Thomson ने भारत में लॉन्च किए नए Google 5.0 QLED TV, जानें फीचर्स

Thomson ने भारत में अपनी नई गूगल 5.0 स्मार्ट क्यूएलईडी टीवी रेंज लॉन्च कर दी है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 6 मई 2026 15:38 IST
ख़ास बातें
  • Thomson QLED Google 5.0 TV में 32 इंच, 40 इंच और 43 इंच डिस्प्ले है।
  • Thomson QLED Google 5.0 TV में 1GB RAM + 8GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है।
  • Thomson QLED Google 5.0 TV में ARM Cortex A55 क्वाड-कोर प्रोसेसर है।

Thomson QLED Google 5.0 TV में 43 इंच डिस्प्ले है।

Photo Credit: Thomson

Thomson ने भारत में अपनी नई गूगल 5.0 स्मार्ट क्यूएलईडी टीवी रेंज लॉन्च कर दी है। ये नए टीवी नए गूगल 5.0 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ 32 इंच, 40 इंच और 43 इंच साइज में उपलब्ध हैं। इन टीवी में दमदार परफॉर्मेंस के लिए ARM Cortex A55 क्वाड-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इन टीवी में 1GB RAM + 8GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। यहां हम आपको Thomson QLED Google 5.0 TV के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Thomson QLED Google 5.0 TV Price

Thomson QLED Google 5.0 TV के 32 इंच मॉडल की कीमत 10,999 रुपये, 40 इंच मॉडल की कीमत 15,999 और 43 इंच मॉडल की कीमत 16,999 रुपये है। QLED Google 5.0 TV रेंज बिक्री के लिए ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है।

Thomson QLED Google 5.0 TV Features & Specifications

Thomson QLED Google 5.0 TV में 32 इंच, 40 इंच और 43 इंच जैसे तीन स्क्रीन साइज उपलब्ध हैं, जिनकी ब्राइटनेस डिस्प्ले 350 निट्स ब्राइटनेस है। फुल एचडी रेडी स्मार्ट क्यूएलईडी टीवी में 40 वाट के दो इन-बिल्ट स्पीकर दिए गए हैं। बेहतर कंटेंट डिस्कवरी के लिए गूगल टीवी 5.0 प्लेटफॉर्म पर काम करता है। ये टीवी नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो और यूट्यूब बिल्ट-इन एक्सेस के साथ आते हैं। इसके अलावा ग्राहक गूगल प्ले स्टोर के जरिए 10,000 से ज्यादा ऐप्स और गेम्स डाउनलोड कर सकते हैं। इन टीवी में वॉइस कंट्रोल और हैंड्स-फ्री सर्च के लिए बिल्ट-इन गूगल एसिस्टेंट है।

टीवी में दमदार परफॉर्मेंस के लिए ARM Cortex A55 क्वाड-कोर प्रोसेसर दिया गया है। इन टीवी में 1GB RAM + 8GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। ये टीवी सिनेमा, डायनामिक, गेम, लो ब्लू, इको, पीसी मोड और अन्य कई पिक्चर मोड का सपोर्ट करते हैं। इन टीवी में AAC, AC3, EAC3 और अन्य फॉर्मेट के साथ डॉल्बी-रेडी ऑडियो सपोर्ट मिलता है। कनेक्टिविटी के लिए  ब्लूटूथ 5.0, क्रोमकास्ट, ड्यूल बैंड वाई-फाई (2.4G + 5G), हेडफोन जैक, तीन HDMI और दो यूएसबी पोर्ट दिया गया है। अन्य फीचर्स में Miracast, लाइव चैनल, फास्ट बूट, होटल मोड और ऑप्टिकल पोर्ट शामिल हैं।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Thomson

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  5. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  6. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.