TCL TV Launch: 98 इंच तक 4K डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ TCL Q10G Pro, X11G Mini LED TV लॉन्च, जानें कीमत

TCL X11G Mini LED TV में 5000 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 22 मार्च 2023 09:45 IST
ख़ास बातें
  • TCL X11G Mini LED TV में 5000 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है।
  • TCL Q10G Pro में 4GB रैम और 64GB स्टोरेज दी गई है।
  • इनमें 4K रिजॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट है।

TCL X11G Mini LED TV में 5000 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है।

Photo Credit: Weibo/TCL

TCL ने स्मार्ट TV रेंज में अपने दो नए मॉडल्स उतारे हैं जो कि TCL Q10G Pro और TCL X11G Mini LED TV हैं। इनमें से TCL Q10G Pro को टॉप मॉडल बताया गया है। यह टीवी 5 अलग-अलग साइज में पेश किया गया है। सबसे छोटा साइज 55 इंच का है जबकि मॉडल का सबसे बड़ा साइज 98 इंच बताया गया है। इसके अलावा 65, 75 और 85 इंच के मॉडल्स भी इसमें पेश किए गए हैं। इनमें 4K रिजॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट है। इसमें 2200 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गयी है और XDR का सपोर्ट भी है। इन मॉडल्स की कीमत और स्पेसिफिकेशंस की पूरी जानकारी नीचे दी रही है। 
 

TCL Q10G Pro की कीमत

TCL Q10G Pro के 65 इंच मॉडल की कीमत 7999 युआन (लगभग 96 हजार रुपये) जबकि 98 इंच मॉडल की कीमत 25,999 युआन (लगभग 3.12 लाख रुपये) है। 
Advertisement
 

TCL Q10G Pro के स्पेसिफिकेशंस

TCL Q10G Pro में 4GB रैम और 64GB स्टोरेज दी गई है। इसमें क्वाडकोर लिंग्याओ चिप M2 का इस्तेमाल किया गया है। साउंड की बात करें तो इसमें तीन अलग-अलग पावर एम्प्लिफायर कंपनी ने दिए हैं। साथ में 5 यूनिट 60W स्पीकर मिलते हैं। वहीं, टीवी की रियर साइड में 20W का सबवूफर भी दिया गया है। साउंड के लिए कंपनी ने इसमें डॉल्बी एटमॉस का सपोर्ट भी दिया है। यानि कि टीवी में साउंड पर खासा फोकस किया गया है। 

टीवी में कनेक्टिविटी के लिए WiFi 6 के साथ ही 4 पोर्ट HDMI 2.1 के लिए दिए गए हैं जबकि एक USB 3.0 पोर्ट भी मिलता है। टीवी के बारे में कहा गया है कि यह महज 0.7 सेकंड में बूट हो जाता है। इसमें 4K रिजॉल्यूशन और 144Hz रिफ्रेश रेट है।
Advertisement
 

TCL X11G Mini LED TV की कीमत

TCL X11G Mini LED TV के 85 इंच मॉडल की कीमत 31,999 युआन (लगभग 3.84 लाख रुपये) जबकि 98 इंच मॉडल की कीमत 49,999 युआन (लगभग 5.99 लाख रुपये) है। इसका 75 इंच मॉडल 23,999 युआन (2.88 लाख रुपये) की कीमत में बताया गया है। 
 

TCL X11G Mini LED TV के स्पेसिफिकेशंस

TCL X11G Mini LED TV में 5000 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। यह 6 कोर वाली एलईडी चिप का इस्तेमाल करता है। जिससे ब्राइटनेस और पावर एफिशिएंसी बढ़ती है। टीवी में 1296 ड्राइवर चिप लगे हैं। टीवी में 4K रिजॉल्यूशन है और 144Hz का रिफ्रेश रेट है। साथ ही इसमें 240Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट भी दिया गया है। डिवाइस में 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज दी गई है। अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें आई प्रोटेक्शन दिया गया है। यानि कि आंखों को यह कम से कम नुकसान पहुंचने देता है। 

इसमें एंटी ब्लू, एडेप्टिव एम्बियंट लाइट, नेचुरल लाइट, एमईएमसी मोशन, एंटी शेक टेक्नोलॉजी का सपोर्ट भी है। यह 8 चैनल वाले ऑन्क्यो 4.2.2 हाईफाई ऑडियो सपोर्ट के साथ आता है। साथ में चार पावर एम्प्लिफायर भी इसमें मिलते हैं। टीवी में स्मार्ट कंट्रोल डेस्कटॉप दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें WiFi 6 और 4 HDMI 2.1 पोर्ट हैं और एक USB 3.0 व USB 2.0 पोर्ट दिया गया है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  2. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमर
  3. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  4. iPhone 15, 16, 17 हुए Flipkart Big Bang Diwali Sale में बंपर सस्ते, जल्द खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
  2. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमरा जैसे फीचर्स
  3. ₹3500 सस्ता मिल रहा OnePlus N6x, Amazon दिवाली सेल में ऐसे होगी बचत
  4. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  5. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  6. EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
  7. iPhone 15, 16, 17 हुए Flipkart Big Bang Diwali Sale में बंपर सस्ते, जल्द खरीदें
  8. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  9. Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  10. Amazon Diwali Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus Nord 6, Nord CE6 Lite जैसे फोन, 9000mAh बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.