100 इंच का टीवी, वॉलपेपर से सजा देगा आपका घर! कीमत जानकर चौंक जाएंगे!

Skyworth 100A7D 100 inch 4K TV : इसकी पेपर जैसी स्‍क्रीन और वॉल-माउंटेड डिजाइन की बदौलत घर में 200 मशहूर पे‍ंटिंग्‍स को डिस्‍प्‍ले किया जा सकता है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 4 जनवरी 2024 19:16 IST
ख़ास बातें
  • Skyworth 100A7D 100 इंच टीवी हुआ लॉन्‍च
  • सैमसंग के फ्रेम टीवी की तरह ही डिस्‍प्‍ले होते हैं वॉलपेपर
  • लगभग सवा 2 लाख रुपये है इस टीवी की कीमत

Skyworth 100A7D 100 इंच 4K वॉलपेपर टीवी को चीन में 17,999 युआन (लगभग 2,14,282 रुपये) में लाया गया है।

Photo Credit: jd.com

स्‍मार्ट टीवी मार्केट अब सिर्फ टीवी बनाने तक सीमित नहीं है। कंपनियां नए एक्‍सपेरिमेंट कर रही हैं, ताकि टीवी एक प्रोडक्‍ट से इतर घर का डेकोरेटिव आइटम नजर आए। साल-दो साल पहले सैमसंग ने Frame टीवी को इसी सोच के साथ पेश किया था कि उसमें डिस्‍प्‍ले होने वालीं पेटिंग्‍स घर की रौनक बढ़ाएं, अब चीनी कंपनी Skyworth ने भी ऐसा ही कुछ किया है। Skyworth ने 100A7D नाम से 100 इंच का एक 4K TV लॉन्‍च किया है। सैमसंग फ्रेम टीवी की तरह ही यह भी घर की सुंदरता बढ़ाता है। इसकी पेपर जैसी स्‍क्रीन और वॉल-माउंटेड डिजाइन की बदौलत घर में 200 मशहूर पे‍ंटिंग्‍स को डिस्‍प्‍ले किया जा सकता है। 
 

Skyworth 100A7D Price 

Skyworth 100A7D 100 इंच 4K वॉलपेपर टीवी को चीन में 17,999 युआन (लगभग 2,14,282 रुपये) में लाया गया है। खास बात है कि यह 85 इंच के सैमसंग फ्रेम टीवी से सस्‍ता है, जिसकी अमेरिका में कीमत लगभग 3.5 लाख रुपये है। टीवी को चीन में JD.com से लिया जा सकता है। 
 

Skyworth 100A7D TV Specifications

100A7D में 100 इंच की पेपर जैसी स्क्रीन है। इसमें 12 मिलियन : 1 का कॉन्‍ट्रास्‍ट रेश्‍यो है और 1200 निट्स की ब्राइटनैस है। यह 99% DCI-P3 कलर गैमट के अलावा PWM डिमिंग तकनीक को भी सपोर्ट करता है। यह टीवी 4K रेजॉलूशन ऑफर करता है और 288Hz का रिफ्रेश रेट इसमें है। इस टीवी को TUV राइनलैंड आई प्रोटेक्‍शन सर्टिफ‍िकेट मिला है, जिसका मतलब है कि आपकी आंखों को ज्‍यादा नुकसान नहीं होगा। 

Skyworth 100A7D टीवी में एक इन-बिल्‍ट आर्ट गैलरी है। इससे यह टीवी शानदार पेंटिंग्‍स को डिस्‍प्‍ले कर पाती है। कंपनी ने इसमें पावरफुल साउंड सिस्‍टम भी दिया है, जिसे हर्मन-कार्डन के साथ डेवलप किया है। इस टीवी में 11 स्‍पीकर दिए हैं, जो 210 वॉट का आउटपुट जनरेट करते हैं।  
Advertisement

कंपनी ने इस टीवी में क्‍वाड-कोर प्रोसेसर लगाया है, जिसके साथ 4GB रैम और 128 जीबी स्‍टोरेज दिया गया है। यह टीवी Coocaa सिस्‍टम 9.2 पर चलता है, जोकि एंड्रॉयड टीवी ओएस का कस्‍टम वर्जन है। कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस की बात करें, तो इसमें 2 HDMI 2.1 पोर्ट, 2 HDMI 2.0 पोर्ट, ए‍क USB-A 3.0 पोर्ट, एक USB-A 2.0 पोर्ट, एक AV इनपुट पोर्ट, एक RF इनपुट पोर्ट और ईथरनेट पोर्ट दिया गया है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  2. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
  3. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  4. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  2. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  3. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
  4. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
  5. स्पेस में भी शुरू हुई सैन्य ताकत बढ़ाने की रेस, अमेरिका ने तैनात किया 'ऑन-ऑर्बिट' वेपन
  6. Xiaomi 18 Pro लॉन्च सितंबर में कंफर्म, 2 डिस्प्ले के साथ, 8000mAh बैटरी! आई पहली झलक
  7. Samsung Galaxy Tab S12 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 3 मॉडल हो सकते हैं शामिल 
  8. मंगल से मिट्टी लाने की होड़! NASA को पछाड़ चीन 2031 तक ला सकता है सैम्पल
  9. OnePlus N6 Lite भारत में लॉन्च होगा 22 सितंबर को, 7000mAh बैटरी के साथ कैसे होंगे फीचर्स, जानें सबकुछ
  10. 10000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Max लॉन्च, पानी में भी नहीं होगा खराब, जानें कितनी है कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.