बच्चे के लिए आधार कार्ड कैसे बनवाएं, ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जानें

UIDAI द्वारा जारी आधार कार्ड एक 12 अंकों की विशिष्ट पहचान संख्या है जो भारतीय नागरिकों के लिए बेहद जरूरी दस्तावेज है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 30 सितंबर 2025 14:15 IST
ख़ास बातें
  • आधार कार्ड भारतीय नागरिकों के लिए बेहद जरूरी दस्तावेज है।
  • आधार कार्ड एक 12 अंकों की विशिष्ट पहचान संख्या है।
  • आधार कार्ड का उपयोग बैंक, स्कूल, सिम और सरकारी योजनाओं में होता है।

आधार कार्ड भारतीय नागरिकों के लिए जरूरी दस्तावेज है।

Photo Credit: Unsplash/Rajesh Rajput

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) द्वारा जारी आधार कार्ड (Aadhaar Card) एक 12 अंकों की विशिष्ट पहचान संख्या है जो भारतीय नागरिकों के लिए बेहद जरूरी दस्तावेज है। आधार कार्ड का उपयोग बैंक अकाउंट खोलने, इनकम टैक्स भरने, स्कूल में दाखिला, नई सिम कार्ड खरीदना, सरकारी योजनाओं के आवेदन आदि में किया जाता है। इसके अलावा आधार कार्ड का उपयोग पहचान प्रमाण के तौर पर भी होता है। भारत में सभी उम्र के लोगों के लिए आधार कार्ड अनिवार्य है। अगर आपने अभी तक अपने बच्चे का आधार कार्ड नहीं बनवाया है तो आप बाल आधार कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं। आज हम बाल आधार कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के तरीके बारे में बात कर रहे हैं। हालांकि, उसके बाद आधार एनरोलमेंट सेंटर जाना भी अनिवार्य है। आइए बच्चे के आधार कार्ड की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानते हैं।

बच्चों के लिए बाल आधार कार्ड (Baal Aadhaar Card) के लिए कैसे करें आवेदन:

Advertisement

बच्चों के आधार कार्ड के लिए आवेदन करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें

  • सबसे पहले आपको UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना है।
  • उसके बाद आधार कार्ड रजिस्ट्रेशन ऑप्शन का चयन करना है।
  • अब आपको अपने बच्चे की सभी जरूरी जानकारी दर्ज करनी हैं जिसमें नाम, जन्मतिथि, माता-पिता का फोन नंबर और ईमेल आदि शामिल है।
  • फिर आपको बच्चे का जनसांख्यिकीय विवरण जैसे कि पता, इलाका, राज्य आदि दर्ज करना है।
  • उसके बाद आपको फिक्स अपॉइंटमेंट टैब पर क्लिक करना है।
  • अब आपको बाल आधार कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख को शेड्यूल करना है।

ऑनलाइन प्रक्रिया करने के बाद आपको बच्चे का आधार कार्ड बनवाने के लिए एनरोलमेंट प्रक्रिया आगे बढ़ाने के लिए नजदीकी एनरोलमेंट सेंटर पर जाना होगा। एनरोलमेंट  के लिए आपको बच्चे के एड्रेस प्रूफ (पते का प्रमाण), आइडेंटिटी प्रूफ (पहचान का प्रमाण) रिश्ते का प्रमाण और जन्मतिथि समेत सभी जरूरी दस्तावेज साथ लेकर जाने होंगे।

इसके साथ ही आपको आवेदन का रेफ्रेंस नंबर भी साथ रखना होगा। वहीं बाल आधार कार्ड डाउनलोड आवेदन का रेफ्रेंस नंबर भी साथ रखें। इसके बाद वहां पर वेरिफिकेशन प्रक्रिया की जाएगी। उसके बाद अगर बच्चे की उम्र 5 साल या उससे ज्यादा है तो बायोमेट्रिक जानकारी ली जाएगी और उसे आधार कार्ड से लिंक किया जाएगा। अगर बच्चा 5 साल से कम आयु का है तो कोई बायोमेट्रिक डेटा नहीं लिया जाएगा। उसके बाद एक एनरोलमेंट नंबर के साथ कंफर्मेशन स्लिप मिलेगी। इसके जरिए आप आवेदन को ट्रैक कर सकते हैं।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  4. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  7. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  8. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  9. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.