Skyworth A5D GLED Smart TV हुआ लॉन्च, 75, 65 इंच डिस्प्ले के साथ 120Hz रिफ्रेश रेट और 4K रेजोल्यूशन

स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Skyworth A5D GLED स्मार्ट टीवी के सबसे खास फीचर्स में से एक 100-लेवल पार्टिशन है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 28 मार्च 2023 09:46 IST
ख़ास बातें
  • Skyworth ने नया Skyworth A5D GLED स्मार्ट टीवी लॉन्च किया है।
  • Skyworth A5D GLED स्मार्ट टीवी 75 इंच वाले मॉडल की कीमत 5399 युआन है।
  • Skyworth A5D GLED स्मार्ट टीवी के फीचर्स में से एक 100-लेवल पार्टिशन है।

Skyworth A5D GLED Smart TV में 75 इंच की डिस्प्ले है।

Photo Credit: Skyworth

चीनी टीवी निर्माता कंपनी Skyworth ने नया Skyworth A5D GLED स्मार्ट टीवी लॉन्च किया है। यह स्मार्ट टीवी एडवांस फीचर्स और टेक्नोलॉजी के साथ यूजर्स को बेहतर व्यूइंग एक्सपीरियंस प्रदान करता है। आइए Skyworth A5D GLED के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

Skyworth A5D GLED स्मार्ट टीवी की कीमत और उपलब्धता


Advertisement
कीमत की बात की जाए तो Skyworth A5D GLED स्मार्ट टीवी के 75 इंच वाले मॉडल की शुरुआती कीमत 5399 युआन (लगभग 64,479 रुपये) है, वहीं 65 इंच वाले मॉडल की कीमत 3999 युआन (लगभग 47,757 रुपये) है। उपलब्धता की बात करें तो Skyworth A5D GLED स्मार्ट टीवी आज 20:00 बजे से प्री-सेल के लिए उपलब्ध है। 
 

Skyworth A5D GLED स्मार्ट टीवी के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Skyworth A5D GLED स्मार्ट टीवी के सबसे खास फीचर्स में से एक 100-लेवल पार्टिशन है। यह स्मार्ट टीवी स्मार्ट मैट्रिक्स बैकलाइट, मिनी लेंस और अल्ट्रा-माइक्रो लेंस टेक्नोलॉजी का भी सपोर्ट करता है जो कि डिस्प्ले के कंट्रास्ट और शार्पनेस को बढ़ाता है। A5D GLED की अधिकतम ब्राइटनेस 1000nit है। यह 133% sRGB कलर गेमुट ​​​​को कवर करता है। इसके अलावा कलर डिफ्रेंस 1 (ΔE<1) से कम है, जिससे टीवी पर नजर आने वाले कलर्स ज्यादा रियल और नेचुरल लगते हैं। यूजर्स के कंफर्ट और सिक्योरिटी को सुनिश्चित करने के लिए A5D GLED ट्रेबल पिक्चर रीनलैंड आई प्रोटेक्शन सर्टिफिकेशन से लैस है। इसका मतलब है कि अगर टीवी को लंबे समय तक देखा जाता है तो भी सुरक्षित रहेगा।
Advertisement

कनेक्टिविटी के लिए इस स्मार्ट टीवी में HDMI2.1 और USB 3.0 पोर्ट्स दिए गए हैं। टीवी में 4K 120Hz हाई रिफ्रेश रेट, MEMC और VRR+ALLM का सपोर्ट मिलता है। यह टीवी गेमिंग के लिए बेस्ट है, जिससे फास्ट मूविंग सीन बिना रुकावट के आसानी से चल सकते हैं। स्मार्ट टीवी चार 15W हाई-पावर क्रॉसओवर ऑडियो से भी लैस है, जो HARMAN AudioEFx Harman ट्यूनिंग और Dolby एटमॉस और DTS डिकोडिंग का सपोर्ट करता है। यूजर्स वॉयस कमांड का इस्तेमाल करके टीवी के साथ आसानी से कनेक्ट कर सकते हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  3. Flipkart Big Billion Days 2026 होगी 8 अक्टूबर से शुरू, बैंक ऑफर्स में भारी बचत
  4. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  5. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  6. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days 2026 होगी 8 अक्टूबर से शुरू, बैंक ऑफर्स में भारी बचत
  2. 6000mAh बैटरी वाला Samsung Galaxy A08 लॉन्च, इस बजट फोन में 6 साल तक मिलेंगे सॉफ्टवेयर अपडेट्स
  3. Mivi One 5G स्मार्टफोन की कीमत से जुड़ा बड़ा खुलासा, जानें भारत में कितना होगा दाम
  4. ₹2 हजार से ज्यादा UPI पेमेंट करने से पहले जान लें ये बात, जानें ₹2 हजार से ज्यादा की पेमेंट पर कितना लगेगा चार्ज
  5. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  6. एक जगह मिलेंगे दुनिया भर के 1000+ Live TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर
  7. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  9. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  10. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.