TCL ने C8L SQD-Mini LED TV किए लॉन्च, 6000 निट्स ब्राइनटेस के साथ सिनेमा जैसे मिलेगा फील, जानें सबकुछ

TCL ने यूरोप में अपनी हाई-एंड मिनी LED टीवी सीरीज में विस्तार करते हुए TCL C8L SQD-Mini LED TV को लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 1 अप्रैल 2026 12:59 IST
ख़ास बातें
  • TCL C8L SQD-Mini LED TV में 144Hz रिफ्रेश रेट मिलता है।
  • TCL C8L SQD-Mini LED TV में कंपनी की SQD-मिनी LED टेक्नोलॉजी दी है।
  • TCL C8L SQD-Mini LED TV में माइक्रो-ओडी ऑप्टिक्स शामिल किया गया है।

TCL C8L SQD-Mini LED TV में 98 इंच की डिस्प्ले है।

Photo Credit: TCL

TCL ने यूरोप में अपनी हाई-एंड मिनी LED टीवी सीरीज में विस्तार करते हुए TCL C8L SQD-Mini LED TV को लॉन्च कर दिया है। ये टीवी 98 इंच, 85 इंच, 75 इंच, 65 इंच और 55 इंच साइज में आते हैं। 2026 में लॉन्च हुई इस सीरीज में एडवांस डिस्प्ले टेक्नोलॉजी और प्रीमियम डिजाइन दिया गया है। यहां हम आपको TCL C8L SQD-Mini LED TV  के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

TCL C8L SQD-Mini LED TV Specifications

TCL C8L SQD-Mini LED TV सीरीज में 98 इंच, 85 इंच, 75 इंच, 65 इंच और 55 इंच डिस्प्ले मॉडल शामिल हैं। सुपर QLED डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट और 6000 निट्स तक अधिकतम ब्राइटनेस का सपोर्ट करती है। बेहतर गेमिंग अनुभव के लिए VRR कैपेसिटी को बढ़ाकर 288Hz तक किया गया है। इसका TSR AiPQ प्रोसेसर इमेज क्लैरिटी, कॉन्ट्रास्ट और मोशन को रियल-टाइम में बेहतर बनाने के लिए AI का उपयोग करता है। टीवी पर एचडीआर कंटेंट बेहतरीन तरीके से देख सकते हैं, जिसमें हाइलाइट्स में पूरी डिटेल्स और डीप, सेचुरेटेड ब्लैक रंग नजर आते हैं। टीसीएल ने एडवांस डिमिंग जोन कंट्रोल और अपनी ऑल-डोमेन हेलो कंट्रोल टेक्नोलॉजी के साथ कलर डिस्टॉर्शन और ब्लूमिंग कम करने पर भी ध्यान दिया है।

C8L SQD-Mini LED TV में कंपनी की SQD-मिनी LED टेक्नोलॉजी दी है। ये टीवी BT.2020 कलर गैमट को 100% कवर करते हैं, जिससे कलर और भी वाइब्रेंट और सटीक नजर आते हैं। इनमें अल्ट्रा कलर फिल्टर और सुपर क्वांटम डॉट टेक्नोलॉजी भी है, जिससे ब्राइटनेस में सुधार होता है, कलर ज्यादा सटीक होते हैं और सभी विजुअल में बेहतरीन इमेज क्वालिटी के लिए लाइट कंट्रोल ऑप्टिमाइज रहता है। C8L सीरीज में अल्ट्रा-स्लिम डिजाइन दिया गया है, जिसकी मोटाई सबसे कम सिर्फ 5 सेंटीमीटर है। इन टीवी में लगभग जीरो बॉर्डर डिस्प्ले है जो बेजल को कम करके स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो को बढ़ाती है।

C8L SQD-Mini LED TV  में माइक्रो-ओडी ऑप्टिक्स शामिल किया गया है जो बैकलाइटिंग को बेहतर बनाते हैं। TCL ने C8L सीरीज को अत्याधुनिक गेमिंग और प्रोसेसिंग फीचर्स से लैस किया है। साउंड सेटअप की बात करें तो बैंग एंड ओलुफसेन ट्यून्ड साउंड, साउंडस्केप एडजस्टमेंट के लिए बेओसोनिक टेक्नोलॉजी और बेहतर, ज्यादा इमर्सिव साउंड के लिए बिल्ट-इन हाई-एंड स्पीकर के साथ ऑडियो क्वालिटी बेहतर की गई है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  2. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  3. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  4. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  2. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  3. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  4. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  5. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  6. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  7. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  8. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  9. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.