Samsung 2026 Vision AI TV लॉन्च, बड़ी डिस्प्ले के साथ दमदार एआई फीचर्स से लैस

Samsung ने आज अपने 2026 विजन AI टीवी लाइनअप को लॉन्च कर दिया है, जिसमें माइक्रो आरजीबी, ओएलईडी, नियो क्यूएलईडी, द फ्रेम, मिनी एलईडी और यूएचडी टीवी शामिल हैं।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 27 मई 2026 09:17 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Micro RGB TV की कीमत की शुरुआत 1,24,990 रुपये से हो रही है।
  • Samsung OLED TV की कीमत 1,14,990 रुपये से शुरू है।
  • Samsung The Frame TV की कीमत 56,990 रुपये है।

Samsung 2026 Vision AI TV में दमदार एआई फीचर्स हैं।

Photo Credit: Samsung

Samsung ने आज अपने 2026 विजन AI टीवी लाइनअप को लॉन्च कर दिया है, जिसमें माइक्रो आरजीबी, ओएलईडी, नियो क्यूएलईडी, द फ्रेम, मिनी एलईडी और यूएचडी टीवी शामिल हैं। सैमसंग अपने सभी मॉडल में AI बेस्ड फीचर्स प्रदान कर रहा है,  जिससे यूजर्स को बेहतर पिक्चर, साउंड और पर्सनलाइज व्यूइंग अनुभव मिलेगा। सैमसंग के 4K और उससे ऊपर के टीवी लाइनअप में विजन एआई कंपेनियन (VAC) फीचर्स ग्राहकों को नई सुविधाएं प्रदान करता है। आइए Samsung 2026 Vision AI TV के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Samsung 2026 Vision AI TV Price

Samsung Micro RGB TV की कीमत की शुरुआत 1,24,990 रुपये से हो रही है। वहीं OLED TV की कीमत 1,14,990 रुपये से शुरू है। जबकि The Frame TV की कीमत 56,990 रुपये है। इसके अलावा Neo QLED TV की कीमत 52,990 रुपये, Mini LED TV की कीमत 42,990 रुपये और UHD TV की कीमत 36,990 रुपये है। लॉन्च ऑफर के तहत सैमसंग लिमिटेड पीरियड के लिए कई फायदे प्रदान कर रहा है। चुनिंदा मॉडल पर 1,02,990 रुपये का फ्री साउंडबार, 23990 रुपये का फ्री म्यूजिक स्टूडियो, 20% तक कैशबैक और आसान ईएमआई ऑप्शन मिल रहा है। Samsung 2026 Vision AI TV लाइनअप भारत में सैमसंग के रिटेल स्टोर, सैमसंग की वेबसाइट, ऑफलाइन और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर बिक्री के लिए उपलब्ध है।

Samsung 2026 Vision AI TV Features

विजन AI कंपेनियन (VAC) सैमसंग के AI सर्विस प्लेटफॉर्म बिक्सबी, पर्प्लेक्सिटी और माइक्रोसॉफ्ट कोपायलट को एक साथ लाता है, जिससे टीवी व्यूइंग अनुभव ज्यादा इंटेलिजेंट और पर्सनलाइज हो जाता है। सैमसंग का विजन एआई कंपेनियन यूजर्स को यह गाइड करने में मदद करता है कि क्या देखें, क्या खाएं और क्या सुनें, जिससे टीवी की भूमिका ज्यादा हो जाती है। AI टीवी लाइनअप फिल्म, स्पोर्ट्स और गेमिंग में एआई बेस्ड एंटरटेनमेंट फीचर्स भी लाता है।

AI अपस्केलिंग प्रो एआई का उपयोग करके लो रेजॉल्यूशन वाले कंटेंट का रियल टाइम में एनालाइज और कैटेगराइज करता है, जिससे ज्यादा डिटेल, डेप्थ और कंट्रास्ट मिलता है, जबकि कलर बूस्टर प्रो विजुअल को एनालाइज और कैटेगराइज करके ज्यादा वाइब्रेंट और रियल कलर प्रदान करता है। एआई सॉकर मोड मैच के विजुअल का रियल टाइम में एनलाइज करके पिक्चर और साउंड को ऑप्टिमाइज करता है। एआई साउंड कंट्रोलर प्रो रियल टाइम में डायलॉग, बैकग्राउंड म्यूजिक और साउंड इफेक्ट को एनालाइज करता है, जिससे यूजर्स ज्यादा प्रभावशाली अनुभव के लिए कमेंट्री और क्राउड नॉयज को एडजेस्ट कर सकते हैं।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  3. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  5. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  3. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  4. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  6. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  7. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  8. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  9. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  10. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.