आपका पुराना स्मार्टफोन बन जाएगा होम सिक्योरिटी कैमरा, बस अपनाएं ये तरकीब

पुराना स्मार्टफोन घर पर सिक्योरिटी कैमरा के तौर पर काम कर सकता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 16 जून 2026 12:14 IST
ख़ास बातें
  • अब आपको दोनों फोन पर सिक्योरिटी कैमरा ऐप इंस्टॉल करना है।
  • आपको दोनों स्मार्टफोन को एक ही वाई-फाई से कनेक्ट रखना है।
  • पुराने स्मार्टफोन को उस जगह रखना है, जिस जगह को आप मॉनिटर करना चाहते हैं।

पुराना स्मार्टफोन सिक्योरिटी कैमरा बन सकता है।

Photo Credit: Pexels/Adam Wilson

स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां लगातार अपने डिवाइसेज को नए फीचर्स के साथ अपग्रेड करती रहती हैं तो ऐसे में ग्राहक भी नए फोन खरीदते हैं और उनका उपयोग करते हैं, लेकिन ऐसे में सवाल उठता है कि जो पुराने फोन ठीक से काम कर रहे हैं उनका क्या होगा। कई यूजर्स उन्हें बेच देते हैं लेकिन कई यूजर्स बेचते नहीं हैं और वो फोन घर पर ही पड़े रहते हैं। आप इन स्मार्टफोन को घर पर पड़े-पड़े बेकार होने के बजाय सिक्योरिटी कैमरे के तौर पर भी उपयोग कर सकते हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

आप पुराने फोन, एक स्टेबल इंटरनेट कनेक्शन और एक सिक्योरिटी कैमरा ऐप की मदद से एक आसान मॉनिटरिंग सिस्टम तैयार कर सकते हैं। यह सेटअप आपको खास सिक्योरिटी हार्डवेयर खरीदे बिना घर के एंट्री पॉइंट, लिविंग एरिया, पालतू जानवरों या बच्चों पर नजर रखने में मदद कर सकता है।

पुराने स्मार्टफोन को होम सिक्योरिटी कैमरे में बदलने के लिए ये स्टेप्स फॉलो करें:

सबसे पहले आपको दो स्मार्टफोन लेने हैं, आपका एक पुराना फोन कैमरे का काम करेगा और दूसरा एक ही जगह पर रहेगा। आपका मौजूदा स्मार्टफोन व्यूअर डिवाइस का काम करेगा, जिससे आप दूर से ही कैमरे की फीड देख सकेंगे। सेटअप के लिए दोनों स्मार्टफोन में इंटरनेट कनेक्शन होना चाहिए और लंबी बैटरी चाहिए।

अब आपको दोनों फोन पर सिक्योरिटी कैमरा ऐप इंस्टॉल करना है। आपको ऐसे ऐप का चयन करना है, जिसमें लाइव स्ट्रीमिंग, मोशन डिटेक्शन, रिमोट व्यूइंग, लोकल रिकॉर्डिंग और टू-वे ऑडियो जैसे फीचर शामिल है।

Advertisement

ऐप इंस्टॉल करने के बाद इसे दोनों फोन पर खोलना है और एक ही अकाउंट क्रेडेंशियल का उपयोग करके साइन इन करना है।

सेटअप के दौरान अपने पुराने स्मार्टफोन को कैमरा डिवाइस और अपने मौजूदा स्मार्टफोन को व्यूअर डिवाइस के तौर पर सेट करना है। इसके लिए QR कोड, अकाउंट सिंकिंग या मैनुअल पेयरिंग जैसे तरीकों का उपयोग कर सकते हैं।

पुराने स्मार्टफोन को उस जगह रखना है, जिस जगह को आप मॉनिटर करना चाहते हैं। फोन को थोड़ा ऊंचाई पर रखें, जिससे ज्यादा एरिया नजर आए और कैमरे का लेंस साफ तरीके से उस जगह को देख पाए।

Advertisement

सिक्योरिटी कैमरे को लंबे समय तक चालू रखने के लिए बैटरी खत्म होने पर चार्जर से कनेक्ट करना चाहिए। अगर पास में वॉल आउटलेट नहीं है तो आप पावर बैंक का उपयोग कर सकते हैं। इससे बैटरी खत्म होने का झंझट नहीं रहेगा।

लाइव फोटो स्ट्रीम करने के लिए फोन को हमेशा इंटरनेट से कनेक्ट रखना चाहिए। ऐसे में स्टेबल वाई-फाई सिग्नल का ध्यान रखना चाहिए। स्लो इंटरनेट से फीड में देरी, बफरिंग जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।

सब कनेक्ट हो जाने के बाद अपने व्यूअर डिवाइस से लाइव फीड देख सकते हैं। उस जगह की वीडियो ठीक से कैप्चर हो रही है या नहीं उसको देखें।

Advertisement

आप अपनी जरूरतों के हिसाब से मोशन डिटेक्शन सेंसिटिविटी, रिकॉर्डिंग और नोटिफिकेशन सेटिंग्स एडजस्ट कर सकते हैं।

अगर आपके पास कई स्मार्टफोन हैं, जिनका उपयोग नहीं हो रहा है तो आप उन्हें अलग कैमरे में बदलकर अपना सेटअप बढ़ा सकते हैं। सभी डिवाइस को एक ही अकाउंट और वाई-फाई नेटवर्क से कनेक्ट करना चाहिए।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  3. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
#ताज़ा ख़बरें
  1. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  2. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  4. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  5. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  6. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  7. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  8. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  9. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  10. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.