LPG गैस सिलेंडर WhatsApp, कॉल या ऑनलाइन कैसे करें बुक, मिनटों में पूरा होगा काम

भारत गैस, एचपी गैस और इंडेस गैस सिलेंडर ग्राहक कई तरीकों से गैस सिलेंडर रिफिल बुकिंग कर सकते हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 17 मार्च 2026 15:31 IST
ख़ास बातें
  • Bharat Gas ग्राहक कई 24×7 चैनल के जरिए LPG सिलेंडर बुकिंग कर सकते हैं।
  • Indane Gas सिलेंडर कई तरीकों से बुक की जा सकती है।
  • HP Pay मोबाइल ऐप के जरिए गैस सिलेंडर बुकिंग हो सकती है।

LPG गैस सिलेंडर ऑनलाइन बुक हो सकते हैं।

Photo Credit: Pexels/aboodi vesakaran

मिडिल ईस्ट में ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसके चलते क्रूड ऑयल और गैस में कमी को लेकर चिंताएं बढ़ रही हैं। हालांकि, भारत सरकार ने कहा है कि देश में एलपीजी की कोई कमी नहीं है और घरेलू उपभोक्ताओं को सबसे पहले प्राथमिकता मिलेगी। सरकार ने गैस बुकिंग नियमों में बदलाव करते हुए 25 दिनों के अंतराल में सिलेंडर बुकिंग की सुविधा कर दी है। आज हम आपको ऑनलाइन सिलेंडर बुकिंग करने के कई तरीकों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

भारत गैस सिलेंडर कैसे करें बुकिंग


Bharat Gas ग्राहक कई 24×7 चैनल के जरिए LPG सिलेंडर बुकिंग कर सकते हैं। इसके लिए IVRS, एसएमएस, व्हाट्सएप, मोबाइल एप्लिकेशन और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का उपयोग किया जा सकता है।
IVRS बुकिंग के लिए ग्राहकों को अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 7715012345 या 7718012345 पर कॉल करना है और आगे की गाइडलाइंस को फॉलो करना है।
एसएमएस बुकिंग के लिए रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 7715012345 या 7718012345 पर LPG टाइप करके मैसेज भेजना है।
वॉट्सऐप बुकिंग कि लिए 1800224344 को अपने कॉन्टैक्ट में सेव करना है और बुकिंग प्रोसेस शुरू करने के लिए Hi या Book टाइप करके सेंड करना है।
सबसे पहले प्ले स्टोर से भारतगैस ऐप इंस्टॉल करना है और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉग इन करना है और सिलेंडर रिफिल का चयन करना है।
इसके अलावा ग्राहक UMANG ऐप के जरिए भी गैस सिलेंडर बुक कर सकते हैं।

Advertisement

इंडेन गैस सिलेंडर कैसे करें बुक


इंडेन गैस सिलेंडर ग्राहकों को SMS/IVRS बुकिंग के लिए  ग्राहकों को अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 7718955555 पर REFILL टाइप करके सेंड करना है या IVRS सर्विस का उपयोग करना है।
मिस्ड कॉल बुकिंग के लिए 8454955555 पर मिस्ड कॉल करना है और आगे की प्रक्रिया को फॉलो करना है।
वॉट्सऐप बुकिंग के लिए अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 7588888824 पर REFILL टाइप करके भेजना है।
इंडियनऑयल वन मोबाइल ऐप के जरिए भी सिलेंडर बुक किया जा सकता है। इसके अलावा आप आधिकारिक पोर्टल https://cx.indianoil.in के जरिए भी सिलेंडर बुकिंग कर सकते हैं।

एचपी गैस सिलेंडर ऐसे करें बुक


HP Pay मोबाइल ऐप के जरिए गैस सिलेंडर बुकिंग हो सकती है। यह ऐप एंड्रॉइड और आईओएस पर उपलब्ध है।
आईवीआरएस सर्विस के लिए ग्राहकों को अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 88888 23456 डायल करना है और आगे की प्रक्रिया को फॉलो करना है।
मिस्ड कॉल सर्विस के जरिए 94936 02222 पर मिस्ड कॉल देकर सिलेंडर बुक किया जा सकता है।
वॉट्सऐप पर सिलेंडर बुक करने के लिए अपने रजिस्टर्ड नंबर से 92222 01122 पर Hi टाइप करके भेजना है।
ग्राहक एचपी गैस की आधिकारिक वेबसाइट www.myhpgas.in पर ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। इसके अलावा UMANG, Amazon Pay, Paytm, PhonePe और अन्य बीबीपीएस ऐप्स के जरिए भी बुकिंग कर सकते हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung ने लॉन्च किया नया फोन Galaxy Quantum 7, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 17 दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन, Samsung का Galaxy S26 Ultra रह गया इतना पीछे!
  2. Vivo Y31T 5G भारत में लॉन्च: 7,200mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 256GB तक स्टोरेज के साथ इतनी है कीमत
  3. Raksha Bandhan 2026: ईयरफोन्स से लेकर मोबाइल केस तक, ₹1 हजार के अंदर ये 10 गिफ्ट बड़े काम के
  4. Sony लाई PlayStation Plus मेंबर्स के लिए शानदार 4 गेम फ्री! ऐसे करें क्लेम
  5. Realme C100i ने दी 6,500mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ दस्तक, जानें क्या है खास
  6. नहीं थम रही मोबाइल की कीमतों में बढ़ोतरी! Realme ने 14 वेरिएंट के दाम ₹3,000 तक महंगे किए
  7. Lava Bold N4 Lite भारत में 5000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  8. Acer ने भारत में लॉन्च किया ₹68 हजार का Swift Neo AI लैपटॉप, 32GB RAM के साथ मिलेगा 1TB SSD स्टोरेज
  9. 78 लाख छात्रों-शिक्षकों को फ्री मिलेगा हजारों रुपये वाला Adobe Express, इन 7 राज्यों से शुरू हुई पहल
  10. 50MP कैमरा वाले Poco M8x 5G की सेल शुरू, 7900mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.