सिंगल चार्ज में 25 घंटे चलने वाले ब्लूटूथ स्पीकर Sony LinkBuds लॉन्च, जानें कीमत

कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज में ये 25 घंटे का प्लेबैक दे सकते हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 6 दिसंबर 2024 09:26 IST
ख़ास बातें
  • इनमें डुअल स्पीकर सिस्टम दिया गया है
  • ये 10 मिनट के चार्ज में 70 मिनट का प्लेबैक टाइम दे सकते हैं
  • सिंगल चार्ज में ये 25 घंटे का प्लेबैक दे सकते हैं।

Sony LinkBuds को कंपनी ने लाइट ग्रे और ब्लैक कलर में लॉन्च किया है।

Photo Credit: GizmoChina

Sony ने नए LinkBuds ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च किए हैं। कंपनी ने इन्हें चीन में पेश किया है और कहा गया है कि ये चाइनीज म्यूजिक की प्राथमिकताओं के ध्यान में रखकर डिजाइन किए गए हैं। कंपनी का दावा है कि सिंगल चार्ज में ये 25 घंटे का प्लेबैक दे सकते हैं। इनमें डुअल स्पीकर सिस्टम दिया गया है जिसमें 16mm का हाई फ्रिक्वेंसी ड्राइवर मिलता है। साथ में 48x56mm का मिड-लो फ्रिक्वेंसी ड्राइवर दिया गया है। कंपनी ने इनमें क्विक चार्ज फीचर भी दिया है। ये 10 मिनट के चार्ज में 70 मिनट का प्लेबैक टाइम दे सकते हैं। आइए जानते हैं इनकी कीमत और सभी स्पेसिफिकेशंस के बारे में। 
 

Sony LinkBuds Bluetooth Speaker price

Sony LinkBuds ब्लूटूथ स्पीकर की कीमत 1,299 युआन (लगभग 15,000 रुपये) है। कंपनी ने इसे लाइट ग्रे और ब्लैक कलर में लॉन्च (via) किया है। इसे सोनी की अधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। 
 

Sony LinkBuds Bluetooth Speaker specifications

Sony LinkBuds ब्लूटूथ स्पीकर में कंपनी ने 25 घंटे का प्लेबैक टाइम देने का दावा किया है जो कि 50% वॉल्यूम पर बताया गया है। इनमें डुअल स्पीकर सिस्टम दिया गया है जिसमें 16mm का हाई फ्रिक्वेंसी ड्राइवर मिलता है। यह 10W की आउटपुट देता है। दूसरा ड्राइवर 48x56mm का मिड-लो फ्रिक्वेंसी ड्राइवर है और यह 12W की पावर आउटपुट देता है। कंपनी ने इनमें क्विक चार्ज फीचर भी दिया है। ये 10 मिनट के चार्ज में 70 मिनट का प्लेबैक टाइम दे सकते हैं। 

इसके अलावा कंपनी ने इनमें दो पैसिव रेडिएटर भी दिए हैं जो कि इसके बेस को बढ़ाते हैं और पूरी साउंड क्वालिटी को ही बेहतर बनाने का काम करते हैं। इसमें बिल्ट-इन S-Master एम्पलिफायर दिया गया है जो कि ऑडियो को क्रिस्प और रिच बनाता है। 
Advertisement

स्पीकर में Bluetooth 5.2 की कनेक्टिविटी दी गई है। यह मल्टीपॉइंट पेअरिंग को सपोर्ट करता है जिससे एक साथ दो डिवाइसेज को भी कनेक्ट किया जा सकता है। इसमें एक Quick Access बटन भी मिलता है जिससे यूजर अपने पसंदीदा म्यूजिक को QQ Music और Endel जैसे ऐप्स के माध्यम से प्ले कर सकते हैं। इसमें वायरलेस चार्जिंग डॉक दिया गया है और एक बिल्ट-इन हैंडल भी सुविधा के लिए मिल जाता है। कंपनी ने IPX4 रेट किया है जिससे यह पानी के छींटों में खराब होने से बचा रहता है। डिवाइस के डाइमेंशन 84x110x90mm हैं और वजन 520 ग्राम है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.