू करके किया जा सकता है। जहां पर यूजर कैमरे को 360 डिग्री तक और लेन्स को 110 डिग्री तक घुमा सकता है। साथ ही Tapo ऐप से इसका सेटअप बहुत आसान हो जाता है। HomeCam घर के वाई-फाई से कनेक्ट हो जाता है जिससे यूजर किसी भी जगह से लाइव फीड देख पाता है। ACT HomeCam केवल 2.4GHz वाई-फाई बैंड को ही सपोर्ट करता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  2. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.