Samsung TV खरीदने पर मुफ्त मिलेगा दूसरा TV या ₹1 लाख का Soundbar! जानें कैसे मिलेगा ऑफर

Samsung India ने Vision AI वाले बड़े स्क्रीन TV के लिए नया कैंपेन शुरू किया है। चुनिंदा मॉडल्स पर Free Soundbar, Free TV, कैशबैक और 36 महीने तक EMI जैसे ऑफर्स मिल रहे हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 11 अगस्त 2026 12:24 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Vision AI TVs पर 5.29 लाख रुपये तक Free TV मिलेगा
  • चुनिंदा मॉडल्स पर 1.02 लाख रुपये तक का Free Soundbar मिलेगा
  • Samsung TVs पर 20 प्रतिशत कैशबैक और 36 महीने EMI उपलब्ध है

Samsung के चुनिंदा मॉडल्स पर 1.02 लाख रुपये तक का Soundbar फ्री मिलेगा

Photo Credit: Samsung

Samsung इंडिया ने अपने बड़े स्क्रीन वाले Vision AI TVs को प्रमोट करने के लिए “Big Celebration, Bigger Screen, Biggest Emotions” नाम से नया कैंपेन शुरू किया है। कंपनी का यह कैंपेन खास तौर पर बड़े स्क्रीन वाले प्रीमियम टीवी और उनमें मिलने वाले AI फीचर्स पर फोकस करता है। Samsung के Vision AI TV पोर्टफोलियो में Micro RGB, OLED, Neo QLED, Mini LED और Crystal UHD जैसे मॉडल शामिल हैं। कंपनी के मुताबिक, इन टीवी में AI आधारित फीचर्स के जरिए यूजर्स को ज्यादा पर्सनलाइज्ड और स्मार्ट व्यूइंग एक्सपीरियंस मिलता है।

नए कैंपेन के तहत चुनिंदा Samsung Vision AI Big TVs पर कई ऑफर्स दिए जा रहे हैं। इनमें 1,02,990 रुपये तक की कीमत वाला फ्री साउंडबार, जबकि कुछ मॉडल्स की खरीद पर 5,29,990 रुपये तक का फ्री TV शामिल है। इसके अलावा ग्राहकों को 20 प्रतिशत तक कैशबैक और Zero Down Payment का ऑप्शन भी मिलेगा।

Samsung के मुताबिक, चुनिंदा प्रोडक्ट्स पर 36 महीने तक EMI की सुविधा भी उपलब्ध है। हालांकि, अलग-अलग मॉडल और ऑफर के हिसाब से मिलने वाले बेनिफिट्स अलग हो सकते हैं।

Samsung के लेटेस्ट Vision AI TVs में कंपनी ने अपने AI एक्सपीरियंस को बढ़ाने के लिए Bixby, Perplexity और Microsoft Copilot जैसे AI सर्विस प्लेटफॉर्म को शामिल किया है। इनके जरिए टीवी को सिर्फ कंटेंट देखने के लिए इस्तेमाल करने के बजाय अलग-अलग स्मार्ट फीचर्स और पर्सनलाइज्ड एक्सपीरियंस के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

Samsung ने Vision AI TVs के साथ कुछ एक्स्ट्रा सर्विस और वैल्यू-एडेड बेनिफिट्स भी पेश किए हैं। इनमें Samsung TV Plus, Samsung Care+, Samsung Finance+, Samsung Sound+ और Samsung Art+ शामिल हैं। कंपनी चुनिंदा टीवी पर 7 साल तक OS अपग्रेड्स भी दे रही है। Vision AI से लैस Samsung के ये टीवी भारत में कंपनी के रिटेल स्टोर्स के अलावा Samsung.com, Flipkart और Amazon पर उपलब्ध हैं।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  8. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  9. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  10. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.