Xiaomi TV S65 और S75 की सेल शुरू, डिस्काउंट पर खरीदें Smart TV, जानें क्या है खास

Xiaomi ने कुछ दिनों पहले चीन में अपनी S-सीरीज लाइनअप में स्मार्ट टीवी के दो नए मॉडल Xiaomi TV S65 और Xiaomi TV S75 लॉन्च किए थे।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 28 मार्च 2023 11:32 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi TV S75 में 75 इंच की डिस्प्ले और S65 में 65 इंच की 4K डिस्प्ले है।
  • Xiaomi TV S65 की कीमत 3,499 युआन (लगभग 41,792 रुपये) है।
  • Xiaomi TV S65 और S75 में 3GB RAM और 32GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है।

Xiaomi TV में 4K डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने कुछ दिनों पहले चीन में अपनी S-सीरीज लाइनअप में स्मार्ट टीवी के दो नए मॉडल Xiaomi TV S65 और Xiaomi TV S75 लॉन्च किए थे। आज से इन दोनों मॉडल की बिक्री चीनी बाजार में शुरू हो गई है। यहां हम आपको शाओमी के इन दोनों स्मार्ट के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के साथ कीमत के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
 

Xiaomi TV S65 और S75 की कीमत


कीमत की बात की जाए तो Xiaomi TV S65 की कीमत 3,499 युआन (लगभग 41,792 रुपये) है, लेकिन यह डिस्काउंट के बाद 2,999 (लगभग 35,820 रुपये) में उपलब्ध है। वहीं Xiaomi TV S75 की कीमत 4,499 युआन (लगभग 53,709 रुपये) है, लेकिन वर्तमान में यह डिस्काउंट के बाद 3,999 युआन (लगभग 47,740 रुपये) पर उपलब्ध है।
 

Xiaomi TV S75 और S65 के स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Xiaomi TV S75 में 75 इंच की डिस्प्ले और S65 में 65 इंच की 4K डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 3840 x 2160 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 144Hz है। यह डिस्प्ले HDR10 सपोर्ट, 94 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट और MEMC से लैस है। डिस्प्ले के चारों ओर थिन बेजल दिए गए हैं। डिस्प्ले वेरिएबल रिफ्रेश रेट, ऑटो लो-लेटेंसी मोड और AMD Freesync का सपोर्ट करती है।
Advertisement

प्रोसेसर की बात करें तो स्मार्ट टीवी में क्वाड-कोर Cortex-A73 प्रोसेसर दिया गया है। स्मार्ट टीवी एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम पर बेस्ड कंपनी के अपने MIUI टीवी कस्टम इंटरफेस पर चलता है। टीवी में स्मार्ट होम डिवाइस कंट्रोल को सपोर्ट करने के लिए बिल्ट-इन एप्लिकेशन है।  कनेक्टिविटी की बात की जाए तो टीवी में ब्लूटूथ 5.2, वाई-फाई 6, 3 एचडीएमआई 2.1 पोर्ट, 2 यूएसबी 3.0 पोर्ट, एक ईथरनेट पोर्ट, आईआर ब्लास्टर और एनएफसी शामिल दिया गया है।

स्टोरेज की बात की जाए तो टीवी में 3GB RAM और 32GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। साउंड सिस्टम की बात करें तो इनमें डॉल्बी विजन, डॉल्बी एटमोस और डीटीएस: एक्स के साथ ड्यूल स्टीरियो स्पीकर हैं जो 25W साउंड आउटपुट जनरेट कर सकते हैं।  यह टीवी-बेस्ड क्लाउड गेमिंग का भी सपोर्ट करता है, जिससे यूजर्स सैकड़ों गेम एक साथ खेल सकते हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  2. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  3. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  4. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  5. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  6. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  7. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  8. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  9. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  10. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.