32 इंच Sony Bravia स्‍मार्ट TV भारत में लॉन्च, जानें कीमत

इस स्मार्ट टीवी में 16GB इनबिल्ट स्टोरेज है और यह Google TV पर चलता है।

विज्ञापन
सौरभ कुलेश, अपडेटेड: 11 मई 2022 17:02 IST
ख़ास बातें
  • इसे ऑनलाइन और ऑफलाइन खरीदा जा सकता है
  • यह स्मार्ट टीवी HomeKit और AirPlay सपोर्ट के साथ आता है
  • इसका यूज iPhone या iPad से कंटेंट स्ट्रीम करने के लिए किया जा सकता है

टीवी में डॉल्बी ऑडियो सपोर्ट के साथ दो 10W के फुल रेंज ओपन बैफल स्पीकर्स दिए गए हैं।

सोनी ब्राविया 32W830K (Sony Bravia 32W830K) स्मार्ट टीवी बुधवार को इंडिया में लॉन्च कर दिया गया। 32 इंच का यह HD रेडी TV, गूगल टीवी UI के साथ आता है, जो फिल्मों, गेमिंग के साथ-साथ एडवांस्‍ड वॉयस कंट्रोल और बिल्ट-इन क्रोमकास्ट का एक्सेस ऑफर करता है। यह Google असिस्‍टेंट, एयरप्ले और होमकिट इंटीग्रेशन के लिए भी सपोर्ट ऑफर करता है। ऐसा ही कुछ हाल ही में लॉन्च की गई सोनी ब्राविया X75K स्मार्ट टीवी सीरीज में भी हमने देखा था। बाकी फीचर्स की बात करें, तो इस टीवी में एक्स-रियलिटी प्रो, डॉल्बी ऑडियो और एक्स-प्रोटेक्शन प्रो की खूबियां हैं। यह टीवी धूल और नमी से भी सुरक्षित रहता है।  
 

Sony Bravia 32W830K स्‍मार्ट टीवी के इंडिया में प्राइस 

Sony Bravia 32W830K स्मार्ट टीवी की इंडिया में कीमत 28,990 रुपये है। यह मॉडल आज से देश के सभी सोनी सेंटर्स, प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक स्टोर्स और ई-कॉमर्स पोर्टल्स पर खरीदने के लिए उपलब्ध है। हालांकि अभी सोनी ऑनलाइन शॉप पर इसकी कीमत 34,900 रुपये है। 
Advertisement
 

Sony Bravia 32W830K स्‍मार्ट टीवी के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

Sony Bravia 32W830K स्मार्ट टीवी, 32 इंच साइज में आता है। इसमें (1,366x768 पिक्सल) रेजॉलूशन के साथ HD LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 50Hz रिफ्रेश रेट है। Sony के इस TV में HDR10 और HLG फॉर्मेट का सपोर्ट है। डिस्प्ले के बाकी फीचर्स की बात करें, तो इसमें एक्स-रियलिटी प्रो पिक्चर प्रोसेसर, कलर एन्हांसमेंट के लिए लाइव कलर टेक्नोलॉजी और कंट्रास्ट एन्हांसमेंट के लिए डायनामिक कंट्रास्ट एन्हांसर शामिल हैं। इस स्मार्ट टीवी में 16GB इनबिल्ट स्टोरेज है और यह Google TV पर चलता है।

इस टीवी में डॉल्बी ऑडियो सपोर्ट के साथ दो 10W के फुल रेंज ओपन बैफल स्पीकर्स दिए गए हैं। कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस के तौर पर इस टीवी में वाईफाई 802.11ac, ब्लूटूथ v5, दो USB पोर्ट, RF इनपुट, कंपोजिट वीडियो इनपुट, तीन HDMI पोर्ट और डिजिटल ऑडियो आउटपुट दिए गए हैं। Sony Bravia 32W830K स्मार्ट टीवी भी HomeKit और AirPlay सपोर्ट के साथ आता है। इसका इस्‍तेमाल iPhone या iPad के जरिए कंटेंट को स्ट्रीम करने के लिए किया जा सकता है। इस टीवी में विविड, स्टैंडर्ड, सिनेमा, गेम, ग्राफिक फोटो और कस्टम पिक्चर मोड दिए गए हैं।
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

32.00 इंच

डाइमेंशन

730x437x75

रिज़ॉल्यूशन

HD-Ready

ओएस

Android

स्मार्ट टीवी

हां
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Y31T 5G vs Moto G Max vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30 हजार में कौन सा है बेस्ट?
  2. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  3. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
  4. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
  5. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  6. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  7. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  8. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  9. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  10. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.