LPG के लिए घर बैठे ऑनलाइन कैसे करें ई-केवाईसी, नहीं रुकेगा सिलेंडर

मिडिल ईस्ट में तनाव के चलते भारत समेत कई देशों में क्रूड ऑयल और एलपीजी गैस की किल्लत की खबरें चल रही हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 14 अप्रैल 2026 08:10 IST
ख़ास बातें
  • आधार फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए एलपीजी ई-केवाईसी प्रक्रिया काफी आसान है।
  • आधार फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए एलपीजी ई-केवाईसी प्रक्रिया में समय बचता है।
  • आधार फेस ऑथेंटिकेशन से सिर्फ कुछ मिनटों में केवाईसी पूरी हो जाती है।

घरेलू उपभोक्ताओं के लिए पर्याप्त LPG गैस है।

Photo Credit: Pexels/Frank van Dijk

मिडिल ईस्ट में तनाव के चलते भारत समेत कई देशों में क्रूड ऑयल और एलपीजी गैस की किल्लत की खबरें चल रही हैं। हालांकि, सरकार का कहना है कि घरेलू उपभोक्ताओं के लिए पूरी तरह पर्याप्त गैस है। मगर कई लोगों को सिलेंडर नहीं मिल रहा है और उसकी वजह उनका केवाईसी पूरी नहीं होना है। अगर आप भी केवाईसी प्रक्रिया पूरी नहीं होने के चलते सिलेंडर नहीं प्राप्त कर रहे हैं तो आप बिलकुल सही जगह पर आए हैं। जी हां आप घर बैठे ही एलपीजी के लिए ई-केवाईसी कर सकते हैं। यहां हम आपको LPG के लिए e-KYC पूरी करने की आसान प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

ऑनलाइन LPG ई-केवाईसी कैसे करें

अगर आप घर बैठे LPG ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी करना चाहते हैं तो इन स्टेप्स को फॉलो करना है:

  • सबसे पहले आपको अपना वेब ब्राउजर खोलना है और सेल्फ (फेस-बेस्ड) बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन (ई-केवाईसी) पर जाना है।
  • अपने LPG प्रोवाइडर को खोजना है और अपने डिवाइस के आधार पर एंड्रॉइड और आईओएस ऐप डाउनलोड करना है।
  • फिर आपको आधार FaceRD ऐप भी डाउनलोड करना है।
  • गैस प्रोवाइडर का ऐप खोलना है और अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और कंज्यूमर आईडी का इस्तेमाल करके साइन अप या साइन इन करना है।
  • LPG ई-केवाईसी या आधार वेरिफिकेशन का ऑप्शन खोजना है और उसका चयन करना है।
  • अब अपना आधार नंबर दर्ज करना है और वेरिफाई करना है।
  • उसके बाद फेस ऑथेंटिकेशन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और आधार FaceRD ऐप पर ले जाया जाएगा।
  • अब आपको फोन के सामने अपना चेहरा ले जाना है और स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों को फॉलो करना है।
  • वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपको जल्द ही स्क्रीन पर या SMS के जरिए एक कंफर्मेशन मैसेज मिलेगा।

आधार फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए LPG e-KYC के फायदे


आधार फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए एलपीजी ई-केवाईसी प्रक्रिया काफी आसान है। इससे समय और मेहनत दोनों की बचत होती है, क्योंकि कंज्यूमर गैस एजेंसी जाने की जरूरत के बिना घर बैठे ही वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी कर सकता है। फेस ऑथेंटिकेशन में सिर्फ कुछ मिनट का समय लगता है, जिससे पूरी ई-केवाईसी प्रक्रिया आसान हो जाती है। फेस का वेरिफिकेशन आधार डेटाबेस के जरिए किया जाएगा, जिससे फ्रॉड और डुप्लिकेट कनेक्शन में रोकथाम होगी। किसी भी फिजिकल डॉक्यूमेंट की जरूरत नहीं है। ई-केवाईसी प्रक्रिया से यह सुनिश्चित होता है कि कंज्यूमर को LPG सब्सिडी का लाभ मिलता रहे।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , LPG, LPG Cylinder

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nothing भारत में पहली बार लॉन्च करने जा रही (b) सीरीज का डिवाइस, टीजर जारी
  2. 5 हजार से सस्ता खरीदें Oppo का 7000mAh बैटरी वाला फोन! आया धमाकेदार डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. 30 दिन बैटरी वाली Amazfit लेटेस्ट स्मार्टवॉच लॉन्च, AMOLED डिस्प्ले से लैस, जानें कीमत
  2. 5 हजार से सस्ता खरीदें Oppo का 7000mAh बैटरी वाला फोन! आया धमाकेदार डिस्काउंट
  3. Royal Enfield ने शुरू की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
  4. Lenovo ने नया लैपटॉप 16GB रैम, 13.3 इंच डिस्प्ले के साथ किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. OnePlus N6 लॉन्च डेट हुई कंफर्म, 6GB रैम, 8000mAh बैटरी के साथ 30 जून को देगा दस्तक
  6. OTT Releases This Week: 'दृश्यम 3', 'ठुकरा के मेरा प्यार-2', 'आलिया बसु गायब है' जैसी फिल्में देखें यहां
  7. Ginny Wedss Sunny 2 OTT Release: गिन्नी वेड्स सनी OTT पर हुई रिलीज, कॉमेडी-ड्रामा फिल्म का यहां लें मजा
  8. Nothing भारत में पहली बार लॉन्च करने जा रही (b) सीरीज का डिवाइस, टीजर जारी
  9. Apple, Samsung वाला फीचर अब OnePlus फोन में भी मिलेगा! शुरू हुआ रोलआउट
  10. 7 हजार सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, यहां आया तगड़ा डिस्काउंट ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.