The Batman मूवी टोरेंट वेबसाइट्स पर हुई लीक, लेकिन यह गलती मत कीजिएगा

यह विज्ञापनों से भरी हुई है और अजीब तरह से कटी हुई दिखाई देती है।

विज्ञापन
अखिल अरोड़ा, अपडेटेड: 4 मार्च 2022 16:39 IST
ख़ास बातें
  • फ‍िल्‍म के नाम पर आपके सिस्‍टम पर वायरस पहुंचाया जा सकता है
  • पायरेसी के तौर पर मौजूद ‘द बैटमैन’ की क्‍वॉलिटी काफी खराब है
  • Gadgets 360 अवैध फाइल शेयरिंग का समर्थन नहीं करता है

‘द बैटमैन’ का पहला लीक वर्जन 3 मार्च की देर रात कई टोरेंट साइटों पर दिखाया गया।

DC कॉमिक्‍स के कैरेक्‍टर ‘बैटमैन' पर बेस्‍ड और रॉबर्ट पैटिनसन के अभिनय वाली फ‍िल्‍म- द बैटमैन (The Batman) सिनेमाघरों में रिलीज होने के साथ ही टोरेंट साइट्स और दूसरे नेटवर्क पर लीक हो गई है। यह 802एमबी से लेकर 3.04जीबी तक के फाइल साइज में मौजूद है। इनमें ज्‍यादातर कॉपीज वास्तविक हैं। हालांकि कुछ के जरिए लोगों के कंप्यूटर पर वायरस और मैलवेयर लोड करने की कोशिश की जा सकती है। पायरेसी के तौर पर मौजूद ‘द बैटमैन' की अवैध कॉपीज की क्‍वॉलिटी काफी खराब है। यह विज्ञापनों से भरी हुई है और अजीब तरह से कटी हुई दिखाई देती है। Gadgets 360 अवैध फाइल शेयरिंग का समर्थन नहीं करता है। यह कानून के खिलाफ है और फिल्म निर्माता उनके कंटेंट के लिए भुगतान के पात्र हैं।

‘द बैटमैन' का पहला लीक वर्जन 3 मार्च की देर रात कई टोरेंट साइटों पर दिखाया गया। इसमें ‘CAM' लेबल के साथ यह बताया गया था कि फ‍िल्‍म को सिनेमाघरों में एक वीडियो कैमरा के जरिए फिल्माया गया। फ‍िल्‍म मंगलवार को साउथ कोरिया में, बुधवार को फ्रांस और मैक्सिको में, गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, यूरोप और साउथ-ईस्‍ट एशिया में और शुक्रवार को भारत, अमेरिका समेत बाकी जगहों पर रिलीज हुई है। सार्वजनिक रूप से मौजूद कंटेंट और स्क्रीनशॉट के अनुसार, अवैध रूप से मौजूद ‘द बैटमैन' में काफी कुछ कंटेंट को डिजिटली ऐड किया गया है। 
Advertisement

अच्‍छी बात यह है कि ‘CAM'-रिकॉर्डेड और अवैध तरीके से मौजूद ‘द बैटमैन' की क्‍वॉलिटी बेहद खराब और बिलकुल भी देखने लायक नहीं है। जो जानकारी ऑनलाइन दी गई है, उसके हिसाब से Gadgets 360 यह बता सकता है कि पायरेसी के रूप मौजूद फ‍िल्‍म में हावभाव को भी समझना मुश्किल है। कम रोशनी की वजह से कुछ भी देखना नामुमकिन लगता है। 

CAM रिकॉर्डिंग में शार्पनेस, डिटेल, कंट्रास्ट, क्रॉपिंग, एंगल यहां तक की कलर्स से जुड़े इशू भी नजर आते हैं। Gadgets 360 इन वीडियोज की ऑडियो क्‍वॉलिटी को वेरिफाई नहीं कर सकता है। हालांकि यूजर्स के कमेंट बताते हैं कि ‘CAM' रिकॉर्डिंग में काफी समस्‍याएं हैं और सुनन में कठिनाई होती है। बैटमैन फुल मूवी लीक जैसे फैक्‍ट यह साबित करते हैं कि यूजर्स को यह फ‍िल्‍म सिनेमाघरों में देखनी चाहिए।  
Advertisement

भारत और अमेरिका समेत दुनियाभर के देशों में ‘The Batman' 4 मार्च को रिलीज हो गई है। भारत में यह फ‍िल्‍म इंग्लिश, हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में उपलब्‍ध है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  2. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
  3. iPhone 18 Pro Max vs Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra: जानें कौन सा फ्लैगशिप है बेस्ट?
  4. 10,000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 Pro और Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, 15 सितंबर को होंगे भारत में लॉन्च
  5. AI से जाएगी अनगिनत लोगों की जान, Anthropic के AI रिसर्चर ने नौकरी छोड़ी, बताया सभ्यता पर बड़ा खतरा
  6. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  7. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  8. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  9. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  10. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.