Instagram पर अब ऑफलाइन रहने पर भी पोस्ट हो जाएगी अपलोड, जानें कैसे

Instagram देश और दुनिया में अपने फोटो और वीडियो शेयरिंग फीचर के लिए काफी लोकप्रिय है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 21 अगस्त 2026 11:23 IST
ख़ास बातें
  • Instagram अपने फोटो और वीडियो शेयरिंग फीचर के लिए काफी लोकप्रिय है।
  • Instagram पोस्ट को भविष्य में शेयर करने की सुविधा देता है।
  • Instagram से रील्स को ऑफलाइन रहने पर भी अपलोड किया जा सकता है।

Instagram के पोस्ट शेड्यूल फीचर से पोस्ट को भविष्य में शेयर करने की सुविधा मिलती है।

Photo Credit: Pexels/Viralyft

Instagram देश और दुनिया में अपने फोटो और वीडियो शेयरिंग फीचर के लिए काफी लोकप्रिय है। इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो और फोटो को एडिट करने से लेकर प्रोफाइल को कस्टमाइज करने और कंटेंट को शेड्यूल करने की सुविधा मिलती है। कुछ साल पहले कंपनी ने ऐप में पोस्ट को शेड्यूल करने का टूल पेश किया था जो कि यूजर्स को अपनी पोस्ट को भविष्य में शेयर करने की सुविधा देता है। यह फीचर खासतौर पर कंटेंट क्रिएटर्स के लिए काफी उपयोगी साबित होता है। इससे आप पहले से तय कर सकते हैं कि अपने कंटेंट को किस बेस्ट टाइम पर पोस्ट करना है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

क्या शेड्यूल पोस्ट्स फीचर?
Instagram के शेड्यूल पोस्ट्स फीचर के जरिए यूजर्स पोस्ट तैयार करने के साथ उसे खास समय पर अपलोड कर सकते हैं। यह खास तौर पर उन क्रिएटर्स के लिए फायदेमंद है जिन्हें किसी खास समय पर पोस्ट करना होता है, लेकिन उस समय पर हमेशा उपलब्ध नहीं हो पाते हैं। पोस्ट्स के अपलोड होने का समय पहले से प्लान करके यूजर्स बिना ऑनलाइन रहे भी पोस्ट को बेहतर तरीके से मैनेज कर सकते हैं।

पब्लिक अकाउंट वाले यूजर्स इंस्टाग्राम ऐप से रील्स, फोटोज और कैरोसेल पोस्ट्स को शेड्यूल कर सकते हैं। हालांकि, इसके लिए यूजर्स का अकाउंट Instagram पर पब्लिक होना चाहिए। यूजर्स एक दिन में 25 पोस्ट्स तक शेड्यूल कर सकते हैं और उन्हें 30 दिन पहले तक शेड्यूल किया जा सकता है। वहीं शेड्यूल्ड कंटेंट की प्राइवेसी और ऑडियंस सेटिंग्स वही रहेंगी जो उन्हें शेड्यूल करते समय तय की गई थीं। हालांकि, प्रोडक्ट टैगिंग, कोलैबोरेटिव पोस्ट्स, स्पॉन्सर्ड पोस्ट्स और फंडरेजर जैसे फीचर्स शेड्यूल्ड कंटेंट के साथ काम नहीं करते हैं।


Instagram पर पोस्ट कैसे करें शेड्यूल:

  • सबसे पहले आपको Instagram पर ऊपर-बाएं कॉर्नर में जाकर क्रिएट पर टैप करना है या अपनी फीड से दाईं ओर स्वाइप करके क्रिएट मीनू खोलना है और उसके बाद पोस्ट या रील का चयन करना है।
  • अब आपको उस फोटो या वीडियो का चयन करना है, जिसे आप शेयर करना चाहते हैं और Next पर टैप करना है।
  • अपनी पसंद के अनुसार कैप्शन, इफेक्ट या फिल्टर ऐड करके अपने कंटेंट को एडिट करना है।
  • फिर आपको नीचे स्क्रॉल करना है और मोर ऑप्शन का चयन करना है।
  • शेड्यूल दिज पोस्ट या शेड्यूल दिज रील को इनेबल करना है और फिर अपनी पसंद की तारीख और समय सेट करना है।
  • कन्फर्म करने के लिए डन पर टैप करना होगा।
  • पिछली स्क्रीन पर वापस जाने के लिए बैक पर टैप करना होगा।
  • अपनी पोस्ट या रील को सेव करने के लिए शेड्यूल पर टैप करके प्रोसेस पूरा करना होगा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  4. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  5. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  6. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  7. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  8. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  9. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.