Toshiba ला रही 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ Z870 MiniLED 4K Gaming TV, जल्द होगा लॉन्च

Toshiba Z870 MiniLED 4K Gaming TV में 144 Hz रिफ्रेश रेट मिलती है जो कि गेमिंग के लिए बेस्ट है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 4 अप्रैल 2023 17:48 IST
ख़ास बातें
  • Toshiba ने Z870 MiniLED 4K TV सीरीज की घोषणा की है।
  • Toshiba Z870 MiniLED 4K टीवी सीरीज जुलाई में लॉन्च होने की संभावना है।
  • Toshiba टीवी में 144Hz रिफ्रेश रेट मिलती है जो कि गेमिंग के लिए बेस्ट है।

Toshiba Z870 MiniLED 4K Gaming TV में 144 Hz रिफ्रेश रेट है।

Photo Credit: Toshiba

Toshiba ने Z870 MiniLED 4K TV सीरीज की घोषणा कर दी है जो कि गेमर्स को ध्यान में रखते हुए डिजाइन की गई है। टीवी में 144 Hz रिफ्रेश रेट मिलती है जो कि गेमिंग के लिए बेस्ट है। इसके अलावा टीवी Game Mode Pro जैसे विभिन्न गेमिंग से संबंधित टूल्स प्रदान करता है जो कि जो एएलएम, एएमडी फ्रीसिंक टेक्नोलॉजी और वीआरआर प्रदान करते हैं।
 

Toshiba Z870 MiniLED 4K Gaming TV की उपलब्धता


Gizmochina के मुताबिक, उपलब्धता की बात की जाए तो Toshiba Z870 MiniLED 4K टीवी सीरीज जुलाई में ग्लोबल लेवल पर लॉन्च होने की संभावना है। कंपनी दुनिया भर के कई मार्केट्स में मॉडल लॉन्च करेगी। फिलहाल कीमत, साइज और लॉन्च तारीखों समेत अन्य जानकारी कंफर्म होना बाकी है।
 

Toshiba Z870 MiniLED 4K Gaming TV की खासियतें



Toshiba Z870 TV सीरीज की मिनी LED डिस्प्ले कई फायदे प्रदान करती है। ब्राइटर कलर, इंप्रूव्ड लोकल डिमिंग और बेहतर बैकलाइटिंग व्यूइंग एक्सपीरियंस को ज्यादा आकर्षक बनाते हैं। प्रोसेसर की बात की जाए तो टीवी में REGZA प्रोसेसर दिया गया है, जिसके चलते ऑप्टिमाइज्ड कलर्स और कंट्रास्ट मिलता है।
Advertisement

Toshiba पहले से ही चीन में Toshiba Z870 टीवी प्रदान करती है, जिसमें 100 इंच की डिस्प्ले है। यह टीवी बीते साल के आखिर में लॉन्च किया गया था। इस मॉडल में 256 लोकल डिमिंग जोन, 1,400 निट्स तक ब्राइटनेस और 4K रेजोल्यूशन है। टीवी DCI-P3 कलर गेमुट ​​​​के 97% को कवर करता है। यह REGZA इंजन पर काम करता है।

यह टीवी डॉल्बी विजन और डॉल्बी एटमॉस को भी सपोर्ट करता है। इसके अलावा टीवी में बिल्ट-इन 2.1 चैनल साउंड सिस्टम दिया गया है। यूजर्स एक्सटरनल स्पीकर्स को ऑडियो आउट और SPDIF पोर्ट के जरिए कनेक्ट कर सकते हैं। कनेक्टिविटी के लिए इस टीवी में एचडीएमआई 2.1 पोर्ट, एचडीएमआई 2.0 पोर्ट और यूएसबी 2.0 दिया गया है। Toshiba Z870 100 इंच डिस्प्ले टीवी की चीन में कीमत 34,999 युआन (लगभग 4,17,938 रुपये) है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  6. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  3. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  6. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  7. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  8. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  9. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  10. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.