रूम को बना देगा सिनेमा हॉल! Xiaomi Smart Projector L1 लॉन्च हुआ 1080p HD 4K वीडियो प्ले फीचर के साथ, जानें डिटेल

Xiaomi Smart Projector L1 में Dolby Audio सर्टीफाइड डुअल स्पीकर मिलते हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 30 नवंबर 2024 17:31 IST
ख़ास बातें
  • इसमें 1080p HD रिजॉल्यूशन और 4K वीडियो सपोर्ट है
  • इसमें MT9630 चिपसेट है जिसके साथ में 2 जीबी रैम, और 16 जीबी की स्टोरेज है
  • इसमें Dolby Audio सर्टीफाइड डुअल स्पीकर मिलते हैं

Xiaomi Smart Projector L1 में 1080p HD और 4K वीडियो का सपोर्ट दिया गया है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने अपने होम एंटरटेनमेंट सेग्मेंट में नए स्मार्ट प्रोजेक्टर को लॉन्च किया है। यह कंपनी का नया Smart Projector L1 है जो एक छोटा सा कॉम्पेक्ट प्रोजेक्टर डिवाइस है। कंपनी का दावा है कि यह किसी कमरे को सिनेमा हॉल में तब्दील करने के लिए काफी है। इसका डिजाइन काफी सिम्पल है और यह इस्तेमाल में भी आसान है। इसमें 1080p HD रिजॉल्यूशन और 4K वीडियो का सपोर्ट दिया गया है। यह 200 ISO Lumens की ब्राइटनेस और 1.2:1 थ्रो रेश्यो के साथ आता है। आइए जानते हैं इसके बारे में सभी डिटेल्स। 
 

Xiaomi Smart Projector L1 price

Xiaomi Smart Projector L1 की कीमत के बारे में कंपनी ने खुलासा नहीं किया है। कंपनी की ग्लोबल वेबसाइट पर इसे लिस्ट किया गया है जहां पर इसके बारे में सभी डिटेल्स दिए गए हैं। जल्द ही इसे प्राइस के साथ लिस्ट किया जा सकता है। 
 

Xiaomi Smart Projector L1 features

Xiaomi Smart Projector L1 में 1080p HD रिजॉल्यूशन के साथ 4K वीडियो का सपोर्ट भी दिया गया है। यह 40 इंच से 120 इंच तक स्क्रीन साइज को प्रोजेक्ट कर सकता है। यह 200 ISO Lumens की ब्राइटनेस और 1.2:1 थ्रो रेश्यो के साथ आता है। 

इसमें कंपनी ने कई स्मार्ट फीचर्स दिए हैं जिसमें ऑटोफोकस, AI आधारित ऑब्सटेकल एवॉइडेंस, ऑटोमेटिक स्क्रीन एलाइनमेंट आदि शामिल हैं। इसमें बिल्ट-इन Google TV का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा Google Assistant और फोन कास्टिंग सपोर्ट भी इसमें मिल जाता है। कंपनी ने इसके साथ ब्लूटूथ रिमोट दिया है जो 360 डिग्री रेंज के साथ आता है। 

Smart Projector L1 में MT9630 चिपसेट है जिसके साथ में 2 जीबी रैम, और 16 जीबी की स्टोरेज दी गई है। इसमें Dolby Audio सर्टीफाइड डुअल स्पीकर मिलते हैं। साथ ही कम शोर वाला कूलिंग सिस्टम भी मौजूद है। कनेक्टिविटी के लिए इस स्मार्ट प्रोजेक्टर में Wi-Fi, Bluetooth 5.0, HDMI, और USB का सपोर्ट दिया गया है। प्रोजेक्टर का वजन 1.2kg है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिल सकता है अपग्रेडेड पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा
  2. OnePlus Nord 6 vs Vivo V70 FE vs Oppo Reno 15C 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  3. 10 हजार रुपये सस्ती कीमत में खरीदें Xiaomi का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें कहां मिल रहा भारी डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Fujifilm X-T30 III डिजिटल कैमरा लॉन्च, 26.1MP सेंसर के साथ गजब फीचर्स, जानें कीमत
  2. Moto Pad 2026 टैबलेट हुआ लॉन्च, 11 इंच बड़ा 2.5K डिस्प्ले, 7040mAh बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  3. WhatsApp पर पासकी का उपयोग करके कैसे करें बैकअप, जानें पूरी प्रक्रिया
  4. iPhone Ultra होगा Apple का पहला फोल्डेबल फोन! लॉन्च से पहले बड़ा दावा
  5. OnePlus Nord 6 vs Vivo V70 FE vs Oppo Reno 15C 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  6. 10 हजार रुपये सस्ती कीमत में खरीदें Xiaomi का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें कहां मिल रहा भारी डिस्काउंट
  7. देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की सेल्स ने पकड़ी रफ्तार, पिछले फाइनेंशियल ईयर में 24 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  8. OnePlus 16 में मिल सकता है अपग्रेडेड पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा
  9. Vivo X300 FE जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. 50 ऐप्स में मिला खतरनाक वायरस, पूरा फोन अपने कंट्रोल में ले सकते हैं हैकर्स!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.