स्पैम कॉल्स से पाना चाहते हैं छुटकारा, इस तरकीब का करें उपयोग

आज के समय में मोबाइल नंबर कई साइट्स और सर्विस के लिए शेयर करने के चलते नंबर काफी जगह पहुंच जाता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 13 मार्च 2026 09:02 IST
ख़ास बातें
  • 1909 पर कॉल करके फोन पर डीएनडी सर्विस एक्टिवेट कर सकते हैं।
  • 1909 पर मैसेज करके फोन पर डीएनडी सर्विस एक्टिवेट कर सकते हैं।
  • नेटवर्क प्रोवाइडर की ऐप पर जाकर डीएनडी एक्टिवेट कर सकते हैं।

स्पैम कॉल्स रोजाना परेशान करती हैं।

Photo Credit: Pexels/Marcus Aurelius

आज के समय में मोबाइल नंबर कई साइट्स और सर्विस के लिए शेयर करने के चलते नंबर काफी जगह पहुंच जाता है, जिसके चलते अनचाहे कॉल्स आने लग जाते हैं। ऐसे में रोजाना आने वाले स्पैम कॉल्स से हर कोई परेशान होता है, क्योंकि ये स्पैम कॉल बेवक्त आते हैं और काम के बीच या आराम के बीच डिस्टर्ब कर रहते हैं। हर स्पैम कॉल के नंबर को ब्लॉक करने के बाद भी कई अन्य नंबरों से भी कॉल्स आते हैं। अगर आप भी लगातार आने वाले स्पैम कॉल्स से परेशान हो गए हैं तो आज हम आपको एक ऐसी तरकीब के बारे में बता रहे हैं, जिससे आप स्पैम कॉल्स से छुटकारा पा सकते हैं। आइए जानते हैं कि फोन पर आने वाले स्पैम कॉल्स को कैसे रोका जा सकता है।

स्पैम कॉल्स से कैसे पाएं छुटकारा

  • स्पैम कॉल्स से छुटकारा पाने के लिए सबसे पहले आपको अपने फोन में मैसेज बॉक्स खोलना है।
  • मैसेज ऐप में जाने के बाद आपको नया मैसेज शुरू करना है।
  • यहां पर आपको फोन नंबर की जगह पर 1909 टाइप करके डायल करना है।
  • मैसेज में आपको START 0 टाइप करना है और मैसेज सेंड कर देना है।
  • अब आपको एक मैसेज प्राप्त होगा, जिसमें लिखा होगा कि आपके नंबर पर DND सर्विस का अनुरोध स्वीकार कर लिया गया है।
  • इसके बाद आपके नंबर पर स्पैम कॉल्स डिस्टर्ब नहीं करेंगे।

अन्य तरीके

  • आप 1909 पर कॉल करके और आगे के वॉयस निर्देशों को फॉलो करके भी फोन नंबर पर डीएनडी एक्टिवेट कर सकते हैं।
  • इसके अलावा आप अपने नेटवर्क प्रोवाइडर की ऐप पर जाकर भी डीएनडी एक्टिवेट और डीएक्टिवेट कर सकते हैं।

Jio ग्राहकों के लिए

  • सबसे पहले MyJio ऐप पर जाना है।
  • फिर आपको मीनू या थ्री डॉट पर क्लिक करना है और सेटिंग्स का चयन करना है।
  • सर्विस सेटिंग का चयन करना है और फिर डू नॉट डिस्टर्ब का चयन करना है।
  • आखिर में आपको अपनी प्राथमिकताओं को चुनना है और सबमिट पर क्लिक करना है।

Airtel ग्राहकों के लिए

Advertisement
  • आपको Airtel Thanks ऐप पर जाना है।
  • ऐप खोलने के बाद आपको मोर पर टैप करना है।
  • फिर मैनेज सर्विसेज पर क्लिक करना है।
  • यहां पर एक्टिवेट डीएक्टिवेट डीएनडी का चयन करना है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.