Xiaomi TV A Pro 85 इंच डिस्प्ले के साथ लॉन्च, दमदार साउंड के साथ सिनेमा वाला फील

Xiaomi TV A Pro में 85-इंच की 4K डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 3840 x 2160 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 20 अक्टूबर 2023 09:40 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi TV A Pro 85 की कीमत 5,999 yuan (लगभग 68,209 रुपये) है।
  • Xiaomi TV A Pro में 85-इंच की 4K डिस्प्ले दी गई है
  • Xiaomi TV A Pro 85 EMMC मोशन कंपसेशन प्रदान करता है।

Xiaomi TV A Pro में 85 इंच की डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने चीनी बाजार में Xiaomi TV A Pro 85 इंच स्मार्ट टीवी पेश किया गया है। नए Xiaomi TV A Pro में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 85 इंच की स्क्रीन दी गई है। यहां हम आपको TV A Pro के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Xiaomi TV A Pro 85 की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो Xiaomi TV A Pro 85 की कीमत 5,999 yuan (लगभग 68,209 रुपये) है। नया टीवी बिक्री के लिए Xiaomi Mall पर उपलब्ध है। हालांकि, ग्लोबल उपलब्धता के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।
 

Xiaomi TV A Pro 85 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो Xiaomi TV A Pro में 85-इंच की 4K डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 3840 x 2160 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 96.5% है। Xiaomi TV A Pro 85 EMMC मोशन कंपसेशन प्रदान करता है, जिससे फुटबॉल और अन्य स्पोर्ट्स के दौरान स्मूथ वीडियो आउटपुट मिलता है। नए Xiaomi TV A Pro में बेहतर लोअर फ्रेम दिया गया है। यह टीवी क्वाड-कोर कॉर्टेक्स-ए55 सीपीयू के साथ आता है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 3GB RAM और 32GB स्टोरेज दी गई है। नया स्मार्ट टीवी ड्यूल-बैंड वाईफाई और ब्लूटूथ 5.0 कनेक्टिविटी का सपोर्ट करता है।
Advertisement

Xiaomi का कहना है कि TV A Pro की स्क्रीन सख्त और फाइन कलर कैलिब्रेशन पर टेस्ट किया गया है। यह 1.07 बिलियन कलर्स का सपोर्ट करती है और नेरो बेजेल्स के साथ एक फुल-स्क्रीन डिजाइन से लैस है। TV A Pro 85 में DTS साउंड एन्कोडिंग के सपोर्ट के साथ दो 10W हाई पावर वाले स्टीरियो स्पीकर दिए गए हैं। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में दो HDMI पोर्ट, दो USB इंटरफेस, एक नेटवर्क पोर्ट,सिंगल AV इंटरफेस और एक S/PDIF इंटरफेस हैं।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  4. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  5. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  6. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.