Samsung ने Rs 31,490 से शुरू होने वाले नए QLED, Crystal 4K TV किए लॉन्च, जानें फीचर्स

QEF1 QLED TV में क्वांटम डॉट टेक्नोलॉजी मिलती है जो 100% कलर वॉल्यूम पैदा कर सकती है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 4 मई 2025 14:15 IST
ख़ास बातें
  • QEF1 QLED सीरीज में कंपनी ने Quantum Dot टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है।
  • Crystal 4K UHD सीरीज में Crystal Processor 4K का इस्तेमाल किया गया है।
  • खरीद के लिए टीवी Amazon, Flipkart, और Samsung.com पर उपलब्ध होंगे।

Samsung ने नई QLED QEF1 सीरीज और Crystal 4K UHD सीरीज के TV लॉन्च किए हैं।

Photo Credit: Samsung

Samsung ने भारत में अपनी नई स्मार्ट TV रेंज लॉन्च की है। इसमें नई QLED QEF1 सीरीज और Crystal 4K UHD सीरीज के TV शामिल किए गए हैं। QEF1 QLED TV में क्वांटम डॉट टेक्नोलॉजी मिलती है जो 100% कलर वॉल्यूम पैदा कर सकती है। टीवी में Samsung Q4 AI प्रोसेसर दिया गया है। वहीं, Crystal 4K UHD सीरीज में कंपनी ने Crystal Processor 4K इस्तेमाल किया है। यह शार्पनेस और कलर मैपिंग को बेहतर बनाता है। इसमें 4K अपस्केलिंग फीचर भी है। यह लो-क्वालिटी कंटेंट को भी बेहतर बनाता है। आइए जानते हैं इन टीवी की कीमत के बारे में, और कौन से खास फीचर्स इनमें दिए गए हैं। 
 

Samsung QEF1 QLED TV, Crystal 4K UHD TV Price

सैमसंग के इन टीवी की कीमत की बात करें तो UHD मॉडल्स को Rs 31,490 की शुरुआती कीमत से खरीदा जा सकता है। जबकि QLED मॉडल्स को Rs 39,990 की शुरुआती कीमत से खरीदा जा सकता है। खरीद के लिए टीवी Amazon, Flipkart, और Samsung.com पर उपलब्ध होंगे।
 

Samsung QEF1 QLED TV Specifications

Samsung QEF1 QLED सीरीज में कंपनी ने Quantum Dot टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है। यह टीवी 100 प्रतिशत कलर वॉल्यूम प्रड्यूस कर सकता है। इसके साथ ही टीवी के लिए दावा किया गया है यह Cadmium रहित मॉडल है और इसमें कोई नुकसानदेय मैटिरियल इस्तेमाल नहीं किया गया है। यह सेफ्टी के साथ-साथ कलर एक्यूरेसी भी प्रदान करता है। 

QEF1 QLED में Samsung Q4 AI प्रोसेसर लगा है। यह विजुअल और साउंड को रियल टाइम में एडजस्ट कर सकता है। यह दृश्यों, चेहरों, वस्तुओं आदि की पहचान कर सकता है और पिक्चर क्वालिटी को बढ़ाते हुए इसे 4K तक अपस्केल कर सकता है। कंपनी के अनुसार, ये टीवी Pantone Validated हैं यानी टीवी पर जो कलर दिखते हैं वे असल दुनिया से काफी हद तक मेल खाते नजर आते हैं। 
Advertisement

Samsung Vision AI का सपोर्ट भी इनमें दिया गया है। टीवी पर क्या देखा जा रहा है और रूम के हालात कैसे हैं, उसके आधार पर टीवी खुद ही सीख लेता है कि उसे पिक्चर और साउंड को कैसे एडजस्ट करना है। Samsung Knox Security सपोर्ट भी इसमें है जिससे यूजर डेटा और कनेक्टेड डिवाइसेज को प्रोटेक्शन मिलता है।  
 

Crystal 4K UHD Series TV Specifications

Crystal 4K UHD सीरीज के तहत कंपनी ने UE81, UE84, और UE86 मॉडल्स को लॉन्च किया है। इनमें Crystal Processor 4K का इस्तेमाल किया गया है जो शार्पनेस और कलर मैपिंग को बेहतर बनाता है। ये 4K अपस्केलिंग फीचर के साथ आते हैं और लो-क्वालिटी कंटेंट को भी सुधार सकते हैं। 
Advertisement

टीवी में OTS Lite (Object Tracking Sound Lite) फीचर भी दिया गया है। यह AI की मदद से ऑन-स्क्रीन एक्शन के हिसाब से साउंड को सिंक करता है। इसके अलावा इन टीवी में बिल्ट-इन वॉइस असिस्टेंट जैसे Alexa और Bixby का सपोर्ट भी दिया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  3. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  4. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  5. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  7. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  8. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.