WhatsApp पर चैट डिलीट किए बिना स्टोरेज को कैसे करें खाली

WhatsApp पर लोग अलग-अलग स्तर पर इस्तेमाल करते हैं, जैसे कुछ लोग सिर्फ आम बातचीत के लिए इस्तेमाल करते हैं को कुछ लोगों को काम और बिजनेस के लिए भी WhatsApp इस्तेमाल करना पड़ता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 18 सितंबर 2026 18:30 IST
ख़ास बातें
  • WhatsApp पर लोग अलग-अलग स्तर पर इस्तेमाल करते हैं।
  • कुछ लोग सिर्फ आम बातचीत के लिए WhatsApp इस्तेमाल करते हैं।
  • कुछ लोगों को काम और बिजनेस के लिए भी WhatsApp इस्तेमाल करना पड़ता है।

WhatsApp पर लोग अलग चीजों का इस्तेमाल करते हैं।

Photo Credit: Pexels/Anton

WhatsApp पर लोग अलग-अलग स्तर पर इस्तेमाल करते हैं, जैसे कुछ लोग सिर्फ आम बातचीत के लिए इस्तेमाल करते हैं को कुछ लोगों को काम और बिजनेस के लिए भी WhatsApp इस्तेमाल करना पड़ता है। इसके चलते लोगों को चैट्स में आम गुड मॉर्निंग मैसेज और फोटो से लेकर फैमिली की फोटो, वीडियो फाइल और बड़े डॉक्यूमेंट्स तक सब कुछ देखने को मिलता है। इसका मतलब यह भी है कि यूजर्स का WhatsApp स्टोरेज जल्दी भर जाता है। हालांकि, यूजर्स को फोन में कितनी इंटरनल स्टोरेज है, इसके आधार पर जल्द ही स्टोरेज फुल का नोटिफिकेशन नजर आ सकता है और उसके बाद ऐप इस्तेमाल करने के लिए स्टोरेज खाली करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचता। इसके अलावा बैकअप फेल हो जाता है जो क्लाउड स्टोरेज में कम जगह और ऐप में बहुत अधिक फाइल के चलते हो सकता है। आइए जानते हैं कि बिना रुकावट वॉट्सऐप का बेहतर अनुभव कैसे पाएं और इसके लिए ऐप के इन-बिल्ट स्टोरेज मैनेजर का इस्तेमाल किया जा सकता है।

WhatsApp स्टोरेज खाली करने के लिए स्टोरेज मैनेजर करें इस्तेमाल:

  • सबसे पहले आपको अपने एंड्रॉयड या आईओएस डिवाइस पर WhatsApp खोलना है।
  • उसके बाद iOS पर नीचे दिए गए मीनू बार से यू मीनू आइटम पर टैप करना है या एंड्रॉयड पर ऊपर-दाएं कॉर्नर में थ्री-डॉट मीनू पर टैप करना है।
  • फिर सेटिंग्स में जाना है और उसके बाद नीचे स्क्रॉल करके स्टोरेज एंड डाटा और फिर मैनेज स्टोरेज पर जाना है।
  • स्टोरेज मैनेजर में जाने के बाद लॉर्जर देन 5MB फाइल्स सेक्शन पर टैप करना है। आपको जिनकी जरूरत नहीं है, उन फाइल या फॉरवर्डेड मैसेज को देख सकते हैं, चयन कर सकते हैं और डिलीट कर सकते हैं।
  • किसी आइटम का चयन करने के बाद बस उस पर टैप करना है या सभी आइटम को डिलीट करने के लिए सिलेक्ट ऑल पर टैप करना है।
  • इसके बाद मैनेज स्टोरेज पेज पर वापस जाना है और फॉरवर्डेड मेनी टाइम्स वाले सेक्शन में जाना है।
  • अब आपको अलग-अलग ग्रुप्स में मिले सभी फॉरवर्डेड वीडियो, डॉक्यूमेंट और ऑडियो रिकॉर्डिंग नजर आएंगे, जिन्हें देख, चुन और डिलीट कर सकते हैं।
  • किसी आइटम का चयन करने के लिए उस पर टैप करना है या सभी आइटम को डिलीट करने के लिए सिलेक्ट ऑल पर टैप करना है।
  • जब फालतू फाइल डिलीट हो जाएंगी तो आपको उपयोग हुई स्टोरेज में काफी कमी दिखेगी, जिससे पता चलेगा कि आपके WhatsApp स्टोरेज का साइज पहले से कम हो गया है। अगर आपको और ज्यादा स्टोरेज चाहिए तो आप अलग-अलग चैट्स में जाकर हर मीडिया आइटम को अलग-अलग डिलीट कर सकते हैं।
  • ध्यान देने वाली बात यह है कि डिलीट हुई फाइल आपके फोन की फोटो गैलरी या फाइल्स ऐप से भी डिलीट हो जाएंगी। तो इस काम को ध्यान से करना है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  2. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% ड
  4. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  2. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  3. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  4. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  5. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  6. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  7. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  8. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  10. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.