फोन की स्पीड बढ़ाने के लिए ब्लोटवेयर कैसे करें अनइंस्टॉल, ये है बेहतर तरीका

फोन से ब्लोटवेयर को हटाकर फोन की अधिकतम स्पीड पा सकते हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 16 अप्रैल 2026 09:06 IST
ख़ास बातें
  • फोन निर्माता द्वारा दी जाने वाली प्री इंस्टॉल ऐप को ब्लोटवेयर कहते हैं।
  • ब्लोटवेयर यानी कि जंकवेयर या प्री-इंस्टॉल्ड सॉफ्टवेयर होते हैं।
  • ब्लोटवेयर ऐप्स फोन में पहले से प्री-इंस्टॉल आते हैं।

एंड्रॉयड फोन में आमतौर पर ब्लोटवेयर आते हैं।

Photo Credit: Unsplash/Jotform

जब आप नया फोन खरीदते हैं तो उसमें ज्यादा स्पीड के साथ नए फीचर्स मिलते हैं, लेकिन उसके साथ ही ब्लोटवेयर भी आता है। ब्लोटवेयर यानी कि जंकवेयर या प्री-इंस्टॉल्ड सॉफ्टवेयर होते हैं। आमतौर पर फोन निर्माता, कैरियर या सॉफ्टवेयर मेकर के जरिए फोन में प्री-इंस्टॉल ऐप्स या प्रोग्राम को ब्लोटवेयर कहा जाता है। ये ऐप्स पहले से प्री-इंस्टॉल आते हैं जो कि सर्विस की मार्केटिंग करने, अतिरिक्त फंक्शन प्रदान करने या रेवेन्यू जनरेट करने के लिए होते हैं। आमतौर पर यूजर्स इनका उपयोग नहीं कर सकते हैं और ये स्टोरेज कवर करते हैं, बैकग्राउंड में चलते रहते हैं और गैरजरूरी नोटिफिकेशन देते हैं। अगर आपको लगता है कि ब्लोटवेयर के चलते आपका डिवाइस स्लो हो गया है तो आप उन्हें हटा करके अपने फोन की अधिकतम स्पीड पा सकते हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

सेटिंग्स से ब्लोटवेयर कैसे करें अनइंस्टॉल

  • सबसे पहले आपको अपने एंड्रॉइड फोन में सेटिंग्स ऐप खोलना है।
  • उसके बाद ऐप्स सेक्शन में जाना है।
  • फिर आपको फुल लिस्ट देखने के लिए सी ऑल ऐप्स का चयन करना है।
  • अब आपको उस ऐप पर टैप करना है, जिसे आप डिलीट करना चाहते हैं।
  • अब आपको अनइंस्टॉल बटन खोजना है और उस पर टैप करना है।
  • येस प्रेस करके आपको डिलीट करने की पुष्टि करनी है।
  • ब्लोटवेयर अनइंस्टॉल होने के बाद सभी बैकग्राउंड प्रोसेस को बंद करने के लिए अपने फोन को रीस्टार्ट करना है।
  • ब्लोटवेयर को फोन की सेटिंग्स से जाकर अनइंस्टॉल किया जा सकता है। इस तरीके से उन ब्लोटवेयर ऐप्स को अनइंस्टॉल किया जा सकता है, जिन्हें सिस्टम द्वारा लॉक नहीं किया गया है।

प्री-इंस्टॉल ऐप्स को कैसे करें डिसेबल (जिन्हें आप डिलीट नहीं कर सकते)

Advertisement
  • सबसे पहले आपको अपने फोन में सेटिंग्स ऐप पर जाना है।
  • फिर आपको नीचे स्क्रॉल करना है और ऐप्स पर टैप करना है।
  • अब आपको उस ऐप का चयन करना है, जिसे आप डिसेबल करना चाहते हैं।
  • डिसेबल बटन प्रेस करना है।
  • अब आपको डिसेबल करने के लिए पुष्टि करनी है।

कई ऐप्स सिस्टम का पार्ट होने की वजह से अनइंस्टॉल नहीं हो पाते हैं, लेकिन उन्हें डिसेबल किया जा सकता है। किसी ऐप को डिसेबल करने से वह चलना बंद हो जाता है। इससे बैटरी लाइफ बेहतर होती है और स्पीड भी ज्यादा हो सकती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 7050mAh बैटरी वाले iQOO Z11 की आज से सेल शुरू, लिमिटेड समय के लिए मिल रही है ₹4 हजार की छूट
  2. 50MP Selfie Camera Phones: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये हैं मार्केट में 8 शानदार ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. 7050mAh बैटरी वाले iQOO Z11 की आज से सेल शुरू, लिमिटेड समय के लिए मिल रही है ₹4 हजार की छूट
  2. AI से ड्राइवरों के अकाउंट किए बंद, अब ₹9,000 करोड़ का जुर्माना झेलेगा Uber!
  3. Xperia 10 VIII ने दी 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ दस्तक, जानें कितनी है कीमत
  4. Honor Play 20A हुआ 6000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें और क्या है खास
  5. ₹17000 सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro Max, यहां से खरीदने पर फायदा
  6. Vivo S2 vs Infinix Note 60 Pro vs Realme 16 5G: तीनों में से कौन सा है बेस्ट, जानें
  7. 50MP Selfie Camera Phones: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये हैं मार्केट में 8 शानदार ऑप्शन
  8. हवाई जहाज में अचानक धू-धू कर जलने लगा लैपटॉप, 133 लोग थे सवार; सफर से पहले आप भी जान लें ये जरूरी नियम
  9. भारत में 25 साल से कम उम्र के युवा Crypto में कर रहे जमकर निवेश, रिपोर्ट में आया चौंकाने वाला डेटा
  10. Haier Mini LED M70 स्मार्ट टीवी लॉन्च, 43 से लेकर 85 इंच डिस्प्ले का है ऑप्शन, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.