स्लो हो गया स्मार्टफोन? इन स्टेप्स से मिनटों में होगा फास्ट

फोन की स्लो परफॉर्मेंस आपके लिए परेशानी का कारण बन सकती है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 16 नवंबर 2025 09:14 IST
ख़ास बातें
  • धीरे-धीरे अवांछित फाइलें फोन को स्लो कर देती हैं।
  • एक स्लो फोन आपके काम करने की गति को रोक सकता है।
  • स्लो स्मार्टफोन की स्पीड बढ़ाने के लिए उसे रिसेट कर सकते हैं

फोन की स्लो परफॉर्मेंस आपके लिए परेशानी का कारण बन सकती है।

Photo Credit: iStock/AntonioGuillem

स्मार्टफोन वक्त के साथ इस्तेमाल में रहते हुए स्लो हो जाते हैं। इसका कारण होता है कि फोन के सॉफ्टवेयर में कई अवांछित फाइलें जमा होती रहती हैं। धीरे-धीरे अवांछित फाइलें फोन को स्लो कर देती हैं। कई और कारणों से भी आपका फोन स्लो हो सकता है। एक स्लो फोन आपके काम करने की गति को रोक सकता है। फोन की स्लो परफॉर्मेंस आपके लिए परेशानी का कारण बन सकती है। इसलिए हम यहां पर आपको फोन स्लो हो जाने पर उसे फिर से फास्ट बनाने की आसान तकनीक बता रहे हैं। नीचे बताए गए कुछ आसान स्टेप्स की मदद से आप फोन की स्पीड बढ़ा सकते हैं। 

स्लो फोन को ऐसे करें फास्ट

री-स्टार्ट करें- स्लो स्मार्टफोन की स्पीड बढ़ाने के लिए उसे एक रिफ्रेश दें। यानी फोन को बंद करके फिर से चालू करें जिसे री-स्टार्ट भी कहते हैं। डिवाइस को री-स्टार्ट करना इसकी अस्थायी व फालतू फाइलों को क्लीन करता है जिससे डिवाइस फिर से तेज स्पीड में काम करने लगता है। 

बिना उपयोग वाले ऐप्स बंद करें- जिन ऐप्स को आप इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं उन्हें बंद कर दें। ऐसे ऐप्स बैकग्राउंड में चलते रहते हैं और फोन की प्रोसेसिंग पावर की खपत बेवजह करते रहते हैं जिससे फोन स्लो काम करता है।  

स्टोरेज स्पेस फ्री करें- फोन की स्पीड बढ़ाने के लिए आपको स्टोरेज स्पेस जितना हो सके फ्री रखना होगा। इसके लिए आप पुराने फोटो, वीडियो और फाइल्स डिलीट कर सकते हैं। या फिर इन्हें डिलीट नहीं करना चाहते तो क्लाउड स्टोरेज में सेव कर सकते हैं। उन ऐप्स को भी डिलीट कर दें जिन्हें आप कभी इस्तेमाल नहीं करते हैं। 

Advertisement


Cache क्लियर करें- समय के साथ इस्तेमाल करते-करते फोन में कैशे डेटा इकट्ठा हो जाता है। यह स्पेस को भरता रहता है जिससे फोन की परफॉर्मेंस स्लो होती है। समय-समय पर ऐप्स के कैशे डेटा को क्लीन करते रहें। 
बिना इस्तेमाल वाली ऐप्स हटा दें- फोन में अगर ऐसे ऐप्स हैं जो इस्तेमाल में नहीं हैं, उन्हें हटा दें। ऐसे ऐप्स फोन का स्पेस घेरते हैं और इसे स्लो बनाते हैं। 


OS अपडेट्स चेक करें- ऑपरेटिंग सिस्टम और फोन के ऐप्स का लेटेस्ट अपडेटेड वर्जन चेक करें। अपडेट होने पर सिस्टम और ऐप्स बेहतर परफॉर्म करते हैं। साथ ही कई तरह के बग-फिक्स भी इनके माध्यम से किए जाते हैं। इसलिए समय-समय पर OS अपडेट लेते रहें।

 
बैकग्राउंड एक्टिविटी ऐप्स को डिसेबल करें- जिन ऐप्स का बैकग्राउंड में हर समय रन करना जरूरी नहीं होता ऐसे ऐप्स को डिसेबल कर दें। 

Advertisement


नेटवर्क सेटिंग री-सेट- अगर आपका फोन सिर्फ ब्राउजिंग करते समय ज्यादा स्लो हो जाता है तो नेटवर्क को री-सेट कर दें।

 
फैक्ट्री री-सेट- अगर ऊपर बताए गए किसी भी तरीके से फोन फास्ट नहीं चल रहा है तो आप फैक्ट्री री-सेट के लिए जा सकते हैं। लेकिन इसे करने से पहले डेटा का बैकअप ले लें। क्योंकि फैक्ट्री री-सेट डिवाइस के सभी डेटा को मिटा देता है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  3. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  8. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.