Samsung की 'Big League' सेल में Rs 2 लाख तक का TV फ्री, जानें कौन से TV पर मिल रहे हैं डील्स

इस सेल में Neo QLED 8K, Neo QLED 4K, OLED, Crystal 4K UHD जैसे हाई-एंड टीवी मॉडल्स पर बंपर बेनिफिट्स मिल रहे हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 15 अप्रैल 2025 17:00 IST
ख़ास बातें
  • Neo QLED 8K, Neo QLED 4K, OLED, Crystal 4K UHD जैसे हाई-एंड टीवी पर ऑफर्स
  • इन TV मॉडल्स को खरीदने पर 2,04,990 रुपये तक का फ्री TV मिल सकता है
  • कुछ मॉडल्स के साथ 99,990 रुपये तक का फ्री साउंडबार मिल सकता है

Photo Credit: Samsung

Samsung ने क्रिकेट सीज़न को और ज्यादा शानदार बनाने के लिए अपनी नई सेल कैंपेन ‘Big League. Bigger Screen' का ऐलान किया है। यह ऑफर 1 अप्रैल से चालू है और 30 अप्रैल 2025 तक वैध रहेगा, जिसमें कंपनी अपनी प्रीमियम बड़े स्क्रीन वाले AI TV पर एक्सक्लूसिव ऑफर्स दे रही है। सैमसंग का कहना है कि इस कैंपेन का मकसद यूजर्स को घर बैठे स्टेडियम जैसा व्यूइंग एक्सपीरियंस देना है, वो भी शानदार स्क्रीन और दमदार साउंड के साथ।

सैमसंग ने प्रेस रिलीज के जरिए जानकारी दी है कि इस सेल में Neo QLED 8K, Neo QLED 4K, OLED, Crystal 4K UHD जैसे हाई-एंड टीवी मॉडल्स पर बंपर बेनिफिट्स मिल रहे हैं। ग्राहक टीवी खरीदने पर 2,04,990 रुपये तक का फ्री TV या 99,990 रुपये तक का फ्री साउंडबार पा सकते हैं। इसके अलावा 20% तक कैशबैक, जीरो डाउन पेमेंट और 2,990 रुपये से शुरू EMI जैसे फाइनेंस ऑप्शन भी मिल रहे हैं। कंपनी ने EMI की अवधि को 30 महीनों तक बढ़ा दिया है।

Samsung का कहना है कि ये AI-पावर्ड बिग-स्क्रीन TV देखने और सुनने दोनों का एक्सपीरियंस बदल देते हैं। इनमें AI अपस्केलिंग, Quantum Matrix टेक्नोलॉजी, Dolby Atmos, और Q-Symphony जैसी टेक्नोलॉजी शामिल हैं, जो यूजर को एक इमर्सिव और सिनेमैटिक फील देने का दावा करती हैं। Samsung Knox सिक्योरिटी के साथ यूजर को एक सेक्योर स्मार्ट TV एक्सपीरियंस भी मिलता है।
 

कौन-कौन से मॉडल्स पर मिल रहा है ऑफर?

Neo QLED 8K TV: NQ8 AI Gen2 प्रोसेसर से लैस ये TV 256 AI नेटवर्क के साथ पिक्चर और साउंड दोनों को बेहतर बनाने का दावा करता है। खासतौर पर गेमिंग और स्पोर्ट्स के लिए Motion Xcelerator Turbo Pro जैसी टेक्नोलॉजी के साथ आता है।
Advertisement

Neo QLED 4K TV: इसमें NQ4 AI Gen2 प्रोसेसर और Quantum Matrix टेक्नोलॉजी दी गई है जो किसी भी कंटेंट को 4K में कन्वर्ट कर देती है। Pantone Validated डिस्प्ले और Dolby Atmos सपोर्ट के साथ ये TV कलर और साउंड दोनों में प्रीमियम फील देने का दावा करता है।

QLED TV: Quantum Dot टेक्नोलॉजी के साथ ये टीवी 100% कलर वॉल्यूम ऑफर करता है। इसका अल्ट्रा-स्लिम डिजाइन किसी भी घर के इंटीरियर को स्टाइलिश टच दे सकता है।
Advertisement

OLED TV: Glare-free स्क्रीन, Deep Blacks, Real Depth Enhancer और 144Hz Motion Xcelerator जैसे फीचर्स के साथ ये TV खासतौर पर गेमर्स और हाई-स्पीड कंटेंट के लिए डिजाइन किया गया है।
Advertisement

Crystal 4K UHD TV: Dynamic Crystal Color टेक्नोलॉजी के साथ इसमें कलर्स और डिटेल्स दोनों शानदार मिलते हैं। Motion Xcelerator की मदद से मैच हो या मूवी, हर सीन स्मूद और क्लियर दिखता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  4. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  5. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  6. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  7. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  8. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  9. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  10. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.