55-100 इंच डिस्प्ले के साथ Toshiba Z600NF सीरीज लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Toshiba Z600NF सीरीज में 55 इंच से लेकर 100 इंच तक डिस्प्ले का ऑप्शन मिलता है, जिसका 4K रेजोल्यूशन, 1500 निट्स पीक ब्राइटनेस और 144hz रिफ्रेश रेट है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 2 अगस्त 2024 13:36 IST
ख़ास बातें
  • Toshiba Z600NF के 100 इंच मॉडल की कीमत 17999 yuan है।
  • Toshiba Z600NF सीरीज में 55 इंच से लेकर 100 इंच तक डिस्प्ले का ऑप्शन है।
  • Toshiba Z600NF सीरीज पावरफुल क्वाड-कोर A73 प्रोसेसर से लैस है।

Toshiba Z600NF में 100 इंच की डिस्प्ले है।

Photo Credit: Toshiba

Toshiba ने MiniLED TV की अपनी नई Z600NF सीरीज को पेश किया है जो कि प्रभावशाली पिक्चर क्वालिटी और एडवांस फीचर्स प्रदान करती है। सीरीज में 1600 निट्स की अधिकतम ब्राइटनेस और 1300 निट्स की स्टेबल ब्राइटनेस है, जो वाइब्रेंट और विजुअल प्रदान करती है। 4K 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ Z600NF सीरीज इमरजेंसी और गेमिंग लवर्स दोनों का काम करती है। यहां हम आपको Toshiba Z600NF सीरीज के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Toshiba Z600NF Series Price 


Toshiba Z600NF के 55 इंच मॉडल की कीमत 3999 yuan (लगभग 46,403 रुपये) पहली रिलीज में 3499 yuan (लगभग 40,601 रुपये), 65 इंच मॉडल की कीमत 5999 yuan (लगभग 69,611 रुपये) पहली रिलीज में 4999 yuan (लगभग 58,012 रुपये), 75 इंच मॉडल की कीमत 7999 yuan (लगभग 92,827 रुपये)  पहली रिलीज में 6999 yuan (लगभग 81,239 रुपये), 85 इंच मॉडल की कीमत 9999 yuan (लगभग 1,16,037 रुपये), पहली रिलीज में 8999 yuan (लगभग 1,04,443 रुपये) और 100 इंच मॉडल की कीमत 17999 yuan (लगभग 2,08,876 रुपये) है। Toshiba Z600NF सीरीज अब प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। टीवी पर शुरुआती ऑफर्स के साथ सभी स्क्रीन साइज पर छूट मिल रही है।


Advertisement
Toshiba Z600NF Series Specifications


Toshiba Z600NF सीरीज में 55 इंच से लेकर 100 इंच तक डिस्प्ले का ऑप्शन मिलता है, जिसका 4K रेजोल्यूशन, 1500 निट्स पीक ब्राइटनेस और 144hz रिफ्रेश रेट है। यह सीरीज पावरफुल क्वाड-कोर A73 प्रोसेसर से लैस है। इसमें उचित स्टोरेज के साथ टीवी बेहतर परफॉर्मेंस और बिना रुकावट मल्टीटास्किंग सुनिश्चित करते हैं। दो फुल-पावर HDMI 2.1 पोर्ट के साथ कनेक्टिविटी ऑप्शन बेहतर होता है। Toshiba की Z600NF सीरीज में यूजर्स डिस्प्ले अपनी पसंद के हिसाब से चुन सकते हैं। फोटो क्वालिटी, साउंड परफॉर्मेंस और स्मार्ट फीचर्स पर फोकस करने के साथ Z600NF सीरीज प्रीमियम व्यूइंग अनुभव प्रदान करती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  2. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  3. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  4. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  5. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  6. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  7. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  8. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  9. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  10. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.