Sony ने 15 लाख रुपये में 98 इंच डिस्प्ले वाला BRAVIA FW-98BZ30L टीवी किया लॉन्च, जानें फीचर्स

Sony ने भारतीय बाजार में अपने प्रोफेशनल डिस्प्ले पोर्टफोलियो में विस्तार करते हुए Sony BRAVIA FW-98BZ30L को लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 11 अप्रैल 2025 13:14 IST
ख़ास बातें
  • Sony BRAVIA FW-98BZ30L में 98 इंच की 4K HDR डिस्प्ले दी गई है।
  • Sony BRAVIA FW-98BZ30L की कीमत 15,00,000 रुपये है।
  • Sony BRAVIA FW-98BZ30 एंड्रॉयड टीवी पर काम करता है।

Sony BRAVIA FW-98BZ30L में 98 इंच की डिस्प्ले है।

Photo Credit: Sony

Sony ने भारतीय बाजार में अपने प्रोफेशनल डिस्प्ले पोर्टफोलियो में विस्तार करते हुए Sony BRAVIA FW-98BZ30L को लॉन्च कर दिया है। यह एक बड़ा 98 इंच 4K HDR डिस्प्ले वाला टीवी है जो कि एंटरटेनमेंट के साथ-साथ प्रोफेशनल सेटिंग्स और कमर्शियल के लिए बेस्ट है। Sony BZ30L लाइनअप में छोटी डिस्प्ले वाले टीवी भी पेश करता है, जिसमें 43 इंच, 50 इंच, 55 इंच, 65 इंच, 75 इंच और 85 इंच मॉडल शामिल हैं। हालांकि, यहां हम टॉप मॉडल 98 इंच वेरिएंट की बात कर रहे हैं। आइए Sony BRAVIA FW-98BZ30L 98 इंच के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Sony BRAVIA FW-98BZ30L Price


कीमत की बात की जाए तो Sony BRAVIA FW-98BZ30L की कीमत 15,00,000 रुपये है। यह टीवी सोनी के ऑथोराइज्ड रिटेलर्स के जरिए 15 अप्रैल, 2025 से भारतीय बाजार में उपलब्ध होने वाला है। टीवी 3 साल की स्टैंडर्ड वारंटी के साथ आता है, जिसे एक्सटेंड भी किया जा सकता है।


Advertisement
Sony BRAVIA FW-98BZ30L Specifications


Sony BRAVIA FW-98BZ30L में 98 इंच की 4K HDR डिस्प्ले दी गई है, जिसकी 440 निट्स पीक ब्राइटनेस और 5000:1 कंट्रास्ट रेशियो है। डिस्प्ले HDR 10, HLG और डॉल्बी विजन HDR स्टैंडर्ड का सपोर्ट करती है। डिस्प्ले सोनी के कॉग्निटिव प्रोसेसर XR पर काम करती है, जिसे अधिक सटीक और नेचुरल कलर रिप्रोडक्शन (95% DCI-P3 कवरेज तक) के लिए XR ट्रिलुमिनोस प्रो-टेक से लिंक किया गया है। यह स्मूथ मोशन और बेहतर डिटेल के लिए XR मोशन क्लैरिटी और XR 4K अपस्केलिंग का भी सपोर्ट करता है। पैनल में पोर्ट्रेट और टिल्ट माउंटिंग सपोर्ट, 178° का वाइड व्यूइंग एंगल और एक रोबस्ट बिल्ड है।

FW-98BZ30L एंड्रॉयड टीवी पर काम करता है। इस टीवी में 32GB ऑनबोर्ड स्टोरेज दी गई है। यह टीवी Apple AirPlay और Google Chromecast दोनों का सपोर्ट करता है। यह HTML5 कंटेंट को भी चला सकता है। इसमें प्रो मोड दिया गया है जो कि रिमोट एक्सेस को डिसेबल करता है, लेबल छुपाता है और सेटिंग्स को लॉक करता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में चार HDMI पोर्ट, साइड-माउंटेड I/O पोर्ट, IP कंट्रोल, RS-232C, HDMI-CEC, यूएसबी सी पोर्ट शामिल है।Sony टीवी की डिस्प्ले में SORPLAS रिसाइकिल प्लास्टिक का उपयोग किया गया है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Sony BRAVIA BZ30L Series 98

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Kia Syros EV vs Maruti Suzuki e Vitara: रेंज, पावर और सेफ्टी फीचर्स में कौन है आगे
#ताज़ा ख़बरें
  1. Kia Syros EV vs Maruti Suzuki e Vitara: रेंज, पावर और सेफ्टी फीचर्स में कौन है आगे
  2. मोबाइल से लैपटॉप तक, हर जगह आएगा काम! AOC ने लॉन्च किया 16-इंच स्लिम मॉनिटर, जानें कीमत
  3. कंप्यूटर में सेव फाइलों के नाम हो सकते हैं लीक, eMudhra पर सरकार का अलर्ट, कंपनी ने कहा...
  4. Redmi Note 17 5G का अपग्रेडेड वर्जन आ रहा, मिलेगी पहले से बड़ी बैटरी, जानें सबकुछ
  5. BGMI में दिखेगा मशहूर कॉमेडियन समय रैना का अवतार! गेम में मिलेंगे खास मिशन
  6. Redmi Note 18 5G होगा 8888mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ लॉन्च!
  7. Hercules Lyon इलेक्ट्रिक बाइक 540 Wh बैटरी, Bosch मोटर के साथ हुई पेश, जानें कीमत
  8. iPhone 17 vs iPhone 16 vs iPhone 15: जानें कौन सा है बेस्ट?
  9. Xiaomi Smart Band 11 ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, AMOLED स्क्रीन, 21 दिन की बैटरी, जानें कीमत
  10. ₹15,999 में मिल रहा 7000mAh बैटरी, डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर वाला 5G स्मार्टफोन,जल्द खरीदें लिमिटेड है डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.