Paytm पर कैसे छिपाएं अपनी ट्रांजेक्शन, दूसरा कोई नहीं देख पाएगा

Paytm पर आप आसानी से अपनी ट्रांजेक्शन को छिपा सकते हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 15 मई 2026 10:37 IST
ख़ास बातें
  • Paytm भारत में सबसे ज्यादा उपयोग किए जाने वाला डिजिटल पेमेंट ऐप है।
  • Paytm पेमेंट ऐप आपको ट्रांजेक्शन छिपाने की सुविधा प्रदान करता है।
  • Paytm पर आप आसानी से अपनी ट्रांजेक्शन को छिपा सकते हैं।

Paytm भारत में सबसे ज्यादा उपयोग किए जाने वाला डिजिटल पेमेंट ऐप है।

Photo Credit: Unsplash/

Paytm भारत में सबसे ज्यादा उपयोग किए जाने वाला डिजिटल पेमेंट ऐप है। वैसे तो आप दिन भर में जो भी ट्रांजेक्शन करते हैं, कंपनी उसकी पूरी जानकारी ऐप पर प्रदान करती है। यानी कि आपको हिसाब किताब के लिए कहीं भी लिखने की जरूरत नहीं है। हालांकि, अगर आप कुछ पेमेंट को छिपाना चाहते हैं तो डिजिटल पेमेंट ऐप आपको इसकी सुविधा भी प्रदान करती है। जी हां पेटीएम का हाइड पेमेंट फीचर इसमें बहुत काम आता है। यह यूजर्स को कुछ ट्रांजेक्शन को प्राइमरी व्यू से हटाने की सुविधा देता है। इस फीचर के जरिए शेयर्ड डिवाइसेज को मैनेज करना, संवेदनशील खरीदारी को मैनेज करना और फाइनेंशियल एक्टिविटी का चुपचाप तरीके से रखरखाव करना आसान हो जाता है। यह फीचर ज्यादा यूजर्स को अपनी वित्तीय जानकारी को निजी रखने और छिपाने में मदद करता है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

पेटीएम पर हाइड पेमेंट फीचर


पेटीएम पर हाइड पेमेंट फीचर डिजिटल पेमेंट को मैनेज करने का एक ज्यादा प्राइवेट और पर्सनलाइज तरीका है। जिन ट्रांजेक्शन को छिपाया गया है तो उन्हें हटाया या बदला नहीं जा सकता है। बल्कि ये ट्रांजेक्शन एक अलग सेक्शन में सुरक्षित रहती हैं। Paytm का दावा है कि ऐसी ट्रांजेक्शन पूरी तरह से सुरक्षित रहती हैं और जरूरत पड़ने पर देखी जा सकती हैं।

Paytm पर कैसे छिपाएं ट्रांजेक्शन:

  • सबसे पहले आपको अपने फोन में Paytm ऐप खोलना है और बैलेंस और हिस्ट्री टैब पर जाना है।
  • अब उस ट्रांजेक्शन पर बाईं ओर स्वाइप करना है, जिसे आप छिपाना चाहते हैं।
  • स्क्रीन पर नजर आने वाले हाइड ऑप्शन पर टैप करना है।
  • येस हाइड पेमेंट पर टैप करके कंफर्म करना है।
  • अब यह पेमेंट आपकी पेमेंट हिस्ट्री से छिप जाएगी।

Paytm पर कैसे दिखाएं ट्रांजेक्शन:

  • अब आपको बैलेंस और हिस्ट्री टैब पर जाना है और स्क्रीन के ऊपरी दाएं कॉर्नर पर मौजूद थ्री-डॉट ऑप्शन पर टैप करना है।
  • स्क्रीन के ऊपरी दाएं कॉर्नर पर मौजूद थ्री-डॉट आइकन पर टैप करना है और मीनू से व्यू हिड पेमेंट का चयन करना है।
  • अब अपने फोन का पिन दर्ज करना है या बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन प्रदान करना है।
  • फिर आपके छिपी हुई पेमेंट स्क्रीन पर नजर आएगी।
  • आप जिस ट्रांजेक्शन को दिखाना चाहते हैं तो उस पर लेफ्ट स्वाइप करना है और फिर अनहाइड पर टैप करना है। पहले छिपी हुई ट्रांजेक्शन अब आपकी पेमेंट हिस्ट्री में नजर आएगी।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 50MP Selfie Camera Phones: सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए ये हैं मार्केट में 8 शानदार ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो मार्केट को मिला कमजोर डॉलर का फायदा, Bitcoin का प्राइस 81,000 डॉलर से ज्यादा
  2. रोबोट ने उज्जैन में किया सैंडविच शॉप का देसी अंदाज में उद्घाटन, देखें वायरल वीडियो
  3. ₹8 हजार में Xiaomi का नया Air Purifier, साथ में आया बड़ा मॉडल; जानें स्पेसिफिकेशन्स
  4. जब हर कंपनी महंगे कर रही अपने स्मार्टफोन, वहां Samsung ने फ्लैगशिप फोन कर दिया ₹15,000 सस्ता
  5. Vivo T5 5G भारत में 2 सितंबर को होगा लॉन्च, इस प्राइस रेंज में आएगा अपकमिंग स्मार्टफोन
  6. boltt ACE 5G, boltt EVO लॉन्च, 6000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा, जानें कीमत
  7. चीन में वजन उठाते-उठाते ‘मर गया’ रोबोट! जजों की टेबल पर जा गिरा, VIDEO वायरल
  8. Starlink का सैटेलाइट इंटरनेट, भारत में काम शुरू, बेंगलुरु में बनने लगी टीम
  9. 7050mAh बैटरी वाले iQOO Z11 की आज से सेल शुरू, लिमिटेड समय के लिए मिल रही है ₹4 हजार की छूट
  10. AI से ड्राइवरों के अकाउंट किए बंद, अब ₹9,000 करोड़ का जुर्माना झेलेगा Uber!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.