Peter England, Louis Philippe ब्रांड्स चलाने वाली ABFRL के लगभग 50 लाख से अधिक ग्राहकों का डेटा चोरी!

कंपनी के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से चोरी किए गए इस डेटा को ShinyHunters नाम के एक हैकर ग्रुप ने सार्वजनिक किया है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 15 जनवरी 2022 16:55 IST
ख़ास बातें
  • Have I Been Pwned वेबसाइट ने दी ग्राहकों को डेटा चोरी की जानकारी।
  • चोरी किए गए डेटा में स्टाफ की निजी जानकारी भी शामिल है।
  • ABFRL स्टाफ को इसकी जानकारी है कि उनका डेटा शाइनीहंटर्स के हाथ में है।

चोरी किए गए डेटाबेस में ग्राहकों का नाम, फोन नंबर, पता, जन्म तिथि, ऑर्डर हिस्ट्री, क्रेडिट कार्ड डीटेल्स भी थीं।

भारत की फैशन रिटेल कंपनी आदित्य बिरला फैशन एंड रिटेल लिमिटेड (ABFRL) का डेटा चोरी कर लिया गया है। यह एक बड़ा डेटा लीक है जिसमें 54 लाख से भी ज्यादा ईमेल एड्रेसेज को चोरी कर ऑनलाइन पोस्ट कर दिया गया है। चोरी किए गए डेटाबेस में ग्राहकों की निजी जानकारी जैसे नाम, फोन नंबर, पता, जन्म तिथि, ऑर्डर हिस्ट्री, क्रेडिट कार्ड डीटेल और मैसेज-डाइजेस्ट एल्गोरिथम 5 (MD5) हैश के रूप में स्टोर किए गए पासवर्ड भी शामिल हैं। कहा गया है कि इस डेटा लीक में कर्मचारियों की सैलरी की डीटेल्स, धर्म और उनका मैरिटल स्टेटस जैसी जानकारी भी थी। 

कंपनी के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से चोरी किए गए इस डेटा को ShinyHunters नाम के एक हैकर ग्रुप ने सार्वजनिक किया है। ग्राहकों के डेटा ब्रीच की जानकारी Have I Been Pwned वेबसाइट ने दी, जो कि एक डेटा ब्रीच ट्रैकिंग वेबसाइट है। रिपोर्ट के अनुसार, पिछले साल दिसंबर में आदित्य बिरला फैशन एंड रिटेल लिमिटेड के 54 लाख 70 हजार से अधिक खातों में सेंध लगाई गई और उनके लिए फिरौती मांगी गई। हैकर ग्रुप की फिरौती की मांग को कथित तौर पर रिजेक्ट कर दिया गया जिसके बाद डेटा को एक पॉपुलर हैकिंग फ़ोरम पर पब्लिकली पोस्ट किया गया।
Advertisement

अगर आप अपने अकाउंट के लिए चेक करना चाहते हैं कि आपका डेटा लीक हुआ या नहीं, तो इसके लिए Have I Been Pwned वेबसाइट पर जाएं और अपने ईमेल और फोन नम्बर के माध्यम से अपने अकाउंट का स्टेटस चेक करें। गैजेट्स 360 ने ABFRL से इस पर प्रतिक्रिया के लिए संपर्क किया है। जैसे ही हमें कोई रेस्पोन्स मिलेगा, रिपोर्ट में अपडेट कर दिया जाएगा। 

Have I Been Pwned के क्रिएटर Troy Hunt ने गैजेट्स 360 को बताया, "यह बहुत बड़ी डेटा चोरी है और इसमें सोर्स कोड भी शामिल है। ग्राहकों की पर्सनल इन्फॉर्मेशन होने के साथ साथ इसमें स्टाफ की निजी जानकारी भी शामिल है। मुझे यह समझ नहीं आ सका कि इन्होंने जॉब के लिए उनके धर्म और मैरिटल स्टेटस जैसी निजी जानकारी को क्यों स्टोर करके रखा था।"
Advertisement

उन्होंने बताया, "यह डेटा अभी भी हैकिंग प्लेटफॉर्म्स पर सर्कुलेट हो रहा है, और अभी उनको ग्राहकों को इसके बारे में बताना बाकी है। इसे किसी भी तरह टाला नहीं जा सकता है।"
Advertisement

RestorePrivacy की रिपोर्ट के अनुसार, ShinyHunters के पास कई हफ्तों तक ABFRL के डेटाबेस की एक्सेस थी। हैक की गई जानकारी में एबीएफआरएल कर्मचारी डेटा जैसे पूरा नाम, ईमेल, जन्म तिथि, फिजिकल  एड्रेस, जेंडर, उम्र, मैरिटल स्टेटस, सैलरी, धर्म के अलावा और भी बहुत कुछ शामिल था। यह भी कहा जाता है कि इसमें एबीएफआरएल ग्राहक डेटा और सैकड़ों हजारों इनवॉइस और कंपनी के वेबसाइट सोर्स कोड और सर्वर रिपोर्ट भी शामिल हैं। 
 
शाइनीहंटर्स ने जिस फोरम पोस्ट के माध्यम से डेटा लीक के बारे में बताया उसकी वैरीफिकेशन गैजेट्स 360 ने भी स्वतंत्र रूप से की। हैकर्स ग्रुप ने 11 जनवरी को एक पोस्ट में लिखा, "हमने ABFRL से संपर्क करने की कोशिश की। उन्होंने एक नेगोशिएटर भेजा लेकिन वो बस टाल-मटोल करता रहा। हमने 45 खरब डॉलर की वाजिब मांग रखी थी लेकिन वो नहीं माने। इसलिए हमने डेटा को लीक करने का फैसला किया। हमने उनके फेमस डिवीजन जैसे Pantaloons.com या Jaypore.com को भी लीक किया।"
Advertisement

लीक किए गए डेटाबेस में ABFRL के 21 जीबी साइज के इनवॉइसेज के साथ फाइनेंशिअल और ट्रांजेक्शन डीटेल्स भी थीं। शाइनीहंटर्स ने रेस्टोर प्राइवेसी को बताया कि उन्होंने ग्राहकों का क्रेडिट कार्ड डेटा, खासतौर पर Pantaloons से, चुरा लिया है। ABFRL स्टाफ को इसकी जानकारी है कि उनका डेटा शाइनीहंटर्स के हाथ में है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  2. Samsung Galaxy F70 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  3. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  4. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme लाई बजट फोन Realme C01, 6500mAh बैटरी के साथ!
  2. Samsung Galaxy F70 5G की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  3. Coolpad लाई पहला वाइड फोन Cool X Wide, 50MP कैमरा, 4600mAh बैटरी, प्री-ऑर्डर शुरू!
  4. Redmi K100 में 10,000mAh बैटरी कंफर्म, 100W होगी फास्ट चार्जिंग!
  5. Redmi Band 4 लॉन्च हुआ 21 दिन बैटरी, 5ATM वाटर रसिस्टेंस फीचर के साथ, जानें कीमत
  6. Apple Pro and tell: Apple का 28 अक्टूबर को खास इवेंट, तीन नए प्रोडक्ट्स देंगे दस्तक!
  7. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  8. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  9. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  10. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.