Android डिवाइस पर सुरक्षित तरीके से VPN कैसे करें इस्तेमाल, डाटा चोरी का नहीं रहेगा खतरा

वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (VPN) के जरिए यूजर्स एक सुरक्षित नेटवर्क के जरिए इंटरनेट ब्राउज कर सकते हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 23 जुलाई 2026 11:46 IST
ख़ास बातें
  • VPN के जरिए यूजर्स एक सुरक्षित नेटवर्क के जरिए इंटरनेट ब्राउज कर सकते है।
  • VPN के जरिए वेब ब्राउज करते हुए खुद की सेफ्टी कर सकते हैं।
  • VPN के जरिए यूजर्स चुपचाप वेबसाइट इस्तेमाल कर सकते हैं।

VPN से सुरक्षित नेटवर्क के जरिए इंटरनेट ब्राउज कर सकते हैं।

Photo Credit: Pexels/Stefan Coders

अगर आप इंटरनेट इस्तेमाल करते हैं तो हमेशा प्राइवेसी और सिक्योरिटी को लेकर चिंता रहती होगी। आपको बता दें कि कई जियो-ब्लॉक वेबसाइट और सर्विस सिर्फ कुछ खास इलाकों में ही सीमित होती हैं। ऐसे में आप एक सुरक्षित वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (VPN) के जरिए वेब ब्राउज करते हुए खुद की सेफ्टी कर सकते हैं। VPN के जरिए यूजर्स चुपचाप वेबसाइट इस्तेमाल कर सकते हैं और पब्लिक वाई-फाई नेटवर्क पर वेबसाइट इस्तेमाल करते हुए इंटरनेट ट्रैफिक भी एन्क्रिप्ट रहता है। ऑल्वेज ऑन VPN कनेक्शन के जरिए प्राइवेसी बेहतर की जा सकती है और डाटा लीक का खतरा भी कम रहता है। आइए जानते हैं कि कैसे भारत में एंड्रॉयड पर VPN कनेक्शन का सुरक्षित तरीके से इस्तेमाल किया जा सकता है।

VPN क्या है?
वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (VPN) के जरिए यूजर्स एक सुरक्षित नेटवर्क के जरिए इंटरनेट ब्राउज कर सकते हैं। यह एंड्रॉयड डिवाइस और यूजर्स के इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर के सर्वर के बीच एक एन्क्रिप्टेड नेटवर्क कनेक्शन तैयार करता है। इससे डेटा सीधे सर्वर पर नहीं भेजा जाता है, बल्कि एक सुरक्षित और एन्क्रिप्टेड VPN के जरिए भेजा जाता है। जब आप पब्लिक वाई-फाई से कनेक्टेड होते और साइबर अटैक का खतरा होता है तो यह मददगार साबित होता है। ट्रांसमिशन चैनल एन्क्रिप्टेड होने के चलते यूजर्स का डेटा चोरी होने की संभावना कम रहती है।

Advertisement

एंड्रॉयड पर VPN कैसे करें ऐड:
सबसे पहले आपको किसी VPN सर्विस के साथ साइन अप करना है और एक प्लान का चयन करना है।
सर्विस प्रोवाइडर से VPN लॉगिन की जानकारी यानी कि क्रेडेंशियल लीजिए।
अब अपने एंड्रॉयड फोन पर सेटिंग्स ऐप खोलना है।
नेटवर्क एंड इंटरनेट बटन पर टैप करना है।
VPN का चयन करना है, स्क्रीन के ऊपरी-दाएं कॉरन्र में + (Add) बटन पर टैप करना है।
अब VPN ऐप से मिली जानकारी दर्ज करनी है, जिसमें यूजरनेम, पासवर्ड और दूसरी जरूरी जानकारी हो सकती है।
उसके बाद सेव पर टैप करना है।

एंड्रॉयड पर VPN से कैसे करें कनेक्ट:
अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर सेटिंग्स ऐप खोलना है।
उसके बाद नेटवर्क एंड इंटरनेट पर जाना है और फिर VPN पर जाना है।
ऊपर बताए गए स्टेप्स को फॉलो करते हुए पहले से सेव VPN नेटवर्क का चयन करना है।
कनेक्ट पर टैप करना है।

एंड्रॉयड पर ऑल्वेज ऑन VPN कैसे करें चालू:
सबसे पहले आपको अपने फोन में सेटिंग्स ऐप खोलना है।
फिर आपको ऊपर बताए गए स्टेप्स 2 और 3 को फॉलो करना है।
जिस नेटवर्क से आप कनेक्ट करना चाहते हैं, उसके बगल में दिख रहे सेटिंग्स बटन पर टैप करना है।
ऑल्वेज ऑन VPN बटन को ऑन करना है।
सेव बटन पर क्लिक करना है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  2. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  2. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  3. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  5. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  6. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  7. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  8. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  9. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.