Xiaomi MIJIA डायरेक्ट-ड्राइव वॉशिंग मशीन 12kg लॉन्च, जानें क्या कुछ है खास

Xiaomi MIJIA डायेरक्ट ड्राइव वॉशिंग मशीन 12 किलो की कीमत 1,699 yuan (लगभग 19,647 रुपये) है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 21 सितंबर 2023 14:58 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi MIJIA डायेरक्ट ड्राइव वॉशिंग मशीन 12 किलो की कीमत 1,699 yuan है।
  • Xiaomi MIJIA डायरेक्ट-ड्राइव वॉशिंग मशीन में डायरेक्ट-ड्राइव मोटर है।
  • MIJIA डायरेक्ट ड्राइव वॉशिंग मशीन में आउटर बैरल का डायमीटर 530mm है।

Xiaomi MIJIA डायरेक्ट-ड्राइव वॉशिंग मशीन की क्षमता 12 किलो है।

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने MIJIA डायरेक्ट ड्राइव फ्रंट लोडिंग वॉशिंग मशीन 12 किलोग्राम को चीनी बाजार में लॉन्च कर दिया है। इस वॉशिंग मशीन में अल्ट्रा-थिन बॉडी दी गई है। MIJIA डायरेक्ट ड्राइव वॉशिंग मशीन सामान्य 12 किलो ड्रम वॉशिंग मशीन से 52mm स्लिम है। इसमें अल्ट्रा-वाइड कलर टच स्क्रीन दी गई है और बॉडी कलर आइस व्हाइट है। Xiaomi MIJIA डायरेक्ट-ड्राइव वॉशिंग मशीन में फ्रंट लोडिंग डिजाइन और 1.1 क्लीनिंग रेशियो दिया गया है। यहां हम आपको Xiaomi MIJIA  वॉशिंग मशीन के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Xiaomi MIJIA डायरेक्ट-ड्राइव वॉशिंग मशीन 12 किलो की कीमत और उपलब्धता


कीमत की बात की जाए तो Xiaomi MIJIA डायेरक्ट ड्राइव वॉशिंग मशीन 12 किलो की कीमत 1,699 yuan (लगभग 19,647 रुपये) है। यह वॉशिंग मशीन बिक्री के लिए JD.com जैसे अन्य चीनी रिटेल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। हालांकि, ग्लोबल उपलब्धता के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। 


Xiaomi MIJIA डायरेक्ट-ड्राइव वॉशिंग मशीन 12 किलो के स्पेसिफिकेशंस


Xiaomi MIJIA डायरेक्ट-ड्राइव वॉशिंग मशीन 12 किलो में डायरेक्ट-ड्राइव मोटर के लिए मैग्नेटिक लेविएशन मिलता है। वॉशिंग मशीन स्टीम स्टरलाइजेशन, हाई टेंप्रेचर सिलेंडर क्लीनिंग, नैनो-एंटीबैक्टीरियल डोर सील और अन्य चीजों का सपोर्ट करती है। MIJIA ऐप के जरिए वॉशिंग मशीन को दूर से कंट्रोल किया जा सकता है। इसके अलावा धुलाई के समय, निचोड़ने के समय, तापमान और स्पीड को कस्टमाइज किया जा सकता है। गैजेट OTA अपग्रेड का सपोर्ट भी करता है।
Advertisement

MIJIA डायरेक्ट ड्राइव वॉशिंग मशीन में आउटर बैरल का डायमीटर 530mm है। जबकि इंटरनल बैरल एडवांस लेजर वेल्डिंग टेक्नोलॉजी पर बेस्ड है। वॉशिंग मशीन में डायरेक्ट ड्राइव मोटर और 4 शॉक एब्सोर्सबर दिए गए हैं। परेशानी मुक्त ऑपरेशन के लिए यह स्मार्ट चिप्स से लैस है। यह अपने इंटरनल सिलेंडर के 90º स्विंग का सपोर्ट करता है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi MIJIA Washing Machine

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  3. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  4. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  5. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  2. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  3. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  4. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  5. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  6. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  7. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  8. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  9. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  10. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.