Vu Premium TV 2023 Launch: 55 इंच 4K डिस्प्ले, 2GB रैम, 16GB स्टोरेज के साथ Vu Premium TV 2023 Edition लॉन्च

यह टीवी Google TV OS पर रन करता है। गूगल प्ले स्टोर से कई ऐप्स इसमें एक्सेस किए जा सकते हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 24 मार्च 2023 08:58 IST
ख़ास बातें
  • इनमें 4K रिज़ॉल्यूशन वाला LED IPS डिस्प्ले है
  • टीवी में पिक्चर बूस्टर और HDR10 का सपोर्ट भी मिलता है
  • यह टीवी Google TV OS पर रन करता है

Vu Premium TV 2023 Edition में कंपनी ने 43 इंच और 55 इंच में दो साइज पेश किए हैं।

Photo Credit: Amazon

Vu टेलीविजन ने अपना नया प्रीमियम टीवी भारत में लॉन्च किया है। जिसका नाम Vu Premium TV 2023 Edition बताया गया है। यह एक 4K टीवी है जो कि दो डिस्प्ले साइज में आता है। इसमें 43 इंच और 55 इंच साइज मॉडल पेश किया गया है। टीवी में Google TV ऑपरेटिंग सिस्टम है। साथ ही इसमें गेमिंग मोड, डाइनेमिक कंट्रास्ट जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशंस की पूरी जानकारी नीचे दी जा रही है। 
 

Vu Premium TV 2023 Edition की कीमत

Vu Premium TV 2023 Edition में कंपनी ने दो साइज पेश किए हैं। इसके 43 इंच मॉडल की कीमत 23,999 रुपये है। जबकि 55 इंच साइज मॉडल को 32,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। यह टीवी Amazon, Flipkart के अलावा कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से भी खरीदा जा सकता है। 
 

Vu Premium TV 2023 Edition के स्पेसिफिकेशंस

वीयू प्रीमियम टीवी 2023 एडिशन में कंपनी ने 3 साइड फ्रेमलेस डिजाइन दिया है। इनमें 4K रिज़ॉल्यूशन वाला LED IPS डिस्प्ले है जिसमें 400 निट्स की ब्राइटनेस मिलती है। इसमें 60Hz रिफ्रेश रेट है। साथ में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित पिक्चर बूस्टर और HDR10 का सपोर्ट भी मिलता है। टीवी में डिजिटल नॉइज रिडक्शन, ऑटो लो लेटेंसी मोड, डाइनेमिक कंट्रास्ट और गेम मोड जैसे फीचर्स भी शामिल हैं। टीवी में 2GB रैम और 16GB स्टोरेज दी गई है। 

साउंड की बात करें तो इसमें दो बड़े स्पीकर और दो ट्वीटर्स दिए गए हैं। यह 50W का आउटपुट देते हैं। साथ ही बेहतर साउंड एक्सपीरियंस के लिए डॉल्बी ऑडियो का सपोर्ट भी है। यह टीवी Google TV OS पर रन करता है। गूगल प्ले स्टोर से कई ऐप्स इसमें एक्सेस किए जा सकते हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 3 एचडीएमआई पोर्ट, 2 यूएसबी पोर्ट, ब्लूटूथ 5.0, Wi-Fi 802.11 एसी, AV इनपुट और ईथरनेट का सपोर्ट दिया गया है। Netflix, Amazon Prime Video, Disney+Hotstar और YouTube जैसे ऐप्स के लिए इसमें डेडिकेटेड बटन मिल जाता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.