Ugreen ने लॉन्च किया अनोखा स्पीकर, 20W ऑडियो, 20 घंटे की बैटरी, इमरजेंसी मोड भी! जानें कीमत

इसमें एक समर्पित ड्रेन मोड मिलता है। पानी को निकालने के लिए यह हाई फ्रिक्वेंसी साउंड पैदा करता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 24 मई 2026 15:04 IST
ख़ास बातें
  • इसमें एक खास SOS मोड भी दिया गया है।
  • यह 400 वाइब्रेशन प्रति मिनट पैदा करता है ।
  • इसमें RGB लाइट्स का सपोर्ट दिया गया है।

Ugreen M3 एक कॉम्पेक्ट साइज स्पीकर है जो काफी हल्का है।

Photo Credit: GizmoChina

Ugreen की ओर से नया M3 ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च किया गया है। यह साइज में कॉम्पेक्ट है और पोर्टेबल है। खासतौर पर इसमें पानी से बचाव के लिए रोचक फीचर्स मिलते हैं। इसमें RGB लाइट्स का सपोर्ट दिया गया है। ये स्पीकर के बॉटम में मौजूद है। इसमें एक खास SOS मोड भी दिया गया है जो इमरजेंसी के समय पर वार्निंग साउंड भी प्ले करता है। कंपनी ने इसे IP66 रेट किया है। पानी चले जाने पर इसे Ugreen ऐप से कनेक्ट कर सकते हैं जिसमें एक समर्पित ड्रेन मोड मिलता है। पानी को निकालने के लिए यह हाई फ्रिक्वेंसी साउंड पैदा करता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में। 

Ugreen M3 Price

Ugreen M3 ब्लूटूथ स्पीकर की कीमत 249 युआन (लगभग 3500 रुपये) है। इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। इसके अलावा इसे JD.com से भी खरीदा जा सकता है। कंपनी ने इसे Starry Black और Champagne Gold कलर्स में लॉन्च किया है। 

Ugreen M3 Features, Specifications

Ugreen M3 एक कॉम्पेक्ट साइज स्पीकर है जो काफी हल्का है। इसका वजन 653 ग्राम है। इसमें RGB लाइट्स का सपोर्ट दिया गया है। ये स्पीकर के बॉटम में मौजूद है। इसमें एक खास SOS मोड भी दिया गया है जो इमरजेंसी के समय पर वार्निंग साउंड भी प्ले करता है।

इसका खास फीचर इसका वाटर रसिस्टेंस है। किसी वजह से अगर इसमें पानी चला जाए तो इसे Ugreen ऐप से कनेक्ट कर सकते हैं जिसमें एक समर्पित ड्रेन मोड मिलता है। पानी को निकालने के लिए यह हाई फ्रिक्वेंसी साउंड पैदा करता है। यह 400 वाइब्रेशन प्रति मिनट पैदा करता है जिसकी वजह से स्पीकर में मौजूद पानी बाहर आ गिरता है। इसके अलावा कंपनी ने इसे IP66 रेट किया है। 

Advertisement

स्पीकर में 20W का ट्रिपल ड्राइवर सिस्टम मिलता है। इसमें खास ड्राइवर और पैसिव रेडिएटर मिलता है। कंपनी का दावा है कि साउंड प्रेशर 105dB तक जा सकता है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 6.0 का सपोर्ट है। साथ ही LE ऑडियो सपोर्ट भी इसमें दिया गया है। इसके अलावा इसमें Auracast का सपोर्ट भी दिया गया है। यह 100 से ज्यादा कम्पैटिबल डिवाइसेज के साथ पेअर हो सकता है। स्पीकर में 2500mAh की बैटरी दी गई है। यह 20 घंटे तक बैटरी बैकअप दे सकता है। चार्जिंग के लिए USB-C पोर्ट मौजूद है। इसमें वॉइस कॉलिंग के लिए बिल्ट-इन माइक्रोफोन भी दिया गया है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO का 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, जानें कितनी हो रही बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के iPhone Duo के लॉन्च के बाद इस देश में बढ़ी Samsung Galaxy Z Fold 8 की सेल्स....
  2. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  3. iPhone में बिना फोटो-वीडियो डिलीट किए, स्टोरेज कैसे करें खाली, जानें
  4. OnePlus 16 में मिलेगा 165Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच T-20 आज, जानें कब और कहां देखें लाइव प्रसारण
  6. Vivo X500 Pro, Vivo X500 Pro Max में मिलेगा नया MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  7. 5 हजार हो या 1 लाख, UPI से इन ट्रांजेक्शन पर नहीं लगेगा 5 रुपये से ज्यादा MDR चार्ज
  8. iQOO का 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, जानें कितनी हो रही बचत
  9. सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा भारत: प्रधानमंत्री मोदी
  10. BGMI Free Rewards: देर होने से पहले यूज कर लें ये 50 Redeem Codes, फ्री में मिलेंगे कई रिवॉर्ड्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.